Friday, 13 Nov 2026 | 07:27 PM

Trending :

Gold Price Surge | Motorola Pad 70 Launch & Ethanol Policy Update

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। शकर की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने का इस्तेमाल सीमित कर सकती है।

वहीं, सोने की कीमत में 10 अगस्त को बढ़त रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. एथेनॉल में गन्ने के इस्तेमाल को रोक सकती है सरकार:चीनी की कीमतें काबू करने की तैयारी; अभी 10% महंगी मिल रही

देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसको कंट्रोल करने और घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है।

इस कदम से देश में चीनी का प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे भारत को चीनी आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मामले पर अंतिम फैसला अगले महीने के आखिरी तक लिया जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोने की कीमत ₹1,020 बढ़कर ₹1.51 लाख हुई:10 दिन में ₹7781 दाम बढ़ चुके, चांदी ₹2.31 लाख पर आई

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 10 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 8 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 10 दिन में ही सोना 7,781 और चांदी 13,078 रुपए महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का विचार नहीं:संसद में मंत्रालय ने कहा- खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा; 5 राज्यों की OPS फंड वापसी की मांग खारिज

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि OPS को वापस लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने इसके पीछे सरकारी खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को मुख्य वजह बताया है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना में वापस जाने के बारे में केंद्र सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण को सूचित किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मोटोरोला का सबसे पतला टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च:12.1-इंच स्क्रीन के साथ 10,200mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, शुरुआती कीमत ₹33,999

मोटोरोला ने भारत में अपना नया टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिसमें सबसे खास इसकी बड़ी 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले और लंबे बैकअप के लिए 10,200mAh बैटरी दी गई है।

मोटोरोला ने इससे पहले मोटो पैड 70 ग्रूव को 9 JBL स्पीकर के साथ पेश किया था, जिसके बाद अब इस स्टैंडर्ड मॉडल को मार्केट में उतारा गया है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है और कीमत 33,999 रुपए से शुरू होती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीजेपी ने बनाई 5 प्राचीन भाषा में लिखी 'ममता के बेदखली' की कहानी! किन 5 प्लास्टर पर फेल टीएमसी, सुवेंदु अधिकारी ने कैसे उखाड़ी असली सत्ता?

May 7, 2026/
12:12 pm

पश्चिम बंगाल की राजनीति 2026 में एक बड़ा भूचाल आया, जिसने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के 15 साल...

मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को भेजा फूलों का बुके:‘पुष्पा 2’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई; एक्टर बोले- कभी साथ काम करेंगे

February 27, 2026/
12:00 pm

70वें फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स में एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस...

India vs England Live Score: Follow all the live updates from the ICC Women T20 World Cup warm-up match. (Picture Credit: ICC)

June 10, 2026/
11:16 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 23:16 IST हालाँकि, गृह मंत्री ने ममता बनर्जी, उनकी पार्टी या टीएमसी में चल रहे संसदीय...

Rajpal Supreme Court Cheque Bounce Case

September 8, 2026/
9:44 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला साल 2010 में उनकी बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म ‘अता...

Bangladesh Demands Guarantee Clause in Ganga Water Treaty with India

August 19, 2026/
3:52 pm

दिल्ली/ढाका16 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश, भारत के साथ गंगा जल संधि में ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करना चाहता है। बांग्लादेश...

'फैमिली में कोई नेगेटिविटी नहीं है':हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में तनाव की अफवाहों को किया खारिज

February 26, 2026/
10:36 am

एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार में तनाव की चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए एक्ट्रेस और...

Reuse T Shirts: होली पर रंगी पुरानी टी-शर्ट को नहीं बनाएं, स्मार्ट स्टूडेंट से ऐसे करें रीयूज़

March 5, 2026/
6:29 pm

पुरानी टी-शर्ट का पुन: उपयोग करें: आजकल सस्तेनेबल लिविंग का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में पुराने एनीमेल को-इस्तेमाल करना...

राजा शिवाजी ने 2 दिन में कमाए 21 करोड़:अक्षय की 'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, धुरंधर 2 से पिछड़ी जुनैद की एक दिन

May 3, 2026/
3:52 pm

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gold Price Surge | Motorola Pad 70 Launch & Ethanol Policy Update

Gold Price Surge | Motorola Pad 70 Launch & Ethanol Policy Update

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। शकर की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने का इस्तेमाल सीमित कर सकती है।

वहीं, सोने की कीमत में 10 अगस्त को बढ़त रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. एथेनॉल में गन्ने के इस्तेमाल को रोक सकती है सरकार:चीनी की कीमतें काबू करने की तैयारी; अभी 10% महंगी मिल रही

देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसको कंट्रोल करने और घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है।

इस कदम से देश में चीनी का प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे भारत को चीनी आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मामले पर अंतिम फैसला अगले महीने के आखिरी तक लिया जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोने की कीमत ₹1,020 बढ़कर ₹1.51 लाख हुई:10 दिन में ₹7781 दाम बढ़ चुके, चांदी ₹2.31 लाख पर आई

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 10 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 8 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 10 दिन में ही सोना 7,781 और चांदी 13,078 रुपए महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का विचार नहीं:संसद में मंत्रालय ने कहा- खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा; 5 राज्यों की OPS फंड वापसी की मांग खारिज

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि OPS को वापस लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने इसके पीछे सरकारी खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को मुख्य वजह बताया है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना में वापस जाने के बारे में केंद्र सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण को सूचित किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मोटोरोला का सबसे पतला टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च:12.1-इंच स्क्रीन के साथ 10,200mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, शुरुआती कीमत ₹33,999

मोटोरोला ने भारत में अपना नया टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिसमें सबसे खास इसकी बड़ी 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले और लंबे बैकअप के लिए 10,200mAh बैटरी दी गई है।

मोटोरोला ने इससे पहले मोटो पैड 70 ग्रूव को 9 JBL स्पीकर के साथ पेश किया था, जिसके बाद अब इस स्टैंडर्ड मॉडल को मार्केट में उतारा गया है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है और कीमत 33,999 रुपए से शुरू होती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket