Monday, 06 Apr 2026 | 12:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India Womens T20 Squad vs South Africa

India Womens T20 Squad vs South Africa
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Womens T20 Squad Vs South Africa | Harmanpreet Kaur Captain, Smriti Mandhana Vice Captain

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

शेफाली और जेमिमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा

चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है।

गेंदबाजी में रेणुका और अरुंधति संभालेंगी कमान

तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी पर होगी। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया गया है।

टीम में अन्य प्रमुख नामों में क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और पिछले दौरों पर किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना है।

डरबन और जोहान्सबर्ग में होंगे मुकाबले

भारतीय टीम इस दौरे पर कुल 5 टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल को डरबन में होगा। पहले दो मुकाबले इसी शहर में खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग के मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है।

मैच का समय समय के अनुसार 5.30 बजे शुरू होगी

भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज के मैच शाम के समय आयोजित होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे। BCCI को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित होगा।

——————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया

इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

March 29, 2026/
11:00 pm

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इंडीमूंस आर्ट्स फेस्टिवल का चौथा और अंतिम दिन मशहूर कलाकार, गायक, टीवी होस्ट और...

गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी:वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की नीतियों पर करेंगे चर्चा

March 23, 2026/
6:00 am

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा में ‘आदिवासी अधिकार संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में आदिवासी क्षेत्रों से संबंधित...

Dainik Bhaskar & Aditya Birla MF Workshop: Invest to Beat Inflation

March 17, 2026/
1:39 pm

ग्वालियर11 घंटे पहले कॉपी लिंक आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के जोनल मैनेजर, इन्वेस्टर एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर डेवलपमेंट अभिजीत...

नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

March 3, 2026/
3:39 pm

पहाड़ों की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड की हलचल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है,...

राजनीति

India Womens T20 Squad vs South Africa

India Womens T20 Squad vs South Africa
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Womens T20 Squad Vs South Africa | Harmanpreet Kaur Captain, Smriti Mandhana Vice Captain

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

शेफाली और जेमिमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा

चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है।

गेंदबाजी में रेणुका और अरुंधति संभालेंगी कमान

तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी पर होगी। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया गया है।

टीम में अन्य प्रमुख नामों में क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और पिछले दौरों पर किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना है।

डरबन और जोहान्सबर्ग में होंगे मुकाबले

भारतीय टीम इस दौरे पर कुल 5 टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल को डरबन में होगा। पहले दो मुकाबले इसी शहर में खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग के मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है।

मैच का समय समय के अनुसार 5.30 बजे शुरू होगी

भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज के मैच शाम के समय आयोजित होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे। BCCI को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित होगा।

——————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया

इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket