Wednesday, 05 Aug 2026 | 06:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Health Alert: क्या आपको भी नहीं लगती भूख? इसे न समझें मामूली थकान, हो सकती है किसी बड़ी बीमारी की दस्तक

authorimg

Last Updated:

Health News: अगर कई दिन हो गए हैं और आपको खाना खाने का मन नहीं हो रहा है. थोड़ा बहुत खाते ही ज्यादा पेट भर जाता है तो फिर आपको सावधान होने की जरूरत है. ये कोई अच्छी बात नहीं है. भूख न लगना एक बड़ी समस्या हो सकती है. आइए डॉक्टर की जुबानी जानते हैं हेल्थ को सही रखने के टिप्स.

Health Alert News: अक्सर लोग भूख न लगने की समस्या को हल्के में ले लेते हैं. व्यस्त दिनचर्या, काम का दबाव या सामान्य थकान मानकर इसे नजर अंदाज कर दिया जाता है. मगर, सच यह है कि लगातार भूख न लगना शरीर के भीतर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. यह समस्या केवल खान-पान की आदतों से जुड़ी नहीं होती, बल्कि पाचन तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य और लाइफ स्टाइल से भी गहराई से जुड़ी होती है.

ये हैं लक्षण
डॉक्टर रिद्धि पांडे ने Local 18 को बताया कि अगर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती या खाने का मन नहीं करता, तो यह आपके डाइजेशन सिस्टम के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. कई बार पेट ठीक से साफ नहीं होता, गैस बनती है या मल करने में दिक्कत आती है. ये सभी लक्षण भूख कम होने से जुड़े होते हैं. जब पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता, तो शरीर को भोजन की जरूरत का संकेत भी कम मिलने लगता है.

आसान उपाय अपनाएं पाए राहत
उन्होंने आगे बताया कि मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद भी भूख कम करने के प्रमुख कारण हो सकते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक रूप से इतने व्यस्त और दबाव में रहते हैं कि उनका ध्यान खाने की ओर कम हो जाता है. धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और शरीर की प्राकृतिक भूख की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है.

सुबह वॉक या एक्सरसाइज करना जरूरी
उन्होंने बताया कि इसमें आधा या एक नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और धीरे-धीरे भूख भी बढ़ाने लगता है. इसके अलावा, सुबह हल्की वॉक या एक्सरसाइज करना भी जरूरी है. शारीरिक गतिविधि से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर को ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है, जिससे भूख बढ़ती है. आप सुबह शहद के साथ हल्का जूस भी ले सकते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा और खाने की इच्छा बढ़ेगी.

हर दिन भूख न लगना एक छोटी समस्या नहीं
वहीं, उन्होंने बताया कि ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ वजन कम होना, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि किसी गंभीर बीमारी की संभावना को रोका जा सके. बता दें कि भूख न लगना एक छोटी समस्या नहीं है. यह आपके शरीर का संकेत है कि उसे आपकी देखभाल की जरूरत है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर को मारा:ट्रम्प बोले- वह दुनिया का सबसे एक्टिव आंतकी, अफ्रीका में घुसकर ऑपरेशन किया

May 16, 2026/
12:24 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकी संगठन ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू बिलाल अल मिनुकी के मारे जाने...

Trump china visit state dinner beijing temple heaven photos

May 15, 2026/
7:05 am

बीजिंग29 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे का आज तीसरा दिन है। ट्रम्प ने गुरुवार...

E20 Petrol Damage? Companies Must Replace Parts Free!

July 10, 2026/
7:24 pm

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से गाड़ी खराब होने पर कंपनियां फ्री में पार्ट्स बदलेंगी।...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 8, 2026/
11:35 am

6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप...

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

February 17, 2026/
4:30 am

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं।...

हरदा में कार स्क्रैच विवाद, आरोपी गिरफ्तार:समझौते के बाद महिलाओं को धमकाया, ऑटो तोड़ा; पुलिस ने जुलूस निकाला

February 25, 2026/
12:48 pm

हरदा जिले में कार स्क्रैच विवाद के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमल दमाड़े पर समझौते...

Tiffany trump reached jaisalmer

May 31, 2026/
11:57 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष...

राजनीति

Health Alert: क्या आपको भी नहीं लगती भूख? इसे न समझें मामूली थकान, हो सकती है किसी बड़ी बीमारी की दस्तक

authorimg

Last Updated:

Health News: अगर कई दिन हो गए हैं और आपको खाना खाने का मन नहीं हो रहा है. थोड़ा बहुत खाते ही ज्यादा पेट भर जाता है तो फिर आपको सावधान होने की जरूरत है. ये कोई अच्छी बात नहीं है. भूख न लगना एक बड़ी समस्या हो सकती है. आइए डॉक्टर की जुबानी जानते हैं हेल्थ को सही रखने के टिप्स.

Health Alert News: अक्सर लोग भूख न लगने की समस्या को हल्के में ले लेते हैं. व्यस्त दिनचर्या, काम का दबाव या सामान्य थकान मानकर इसे नजर अंदाज कर दिया जाता है. मगर, सच यह है कि लगातार भूख न लगना शरीर के भीतर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. यह समस्या केवल खान-पान की आदतों से जुड़ी नहीं होती, बल्कि पाचन तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य और लाइफ स्टाइल से भी गहराई से जुड़ी होती है.

ये हैं लक्षण
डॉक्टर रिद्धि पांडे ने Local 18 को बताया कि अगर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती या खाने का मन नहीं करता, तो यह आपके डाइजेशन सिस्टम के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. कई बार पेट ठीक से साफ नहीं होता, गैस बनती है या मल करने में दिक्कत आती है. ये सभी लक्षण भूख कम होने से जुड़े होते हैं. जब पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता, तो शरीर को भोजन की जरूरत का संकेत भी कम मिलने लगता है.

आसान उपाय अपनाएं पाए राहत
उन्होंने आगे बताया कि मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद भी भूख कम करने के प्रमुख कारण हो सकते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक रूप से इतने व्यस्त और दबाव में रहते हैं कि उनका ध्यान खाने की ओर कम हो जाता है. धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और शरीर की प्राकृतिक भूख की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है.

सुबह वॉक या एक्सरसाइज करना जरूरी
उन्होंने बताया कि इसमें आधा या एक नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और धीरे-धीरे भूख भी बढ़ाने लगता है. इसके अलावा, सुबह हल्की वॉक या एक्सरसाइज करना भी जरूरी है. शारीरिक गतिविधि से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर को ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है, जिससे भूख बढ़ती है. आप सुबह शहद के साथ हल्का जूस भी ले सकते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा और खाने की इच्छा बढ़ेगी.

हर दिन भूख न लगना एक छोटी समस्या नहीं
वहीं, उन्होंने बताया कि ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ वजन कम होना, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि किसी गंभीर बीमारी की संभावना को रोका जा सके. बता दें कि भूख न लगना एक छोटी समस्या नहीं है. यह आपके शरीर का संकेत है कि उसे आपकी देखभाल की जरूरत है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket