Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी डिफेंस कंपनी GE एयरोस्पेस और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच फाइटर जेट इंजन बनाने की डील जल्द पूरी हो सकती है। दोनों कंपनियों ने लड़ाकू विमानों के लिए F414 जेट इंजन के को-प्रोडक्शन को लेकर तकनीकी मामलों पर सहमति जताई है।

मंगलवार को कंपनी ने बताया कि पिछले तीन साल से चल रही बातचीत में अब बड़ी प्रोग्रेस हुई है। GE एयरोस्पेस और HAL के बीच साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान F414 इंजन को लेकर एक शुरुआती समझौता हुआ था। तब से दोनों पक्ष इसके बारीक पहलुओं और तकनीक ट्रांसफर (ToT) पर चर्चा कर रहे थे।

ताजा अपडेट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने तकनीकी मामलों पर आपसी सहमति बना ली है। यह भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत डिफेंस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वायुसेना के लिए डोमेस्टिक डिपो बनेगा, विदेशों पर निर्भरता खत्म होगी

F414 डील के अलावा GE एयरोस्पेस ने सोमवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ एक और महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत भारत में ही F404-IN20 इंजनों के रखरखाव के लिए एक डोमेस्टिक डिपो फैसिलिटी बनाई जाएगी। यह इंजन फिलहाल वायुसेना के तेजस बेड़े को पावर देता है।

अभी तक इंजनों की बड़ी मरम्मत या मेंटेनेंस के लिए भारत को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे काफी समय और पैसा खर्च होता था। अब यह सुविधा भारत में ही होगी, जिसे भारतीय वायुसेना खुद ऑपरेट और मेंटेन करेगी। GE इसमें ट्रेनिंग और जरूरी उपकरण मुहैया कराएगी।

GE एयरोस्पेस और HAL के बीच साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान F414 इंजन को लेकर एक शुरुआती समझौता हुआ था।

भारत-US के बीच 40 साल पुरानी पार्टनरशिप और मजबूत हुई

GE एयरोस्पेस ने अपने बयान में कहा कि यह समझौता आर्थिक विकास को मजबूत करने और भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे GE और HAL की पिछले 40 सालों की पार्टनरशिप को नया विस्तार मिलेगा।

कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से इंजन के टर्नअराउंड टाइम (मरम्मत में लगने वाला समय) में काफी सुधार आएगा और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी।

भविष्य के विमानों के लिए क्यों जरूरी है F414 इंजन?

भारत अपने भविष्य के लड़ाकू विमानों- LCA तेजस मार्क-2 और AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) के लिए पावरफुल इंजन की तलाश में है। F414 इंजन अपनी कैटेगरी में दुनिया के सबसे भरोसेमंद इंजनों में से एक माना जाता है।

भारत में इसके उत्पादन से न केवल भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक तकनीक मिलेगी, बल्कि भारत ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा भी बन जाएगा।

GE एयरोस्पेस की वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

GE एयरोस्पेस में डिफेंस एंड सिस्टम्स की वाइस प्रेसिडेंट रीटा फ्लेहर्टी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता हमें लगातार प्रेरित करती है।

इस डिपो फैसिलिटी के जरिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय वायुसेना के पास अपने रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा कटिंग-एज टेक्नोलॉजी उपलब्ध रहे।

क्या है F414 और F404 इंजन में अंतर?

फीचर F404-IN20 इंजन F414-INS6 इंजन
उपयोग वर्तमान तेजस (Mk1 और Mk1A) में इस्तेमाल। भविष्य के तेजस Mk2 और AMCA के लिए प्रस्तावित।
थ्रस्ट (पावर) करीब 80-85 kN (किलोन्यूटन)। करीब 98 kN, यानी यह काफी ज्यादा शक्तिशाली है।
खासियत हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन। सुपरक्रूज क्षमता और बेहतर पेलोड के लिए मशहूर।

ये खबर भी पढ़ें…

IMF ने भारत की GDP-ग्रोथ-रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद इकोनॉमी में तेजी आएगी; 2027 में महंगाई बढ़ने की आशंका

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर नए आंकड़े जारी किए हैं। IMF के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारतीय इकोनॉमी पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगी।

संस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। इससे पहले जनवरी में जारी अपनी रिपोर्ट में IMF ने इसके 6.4% रहने का अनुमान जताया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Tiffany trump reached jaisalmer

May 31, 2026/
11:57 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष...

नहर में डूबे नाबालिग का 45 घंटे बाद शव मिला:दूसरे बच्चे की तलाश जारी, बहते हुए 10 किमी दूर पहुंचा

March 10, 2026/
12:48 pm

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव से निकली बाणसागर परियोजना की पुरवा नहर में रविवार दोपहर...

15वें दून कप में 26 टीमों ने लिया हिस्सा:अंडर-12 में विल्स यूथ, अंडर-17 में DFA और 50+ में खेलो मास्टर्स ने जीता खिताब

April 27, 2026/
2:02 pm

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’15वें दून कप स्टेट...

विपक्षी बेंच से लेकर क्लिफ हाउस तक: केरल के नए सीएम वीडी सतीसन के बारे में सब कुछ

May 14, 2026/
5:48 pm

एक वकील जिन्होंने छात्र सक्रियता के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया: 31 मई, 1964 को कोच्चि के पास नेट्टूर...

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा

June 9, 2026/
1:19 pm

ग्लोबल रिटेल चेन वॉलमार्ट की सालाना मीटिंग में यह साफ हो गया है कि कंपनी बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के...

शुभेंदु अधिकारी के पी.ए. को मारने के पीछे क्या कारण था? बीजेपी नेताओं का बड़ा खुलासा

May 7, 2026/
3:57 pm

पश्चिम बंगाल समाचार अपडेट: पश्चिम बंगाल में रविवार को हुई तबाही ने देश की राजनीति में काला अध्याय जोड़ दिया...

वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह:इन्फ्लुएंसर से बोलीं- व्यूज के लिए भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ न करें

July 26, 2026/
12:52 pm

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने वृंदावन मंदिर में VIP ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। हाल ही में पति...

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी गई:ग्वालियर जीआरपी ने 16 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा, 1.42 लाख रुपए के फोन बरामद

March 16, 2026/
7:16 am

ग्वालियर समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल लूटकर भागने वाली गैंग को पुलिस ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी डिफेंस कंपनी GE एयरोस्पेस और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच फाइटर जेट इंजन बनाने की डील जल्द पूरी हो सकती है। दोनों कंपनियों ने लड़ाकू विमानों के लिए F414 जेट इंजन के को-प्रोडक्शन को लेकर तकनीकी मामलों पर सहमति जताई है।

मंगलवार को कंपनी ने बताया कि पिछले तीन साल से चल रही बातचीत में अब बड़ी प्रोग्रेस हुई है। GE एयरोस्पेस और HAL के बीच साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान F414 इंजन को लेकर एक शुरुआती समझौता हुआ था। तब से दोनों पक्ष इसके बारीक पहलुओं और तकनीक ट्रांसफर (ToT) पर चर्चा कर रहे थे।

ताजा अपडेट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने तकनीकी मामलों पर आपसी सहमति बना ली है। यह भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत डिफेंस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वायुसेना के लिए डोमेस्टिक डिपो बनेगा, विदेशों पर निर्भरता खत्म होगी

F414 डील के अलावा GE एयरोस्पेस ने सोमवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ एक और महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत भारत में ही F404-IN20 इंजनों के रखरखाव के लिए एक डोमेस्टिक डिपो फैसिलिटी बनाई जाएगी। यह इंजन फिलहाल वायुसेना के तेजस बेड़े को पावर देता है।

अभी तक इंजनों की बड़ी मरम्मत या मेंटेनेंस के लिए भारत को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे काफी समय और पैसा खर्च होता था। अब यह सुविधा भारत में ही होगी, जिसे भारतीय वायुसेना खुद ऑपरेट और मेंटेन करेगी। GE इसमें ट्रेनिंग और जरूरी उपकरण मुहैया कराएगी।

GE एयरोस्पेस और HAL के बीच साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान F414 इंजन को लेकर एक शुरुआती समझौता हुआ था।

GE एयरोस्पेस और HAL के बीच साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान F414 इंजन को लेकर एक शुरुआती समझौता हुआ था।

भारत-US के बीच 40 साल पुरानी पार्टनरशिप और मजबूत हुई

GE एयरोस्पेस ने अपने बयान में कहा कि यह समझौता आर्थिक विकास को मजबूत करने और भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे GE और HAL की पिछले 40 सालों की पार्टनरशिप को नया विस्तार मिलेगा।

कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से इंजन के टर्नअराउंड टाइम (मरम्मत में लगने वाला समय) में काफी सुधार आएगा और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी।

भविष्य के विमानों के लिए क्यों जरूरी है F414 इंजन?

भारत अपने भविष्य के लड़ाकू विमानों- LCA तेजस मार्क-2 और AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) के लिए पावरफुल इंजन की तलाश में है। F414 इंजन अपनी कैटेगरी में दुनिया के सबसे भरोसेमंद इंजनों में से एक माना जाता है।

भारत में इसके उत्पादन से न केवल भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक तकनीक मिलेगी, बल्कि भारत ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा भी बन जाएगा।

GE एयरोस्पेस की वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

GE एयरोस्पेस में डिफेंस एंड सिस्टम्स की वाइस प्रेसिडेंट रीटा फ्लेहर्टी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता हमें लगातार प्रेरित करती है।

इस डिपो फैसिलिटी के जरिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय वायुसेना के पास अपने रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा कटिंग-एज टेक्नोलॉजी उपलब्ध रहे।

क्या है F414 और F404 इंजन में अंतर?

फीचर F404-IN20 इंजन F414-INS6 इंजन
उपयोग वर्तमान तेजस (Mk1 और Mk1A) में इस्तेमाल। भविष्य के तेजस Mk2 और AMCA के लिए प्रस्तावित।
थ्रस्ट (पावर) करीब 80-85 kN (किलोन्यूटन)। करीब 98 kN, यानी यह काफी ज्यादा शक्तिशाली है।
खासियत हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन। सुपरक्रूज क्षमता और बेहतर पेलोड के लिए मशहूर।

ये खबर भी पढ़ें…

IMF ने भारत की GDP-ग्रोथ-रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद इकोनॉमी में तेजी आएगी; 2027 में महंगाई बढ़ने की आशंका

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर नए आंकड़े जारी किए हैं। IMF के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारतीय इकोनॉमी पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगी।

संस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। इससे पहले जनवरी में जारी अपनी रिपोर्ट में IMF ने इसके 6.4% रहने का अनुमान जताया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket