Monday, 06 Apr 2026 | 07:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ICU से डिस्चार्ज हुए मरीज घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर की सलाह, दिल्ली के इस अस्पताल ने शुरू किया क्लिनिक

authorimg

Last Updated:

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज मरीजों के लिए ई संजीवनी ओपीडी पर क्रिटिकल केयर फॉलो अप क्लिनिक शुरू किया है. इस पोर्टल पर घर बैठे मरीज हफ्ते में दो दिन ऑनलाइन डॉक्‍टरों से सलाह ले सकेंगे.

Zoom

द‍िल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल ने आईसीयू ड‍िस्‍चार्ज मरीजों के ल‍िए शुरू की सुव‍िधा.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने क्रिटिकल केयर वाले मरीजों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. इसके साथ ही यह भारत का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जो आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए ऐसी सुविधा देने जा रहा है.

दरअसल सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए एक खास ‘क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक’ शुरू किया है. यह भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अपनी तरह का पहला क्लिनिक है.

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि यह सेवा सरकार के ‘ई-संजीवनी OPD टेलीमेडिसिन पोर्टल’ के जरिए मरीजों तक पहुंचेगी. इस पोर्टल के माध्यम से मरीज और उनके परिजन घर बैठे ही क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे और उन्हें अस्पताल में आने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी.

यह क्लिनिक हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा. इसका मकसद भारत में ICU के बाद की देखभाल में मौजूद एक बड़ी कमी को दूर करना है.

सीसीएम विभाग के एचओडी डॉ. अनिर्बान होम चौधरी ने बताया कि ICU से ठीक होकर लौटे कई मरीजों को डिस्चार्ज के बाद भी शारीरिक कमजोरी, सोचने-समझने की क्षमता में कमी या दूसरी तरह की परेशानियां होती रहती हैं, लेकिन उनके लिए व्यवस्थित फॉलो-अप सेवाएं बहुत कम उपलब्ध हैं. वहीं अगर उपलब्ध भी हैं तो उन्हें इसके लिए अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है लेकिन इस सुविधा से अब वे घर बैठे डॉक्टरों की सलाह ले सकेंगे.

इस पहल का उद्घाटन हाल ही में सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप बंसल ने किया. इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बाम्बा भी मौजूद रहीं और सभी एएमएस और सीसीएम टीम के सदस्य भी शामिल हुए.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
1971 के नायक रहे राजस्थान के सपूत को बांग्लादेशी सम्मान:22 साल की उम्र में अंतिम सांस तक पाकिस्तानी ठिकानों पर करते रहे थे बमबारी

April 3, 2026/
10:58 am

1971 के भारत-पाक युद्ध में मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले पिलानी (झुंझुनूं) के शहीद धर्मपाल डूडी के अदम्य...

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

February 24, 2026/
8:37 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी हार के बाद...

World Cup 2026 First Century

February 17, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले...

बुरहानपुर में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन:36 जोड़ों ने आहुति दी, संस्कार-सद्भाव के संदेश के साथ प्रकृति सेवा का आह्वान

March 20, 2026/
6:00 pm

बुरहानपुर के गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन शुक्रवार को हुआ। इस...

अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

March 28, 2026/
9:15 am

एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत ने धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म बताया और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर सेरेमनी...

Mumbai Goregaon Building Fire | 72-Year-Old Woman Dies

March 23, 2026/
3:11 am

31 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में गोकुलधाम कॉलोनी स्थित एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार...

बैतूल में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, विक्रमोत्सव भी मनाया:केंद्रीय मंत्री उइके की मौजूदगी में ब्रम्हध्वज वंदना भी हुई

March 19, 2026/
12:41 pm

बैतूल जिले में गुरुवार को शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय परिसर में जल संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े दो बड़े...

राजनीति

ICU से डिस्चार्ज हुए मरीज घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर की सलाह, दिल्ली के इस अस्पताल ने शुरू किया क्लिनिक

authorimg

Last Updated:

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज मरीजों के लिए ई संजीवनी ओपीडी पर क्रिटिकल केयर फॉलो अप क्लिनिक शुरू किया है. इस पोर्टल पर घर बैठे मरीज हफ्ते में दो दिन ऑनलाइन डॉक्‍टरों से सलाह ले सकेंगे.

Zoom

द‍िल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल ने आईसीयू ड‍िस्‍चार्ज मरीजों के ल‍िए शुरू की सुव‍िधा.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने क्रिटिकल केयर वाले मरीजों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. इसके साथ ही यह भारत का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जो आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए ऐसी सुविधा देने जा रहा है.

दरअसल सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए एक खास ‘क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक’ शुरू किया है. यह भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अपनी तरह का पहला क्लिनिक है.

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि यह सेवा सरकार के ‘ई-संजीवनी OPD टेलीमेडिसिन पोर्टल’ के जरिए मरीजों तक पहुंचेगी. इस पोर्टल के माध्यम से मरीज और उनके परिजन घर बैठे ही क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे और उन्हें अस्पताल में आने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी.

यह क्लिनिक हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा. इसका मकसद भारत में ICU के बाद की देखभाल में मौजूद एक बड़ी कमी को दूर करना है.

सीसीएम विभाग के एचओडी डॉ. अनिर्बान होम चौधरी ने बताया कि ICU से ठीक होकर लौटे कई मरीजों को डिस्चार्ज के बाद भी शारीरिक कमजोरी, सोचने-समझने की क्षमता में कमी या दूसरी तरह की परेशानियां होती रहती हैं, लेकिन उनके लिए व्यवस्थित फॉलो-अप सेवाएं बहुत कम उपलब्ध हैं. वहीं अगर उपलब्ध भी हैं तो उन्हें इसके लिए अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है लेकिन इस सुविधा से अब वे घर बैठे डॉक्टरों की सलाह ले सकेंगे.

इस पहल का उद्घाटन हाल ही में सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप बंसल ने किया. इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बाम्बा भी मौजूद रहीं और सभी एएमएस और सीसीएम टीम के सदस्य भी शामिल हुए.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket