Thursday, 22 Oct 2026 | 02:20 AM

Trending :

Indore Road Jam | Avntika Gas & Narmada Line Digging Causes Chaos

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर नर्मदा और अवंतिका गैस लाइन डालने के लिए की गई सड़क खुदाई ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार सुबह भी हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

जाम का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ा। कई स्कूल बसें समय पर नहीं पहुंच सकीं, जबकि ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन आपस में फंसते नजर आए।

सूचना मिलने के बाद जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्यादगी, एसीपी शिवेंद्र जोशी और ट्रैफिक अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने ठेकेदार से खुदाई और अनुमति को लेकर जवाब मांगा। अन्नपूर्णा पुलिस ठेकेदार को अपने साथ थाने ले गई, जहां अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी संतोष कौल ने कहा कि अवंतिका गैस एजेंसी ने गैस पाइप लाइन डालने के लिए पूरा चौराहा खोद रखा है। अब जांच कर रहे हैं कि यह खुदाई की अनुमति थी या नहीं। अनुमति नहीं हुई तो संबंधित एजेंसी पर एफआईआर करवाएंगे।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद अफसरों ने खुलवाया जाम

राजेंद्र नगर ब्रिज से लेकर तालाब क्षेत्र तक और केसरबाग ब्रिज से गोपुर चौराहे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अन्नपूर्णा रोड पर क्रोमा शोरूम से हनुमान मंदिर तक सड़क खुदी पड़ी है, वहीं गणेश मंदिर के पास बीच सड़क में बड़ा गड्ढा बना हुआ है।

यह खुदाई अवंतिका गैस और नर्मदा लाइन डालने के लिए की गई है, लेकिन काम के कारण ट्रैफिक डायवर्जन या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

ट्रैफिक एसीपी जगदीश पाटिल ने करीब 15 दिन पहले ही अवंतिका गैस कंपनी को जाम की समस्या को लेकर आगाह किया था। इसके बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सुबह और शाम के पीक आवर में यहां ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
1:47 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 13:47 IST पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी की गई, जो पिछले...

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

March 21, 2026/
3:52 pm

इस्लामाबाद2 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से कहा...

तस्वीर का विवरण

May 25, 2026/
7:32 pm

सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1/2 कप बासमती चावल, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप तैयार रबड़ी, 4-5 इलायची, 8-10...

रेलिंग लेकर जा रहा ट्रक सड़क से नीचे गिरा:ड्राइवर की मौत; कंडक्टर शामगढ़ अस्पताल में भर्ती; एक्सप्रेसवे से हटाया वाहन

April 8, 2026/
11:00 pm

शामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात गरोठ से लोहे की रेलिंग लेकर जा रहा एक...

राजनीति

Indore Road Jam | Avntika Gas & Narmada Line Digging Causes Chaos

Indore Road Jam | Avntika Gas & Narmada Line Digging Causes Chaos

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर नर्मदा और अवंतिका गैस लाइन डालने के लिए की गई सड़क खुदाई ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार सुबह भी हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

जाम का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ा। कई स्कूल बसें समय पर नहीं पहुंच सकीं, जबकि ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन आपस में फंसते नजर आए।

सूचना मिलने के बाद जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्यादगी, एसीपी शिवेंद्र जोशी और ट्रैफिक अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने ठेकेदार से खुदाई और अनुमति को लेकर जवाब मांगा। अन्नपूर्णा पुलिस ठेकेदार को अपने साथ थाने ले गई, जहां अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी संतोष कौल ने कहा कि अवंतिका गैस एजेंसी ने गैस पाइप लाइन डालने के लिए पूरा चौराहा खोद रखा है। अब जांच कर रहे हैं कि यह खुदाई की अनुमति थी या नहीं। अनुमति नहीं हुई तो संबंधित एजेंसी पर एफआईआर करवाएंगे।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद अफसरों ने खुलवाया जाम

राजेंद्र नगर ब्रिज से लेकर तालाब क्षेत्र तक और केसरबाग ब्रिज से गोपुर चौराहे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अन्नपूर्णा रोड पर क्रोमा शोरूम से हनुमान मंदिर तक सड़क खुदी पड़ी है, वहीं गणेश मंदिर के पास बीच सड़क में बड़ा गड्ढा बना हुआ है।

यह खुदाई अवंतिका गैस और नर्मदा लाइन डालने के लिए की गई है, लेकिन काम के कारण ट्रैफिक डायवर्जन या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

ट्रैफिक एसीपी जगदीश पाटिल ने करीब 15 दिन पहले ही अवंतिका गैस कंपनी को जाम की समस्या को लेकर आगाह किया था। इसके बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सुबह और शाम के पीक आवर में यहां ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket