Sunday, 05 Apr 2026 | 08:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gujarat Woman Changes Daughters Surname

Gujarat Woman Changes Daughters Surname

वडोदरा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों का सरनेम बदल दिया। बच्चियों के पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पत्नी और वीबग्योर स्कूल के मालिक रुस्तम केरावाला के खिलाफ अटलादरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

44 साल के अभिषेक अशोक कुमार मिश्रा ने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी 2019 में दूधसागर डेयरी में नौकरी के लिए मेहसाणा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी के साथ रहने गई थी।

अभिषेक ने दावा किया कि पत्नी के अनैतिक संबंधों से दूधसागर डेयरी में बोनस घोटाला हुआ। यह साजिश तब रची गई जब उनकी पत्नी एचआर डिपार्टमेंट में थी। उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी जानकारी गुजरात सरकार को दी थी। मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है।

जानें पूरा मामला…

  • अभिषेक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और अभी वडोदरा में रहते हैं। साल 2011 में उनकी शादी वडोदरा निवासी अंकिता चौहान से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं।
  • अभिषेक का आरोप है कि उनकी पत्नी दोनों बेटियों को उनकी मर्जी के बिना अपने साथ मेहसाणा ले गई। वहां उनका स्कूल में दाखिला कराया गया।
  • उस समय दोनों बच्चियों के सभी दस्तावेजों, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में मिश्रा सरनेम था। स्कूल में दोनों बेटियों का सरनेम मिश्रा से बदलकर चौहान कर दिया गया।
  • शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह बदलाव बिना कोर्ट के आदेश और बिना गुजरात गजट में आवेदन के किया गया, जो पूरी तरह अवैध है।

पत्नी देश छोड़कर जा सकती है

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी नाम और पहचान बदलकर देश छोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी और उसकी बहन कई परिवारों को वैवाहिक विवादों में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर चुकी हैं।

स्कूल प्रबंधन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

अभिषेक मिश्रा ने वीबग्योर स्कूल प्रबंधन पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें कई बार भरोसा दिलाया कि बच्चों के रिकॉर्ड में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कोर्ट न जाने के लिए लगातार गुमराह किया।

अटलादरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की वैधता, स्कूल रिकॉर्ड में बदलाव और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

————————————

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें…

लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म, दोनों नाबालिग बच्चियों का गर्भपात होगा

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक महिला के लिव इन पार्टनर पर उसकी दो नाबालिग बच्चियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जियो ने IPO के लिए 17 ग्लोबल बैंकर्स नियुक्त किए:₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा

March 18, 2026/
5:13 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए 17 ग्लोबल और घरेलू इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है।...

छवि अपलोड की गई

March 28, 2026/
11:45 am

जोड़ों के लिए हनीमून स्थल: शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उसका हनीमून खास और यादगार हो। लेकिन...

युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

authorimg

March 31, 2026/
12:25 pm

खंडवा. ‘खइके पान बनारस वाला’ अमिताभ बच्चन का यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा. बनारस का पान अपने स्वाद...

घर में चोरी के 5 आरोपी पकड़ाए:सोने-चांदी के जेवर और पैसे मिले, मऊगंज में 9 दिन पहले की थी वारदात

April 3, 2026/
10:22 pm

मऊगंज जिले की हनुमना थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले पांच चोरों को पकड़ा है। पुलिस...

इंडक्शन कुकटॉप ख़रीदना गाइड: नए इन्सलाइक चूल्हे कोसेसे से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें, बाकी होगा पचतावा

March 14, 2026/
11:45 pm

इंडक्शन कुकटॉप ख़रीदना गाइड: विक्रय गैस सेलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इस समय रसोई के उपकरणों को आसान और...

रिटायर्ड IPS, DGP और सैन्य अफसरों का राहुल को लेटर:कहा- संसद परिसर में आचरण नियमों के खिलाफ, देश से माफी मांगें

March 17, 2026/
5:48 pm

204 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, IPS, IAS और वकीलों ने राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखकर देश से माफी मांगने को...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Gujarat Woman Changes Daughters Surname

Gujarat Woman Changes Daughters Surname

वडोदरा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों का सरनेम बदल दिया। बच्चियों के पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पत्नी और वीबग्योर स्कूल के मालिक रुस्तम केरावाला के खिलाफ अटलादरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

44 साल के अभिषेक अशोक कुमार मिश्रा ने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी 2019 में दूधसागर डेयरी में नौकरी के लिए मेहसाणा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी के साथ रहने गई थी।

अभिषेक ने दावा किया कि पत्नी के अनैतिक संबंधों से दूधसागर डेयरी में बोनस घोटाला हुआ। यह साजिश तब रची गई जब उनकी पत्नी एचआर डिपार्टमेंट में थी। उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी जानकारी गुजरात सरकार को दी थी। मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है।

जानें पूरा मामला…

  • अभिषेक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और अभी वडोदरा में रहते हैं। साल 2011 में उनकी शादी वडोदरा निवासी अंकिता चौहान से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं।
  • अभिषेक का आरोप है कि उनकी पत्नी दोनों बेटियों को उनकी मर्जी के बिना अपने साथ मेहसाणा ले गई। वहां उनका स्कूल में दाखिला कराया गया।
  • उस समय दोनों बच्चियों के सभी दस्तावेजों, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में मिश्रा सरनेम था। स्कूल में दोनों बेटियों का सरनेम मिश्रा से बदलकर चौहान कर दिया गया।
  • शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह बदलाव बिना कोर्ट के आदेश और बिना गुजरात गजट में आवेदन के किया गया, जो पूरी तरह अवैध है।

पत्नी देश छोड़कर जा सकती है

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी नाम और पहचान बदलकर देश छोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी और उसकी बहन कई परिवारों को वैवाहिक विवादों में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर चुकी हैं।

स्कूल प्रबंधन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

अभिषेक मिश्रा ने वीबग्योर स्कूल प्रबंधन पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें कई बार भरोसा दिलाया कि बच्चों के रिकॉर्ड में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कोर्ट न जाने के लिए लगातार गुमराह किया।

अटलादरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की वैधता, स्कूल रिकॉर्ड में बदलाव और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

————————————

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें…

लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म, दोनों नाबालिग बच्चियों का गर्भपात होगा

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक महिला के लिव इन पार्टनर पर उसकी दो नाबालिग बच्चियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket