Tuesday, 13 Oct 2026 | 03:43 PM

Trending :

Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा? ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना
EXCLUSIVE

Indore Infosys Engineer Death Video; Airbnb Penthouse Dispute

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।

घटना बुधवार रात 10.30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी शख्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

शंपा इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। साथ में उनके पति सौरभ पांडे।

रिहाइशी बिल्डिंग में पेंटहाउस चलाने पर विवाद था

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, टाउनशिप की सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी ने अपना पेंटहाउस Airbnb को किराए पर दे रखा है। यहां रोज नए लोग आते थे। इस बात को लेकर रहवासियों की आपत्ति थी।

कल रात रहवासियों ने उनके फ्लैट की लाइट बंद कर दी थी। यह देखकर कुलदीप चौधरी नीचे आए। उन्होंने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी। इस बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी और फिर शंपा पांडे को टक्कर मार दी।

शंपा को बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बिल्डिंग में लगा DVR जब्त कर ली है। Airbnb के जरिये यहां कौन-कौन लोग आते थे, इसकी जांच की जाएगी।

Airbnb क्या है?

यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप है। यह यात्रियों को दुनियाभर में स्थानीय लोगों के घर, अपार्टमेंट या अनोखी जगहें, जैसे ट्रीहाउस, विला कम समय के लिए किराए पर बुक करने की सुविधा देता है।

पति ने कहा- वह चाहता तो कार रोक सकता था, पत्नी बच जाती

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि बुधवार रात को बिल्डिंग के नीचे शोर हो रहा था। यह सुनकर हम नीचे गए। कुछ देर में मारपीट होने लगी। इस बीच पेंटहाउस के मालिक का बेटा 60-70 की स्पीड में कार लाया।

पहले एक महिला कर्मचारी को घायल किया। फिर मेरी तरफ बढ़ा। मैं जैसे-तैसे बचा, लेकिन उसने मेरी पत्नी शंपा को चपेट में ले लिया। पहले पत्नी को बोनट लगा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। सीधे दीवार में जाकर टक्कर मार दी। पत्नी के सिर में बहुत ज्यादा चोट लगी। वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने कार चढ़ा दी। वह चाहता तो कार रोक सकता था।

कुलदीप चौधरी बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी को टक्कर मारी।

इसके बाद मोहित चौधरी महिला इंजीनियर को कुचलते हुए भाग गया।

खुद का फ्लैट खरीदा, कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुए

सौरभ के मुताबिक, यहां हमने फ्लैट खरीदा था। कुछ दिनों पहले ही शिफ्ट हुए। परिवार में 2 बच्चे और माता-पिता हैं। 7 साल का बेटा श्रेयांश तीसरी और 10 साल का बेटा श्रेष्ठ पांचवीं में पढ़ता है। हम तीन-चार साल पहले ही इंदौर आए हैं। पहले हम स्कीम 114 में रहते थे।

रहवासी पेंटहाउस की पहले कर चुके शिकायत

सौरभ के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पेंटहाउस कभी प्लान में नहीं था। हमने जब फ्लैट खरीदा था, तब हमें भी सूचना नहीं दी गई। बाद में पता चला कि यहां पेंटहाउस है, उसे Airbnb को दे रखा है। रात 2.30 बजे तक लड़के-लड़कियां आते हैं। पहले भी इसे लेकर रहवासियों ने आपत्ति ली थी। शनिवार-रविवार को मीटिंग हुई थी, जिसमें काफी बहस हुई थी।

कार से टक्कर मारी, सांस लेने में भी तकलीफ हो रही- घायल

घायल रानू रावल ने बताया कि कुलदीप के बेटे ने गाड़ी स्टार्ट की और फिर कुचल दिया। मुझे भी पीठ पर चोट आई है। पुलिस रात में आई थी, लेकिन बयान नहीं लिया गया। मेडिकल भी नहीं हुआ है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। गर्दन घुमाने में दिक्कत हो रही है। सांस लेने में भी तकलीफ है।

किरण सिंह पनवार ने बताया कि जिनका पेंटहाउस है, वे आए हुए थे। उनके गेस्ट आने वाले थे। इस दौरान हम लोग खड़े थे, तभी वे लोग लड़ाई करने लगे। पेंटहाउस में लड़के-लड़कियां आती हैं, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। इसी का हम लोग विरोध कर रहे थे। जब तक पुलिस आई, तब तक सब कुछ हो चुका था। हम समस्या का समाधान करने की बात कर रहे थे, लेकिन आरोपी ने गाड़ी चढ़ा दी।

बाप-बेटे सोसाइटी के लोगों को धमकाया

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राहुल सिंह ने बताया कि सातवें फ्लोर पर कुलदीप चौधरी पेंटहाउस चलाते हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने एक बेटे को फोन किया और कहा, “बेटा, तुम यहां आ जाओ, आज इनको निपटाना है। इस दौरान बाप-बेटे दोनों अकड़ रहे थे। सोसाइटी के लोगों को धमका रहे थे। इसके बाद गाड़ी चढ़ा दी और गाड़ी लेकर भाग गया।

सोसाइटी अध्यक्ष बोले- पेंटहाउस अवैध है

शिव वाटिका टाउनशिप सोसाइटी अध्यक्ष गौरव नाइक ने बताया कि यहां तीन हजार लोग रहते हैं। पेंटहाउस अवैध है। अधिकांश लोग एक माह पहले ही रहने आए हैं। बिल्डर से डेवलपमेंट इश्यू चल रहा है। हमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आरोपियों और रहवासियों के बीच विवाद के दो वीडियो

बुधवार रात को हुए विवाद का नया वीडियो सामने आया है। इसमें रहवासी, कुलदीप और उनके बेटे मोहित के बीच विवाद होता दिख रहा है। इसमें रहवासियों और आरोपी पिता-पुत्रों के बीच मारपीट हुई थी। इस वीडियो में मोहित की मां भी दिखाई दे रही है। मारपीट में मां दोनों पिता-पुत्रों को मारपीट करने से रोकती दिख रही है, लेकिन बेटा मोहित कह रहा है कि आज तो इनको जान से मार दूंगा।

एक अन्य वीडियो में सौरभ पांडे और मोहित के बीच विवाद हो रहा है। सौरभ कह रहे हैं कि मेरे घर की लाइट क्यों बंद की? मोहित इससे इनकार कर रहा है। मोहित की मां ने कहा कि हमने तुम्हारी नहीं, तुमने हमारे फ्लैट की लाइट बंद की है। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हो रहा था।

फ्लैट की लाइट बंद करने को लेकर कुलदीप चौधरी का सोसाइटी के अन्य लोगों से विवाद हुआ।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते रहे।

बिल्डर ने कहा- रहवासियों की शिकायत पर चेतावनी दी थी

बिल्डर लोकेश राणा ने बताया कि अवैध कामों को लेकर रहवासियों की शिकायत पर कुलदीप को तीन से चार बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुलदीप ने फ्लैट खाली नहीं किया। पुलिस को भी सूचित किया गया था।

इसी बिल्डिंग में पेंट हाउस है। विवाद के बाद आरोपी ने कार चढ़ाई।

Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पाठक पांडे इसी बिल्डिंग में रहती थीं।

………………….

यह खबर भी पढ़ें…

सागर में देर रात 2 हादसे, 5 युवकों की मौत

सागर जिले में बुधवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे 4 घंटे के अंतराल में हुए हैं। पहला हादसा बंडा रोड पर सौरई फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बिहार- नई सरकार में मंत्री बनने के लिए तांत्रिक पूजा:कैमरे पर दावा- 27 विधायकों ने कराया अनुष्ठान, CM-डिप्टी CM और मंत्री बनना चाहते हैं

March 31, 2026/
5:21 am

बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। मंत्री बनने के लिए विधायक तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। CM...

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी:कहा– मुझे उनकी याद आती है, उनके बिना जिंदगी कैसे जीऊंगी नहीं जानती

May 1, 2026/
10:55 am

एक्ट्रेस हेमा मालिनी गुरुवार को अपने पति और एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गईं। मुंबई में एक...

भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

May 5, 2026/
3:20 am

बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को...

सतना के अस्पताल में मरीज ने की फायरिंग:बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका; गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली

April 18, 2026/
12:42 pm

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

June 10, 2026/
9:26 am

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति वीर...

सिंगापुर सरकार किताब पढ़ने के बदले पैसे देगी:रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ना होगा; स्मार्ट फोन और रील्स की लत छुड़ाना मकसद

September 17, 2026/
9:22 am

स्मार्टफोन और रील्स की आदत के बीच सिंगापुर सरकार लोगों को किताब पढ़ने के लिए पैसे दे रही है। सरकार...

राजनीति

Indore Infosys Engineer Death Video; Airbnb Penthouse Dispute

Indore Infosys Engineer Death Video; Airbnb Penthouse Dispute

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।

घटना बुधवार रात 10.30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी शख्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

शंपा इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। साथ में उनके पति सौरभ पांडे।

शंपा इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। साथ में उनके पति सौरभ पांडे।

रिहाइशी बिल्डिंग में पेंटहाउस चलाने पर विवाद था

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, टाउनशिप की सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी ने अपना पेंटहाउस Airbnb को किराए पर दे रखा है। यहां रोज नए लोग आते थे। इस बात को लेकर रहवासियों की आपत्ति थी।

कल रात रहवासियों ने उनके फ्लैट की लाइट बंद कर दी थी। यह देखकर कुलदीप चौधरी नीचे आए। उन्होंने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी। इस बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी और फिर शंपा पांडे को टक्कर मार दी।

शंपा को बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बिल्डिंग में लगा DVR जब्त कर ली है। Airbnb के जरिये यहां कौन-कौन लोग आते थे, इसकी जांच की जाएगी।

Airbnb क्या है?

यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप है। यह यात्रियों को दुनियाभर में स्थानीय लोगों के घर, अपार्टमेंट या अनोखी जगहें, जैसे ट्रीहाउस, विला कम समय के लिए किराए पर बुक करने की सुविधा देता है।

पति ने कहा- वह चाहता तो कार रोक सकता था, पत्नी बच जाती

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि बुधवार रात को बिल्डिंग के नीचे शोर हो रहा था। यह सुनकर हम नीचे गए। कुछ देर में मारपीट होने लगी। इस बीच पेंटहाउस के मालिक का बेटा 60-70 की स्पीड में कार लाया।

पहले एक महिला कर्मचारी को घायल किया। फिर मेरी तरफ बढ़ा। मैं जैसे-तैसे बचा, लेकिन उसने मेरी पत्नी शंपा को चपेट में ले लिया। पहले पत्नी को बोनट लगा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। सीधे दीवार में जाकर टक्कर मार दी। पत्नी के सिर में बहुत ज्यादा चोट लगी। वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने कार चढ़ा दी। वह चाहता तो कार रोक सकता था।

कुलदीप चौधरी बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी को टक्कर मारी।

कुलदीप चौधरी बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी को टक्कर मारी।

इसके बाद मोहित चौधरी महिला इंजीनियर को कुचलते हुए भाग गया।

इसके बाद मोहित चौधरी महिला इंजीनियर को कुचलते हुए भाग गया।

खुद का फ्लैट खरीदा, कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुए

सौरभ के मुताबिक, यहां हमने फ्लैट खरीदा था। कुछ दिनों पहले ही शिफ्ट हुए। परिवार में 2 बच्चे और माता-पिता हैं। 7 साल का बेटा श्रेयांश तीसरी और 10 साल का बेटा श्रेष्ठ पांचवीं में पढ़ता है। हम तीन-चार साल पहले ही इंदौर आए हैं। पहले हम स्कीम 114 में रहते थे।

रहवासी पेंटहाउस की पहले कर चुके शिकायत

सौरभ के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पेंटहाउस कभी प्लान में नहीं था। हमने जब फ्लैट खरीदा था, तब हमें भी सूचना नहीं दी गई। बाद में पता चला कि यहां पेंटहाउस है, उसे Airbnb को दे रखा है। रात 2.30 बजे तक लड़के-लड़कियां आते हैं। पहले भी इसे लेकर रहवासियों ने आपत्ति ली थी। शनिवार-रविवार को मीटिंग हुई थी, जिसमें काफी बहस हुई थी।

कार से टक्कर मारी, सांस लेने में भी तकलीफ हो रही- घायल

घायल रानू रावल ने बताया कि कुलदीप के बेटे ने गाड़ी स्टार्ट की और फिर कुचल दिया। मुझे भी पीठ पर चोट आई है। पुलिस रात में आई थी, लेकिन बयान नहीं लिया गया। मेडिकल भी नहीं हुआ है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। गर्दन घुमाने में दिक्कत हो रही है। सांस लेने में भी तकलीफ है।

किरण सिंह पनवार ने बताया कि जिनका पेंटहाउस है, वे आए हुए थे। उनके गेस्ट आने वाले थे। इस दौरान हम लोग खड़े थे, तभी वे लोग लड़ाई करने लगे। पेंटहाउस में लड़के-लड़कियां आती हैं, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। इसी का हम लोग विरोध कर रहे थे। जब तक पुलिस आई, तब तक सब कुछ हो चुका था। हम समस्या का समाधान करने की बात कर रहे थे, लेकिन आरोपी ने गाड़ी चढ़ा दी।

बाप-बेटे सोसाइटी के लोगों को धमकाया

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राहुल सिंह ने बताया कि सातवें फ्लोर पर कुलदीप चौधरी पेंटहाउस चलाते हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने एक बेटे को फोन किया और कहा, “बेटा, तुम यहां आ जाओ, आज इनको निपटाना है। इस दौरान बाप-बेटे दोनों अकड़ रहे थे। सोसाइटी के लोगों को धमका रहे थे। इसके बाद गाड़ी चढ़ा दी और गाड़ी लेकर भाग गया।

सोसाइटी अध्यक्ष बोले- पेंटहाउस अवैध है

शिव वाटिका टाउनशिप सोसाइटी अध्यक्ष गौरव नाइक ने बताया कि यहां तीन हजार लोग रहते हैं। पेंटहाउस अवैध है। अधिकांश लोग एक माह पहले ही रहने आए हैं। बिल्डर से डेवलपमेंट इश्यू चल रहा है। हमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आरोपियों और रहवासियों के बीच विवाद के दो वीडियो

बुधवार रात को हुए विवाद का नया वीडियो सामने आया है। इसमें रहवासी, कुलदीप और उनके बेटे मोहित के बीच विवाद होता दिख रहा है। इसमें रहवासियों और आरोपी पिता-पुत्रों के बीच मारपीट हुई थी। इस वीडियो में मोहित की मां भी दिखाई दे रही है। मारपीट में मां दोनों पिता-पुत्रों को मारपीट करने से रोकती दिख रही है, लेकिन बेटा मोहित कह रहा है कि आज तो इनको जान से मार दूंगा।

एक अन्य वीडियो में सौरभ पांडे और मोहित के बीच विवाद हो रहा है। सौरभ कह रहे हैं कि मेरे घर की लाइट क्यों बंद की? मोहित इससे इनकार कर रहा है। मोहित की मां ने कहा कि हमने तुम्हारी नहीं, तुमने हमारे फ्लैट की लाइट बंद की है। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हो रहा था।

फ्लैट की लाइट बंद करने को लेकर कुलदीप चौधरी का सोसाइटी के अन्य लोगों से विवाद हुआ।

फ्लैट की लाइट बंद करने को लेकर कुलदीप चौधरी का सोसाइटी के अन्य लोगों से विवाद हुआ।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते रहे।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते रहे।

बिल्डर ने कहा- रहवासियों की शिकायत पर चेतावनी दी थी

बिल्डर लोकेश राणा ने बताया कि अवैध कामों को लेकर रहवासियों की शिकायत पर कुलदीप को तीन से चार बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुलदीप ने फ्लैट खाली नहीं किया। पुलिस को भी सूचित किया गया था।

इसी बिल्डिंग में पेंट हाउस है। विवाद के बाद आरोपी ने कार चढ़ाई।

इसी बिल्डिंग में पेंट हाउस है। विवाद के बाद आरोपी ने कार चढ़ाई।

Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पाठक पांडे इसी बिल्डिंग में रहती थीं।

Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पाठक पांडे इसी बिल्डिंग में रहती थीं।

………………….

यह खबर भी पढ़ें…

सागर में देर रात 2 हादसे, 5 युवकों की मौत

सागर जिले में बुधवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे 4 घंटे के अंतराल में हुए हैं। पहला हादसा बंडा रोड पर सौरई फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket