Monday, 06 Apr 2026 | 06:37 AM

Trending :

Himachal Nandini Thakur UPSC Geo scientist exam India topper

UPSC द्वारा आयोजित जियो साइंटिस्ट परीक्षा में टॉप करने वाली नंदिनी ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की नंदिनी ठाकुर ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित ‘कंबाइन्ड जियो साइंटिस्ट’ परीक्षा 2025 में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। नंदिनी जियोफिजिक्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक-1 पर रही।

.

नंदिनी ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर गांव की रहने वाली है। छोटे से गांव से निकली नंदिनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तो को दिया है।

नंदिनी ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की है। उन्होंने लिखित परीक्षा में 587 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनलिटी टेस्ट) में 140 अंक प्राप्त किए, जिससे उनका कुल स्कोर 787 रहा।

नंदिनी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि नंदिनी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

रोजाना 14 घंटे पढ़ाई करती थीं

नंदिनी ने बताया कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए नंदिनी प्रतिदिन लगभग 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।

नंदिनी ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा बढ़ेडा राजपूतां स्कूल से हुई। उन्होंने पंजावर के सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मैट्रिक और प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी (फिजिक्स) में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त की।

किसान की बेटी का कमाल

नंदिनी के पिता संजय ठाकुर एक किसान हैं और उनकी माता राजरानी गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई आदित्य ठाकुर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

जियो साइंटिस्ट क्या करते हैं?

UPSC की इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी भारत सरकार के वैज्ञानिक विभागों में उच्च पदों पर नियुक्त होते हैं। जियोफिजिक्स विशेषज्ञ पृथ्वी की आंतरिक संरचना का अध्ययन करते हैं। वे भूकंप संबंधी गतिविधियों का विश्लेषण, भू-गर्भीय सर्वे, खनिज और ऊर्जा संसाधनों (जैसे तेल-गैस) की खोज तथा भूमिगत संरचनाओं की वैज्ञानिक जांच करते हैं।

इसके अलावा, वे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं- जैसे बांध, सुरंग, सड़क और रेलवे निर्माण- में तकनीकी सलाह देते हैं। भू-सर्वेक्षण, डेटा विश्लेषण और फील्ड रिसर्च इनके कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान और पर्यावरणीय अध्ययन में भी इनकी अहम भूमिका रहती है।

नंदिनी की उपलब्धि हिमाचल के लिए सम्मान का विषय

नंदिनी ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच:लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में सबसे सफल

March 8, 2026/
3:57 am

10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं,...

सेवनियां में किसानों का प्रदर्शन, बोले-धोखे से जमीन हड़प रहे:पुलिस-पटवारी पर बटाईदारों से मारपीट करने का आरोप लगाया

March 30, 2026/
11:18 am

सीहोर जिले के सेवनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने...

authorimg

February 10, 2026/
11:14 pm

नई दिल्‍ली. रोहिणी सेक्टर-32 की उस सुनसान सड़क पर सोमवार की रात मौत बिछी हुई थी, लेकिन बिरजू को इसका अंदाजा...

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

February 17, 2026/
2:47 pm

डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन...

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी:₹2.67 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹5 हजार बढ़कर ₹1.60 लाख का 10 ग्राम हुआ

February 24, 2026/
12:23 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

राजनीति

Himachal Nandini Thakur UPSC Geo scientist exam India topper

Himachal Nandini Thakur UPSC Geo scientist exam India topper

UPSC द्वारा आयोजित जियो साइंटिस्ट परीक्षा में टॉप करने वाली नंदिनी ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की नंदिनी ठाकुर ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित ‘कंबाइन्ड जियो साइंटिस्ट’ परीक्षा 2025 में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। नंदिनी जियोफिजिक्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक-1 पर रही।

.

नंदिनी ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर गांव की रहने वाली है। छोटे से गांव से निकली नंदिनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तो को दिया है।

नंदिनी ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की है। उन्होंने लिखित परीक्षा में 587 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनलिटी टेस्ट) में 140 अंक प्राप्त किए, जिससे उनका कुल स्कोर 787 रहा।

नंदिनी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि नंदिनी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

रोजाना 14 घंटे पढ़ाई करती थीं

नंदिनी ने बताया कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए नंदिनी प्रतिदिन लगभग 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।

नंदिनी ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा बढ़ेडा राजपूतां स्कूल से हुई। उन्होंने पंजावर के सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मैट्रिक और प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी (फिजिक्स) में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त की।

किसान की बेटी का कमाल

नंदिनी के पिता संजय ठाकुर एक किसान हैं और उनकी माता राजरानी गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई आदित्य ठाकुर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

जियो साइंटिस्ट क्या करते हैं?

UPSC की इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी भारत सरकार के वैज्ञानिक विभागों में उच्च पदों पर नियुक्त होते हैं। जियोफिजिक्स विशेषज्ञ पृथ्वी की आंतरिक संरचना का अध्ययन करते हैं। वे भूकंप संबंधी गतिविधियों का विश्लेषण, भू-गर्भीय सर्वे, खनिज और ऊर्जा संसाधनों (जैसे तेल-गैस) की खोज तथा भूमिगत संरचनाओं की वैज्ञानिक जांच करते हैं।

इसके अलावा, वे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं- जैसे बांध, सुरंग, सड़क और रेलवे निर्माण- में तकनीकी सलाह देते हैं। भू-सर्वेक्षण, डेटा विश्लेषण और फील्ड रिसर्च इनके कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान और पर्यावरणीय अध्ययन में भी इनकी अहम भूमिका रहती है।

नंदिनी की उपलब्धि हिमाचल के लिए सम्मान का विषय

नंदिनी ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket