Friday, 10 Apr 2026 | 04:20 PM

Trending :

परशुराम जयंती: 1100 महिलाएं कलश यात्रा का नेतृत्व करेंगी:ग्वालियर में 10 मई को भव्य चल समारोह, मथुरा-वृंदावन की झांकियां होंगी आकर्षण गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है स्किन? रोज करें ये आसान काम, टैनिंग की छुट्टी-मिलेगा नैचुरल ग्लो नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चुनाव पूर्व प्रचार के लिए चेन्नई मेट्रो की सवारी की | वीडियो | चेन्नई-समाचार समाचार Weight loss drugs bring good fortunes to tailors मैहर में गैस सिलेंडर के लिए चक्काजाम:एजेंसी देर से खुलने पर उपभोक्ता भड़के; एसडीएम ने संचालक को फटकार लगाई
EXCLUSIVE

IPL 2026 Update; PBKS Cooper Connolly On Mumbai Indians MI

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स का सामना 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 34 मैचों में दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनकी टक्कर बराबरी की नजर आती है।

MI के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इसे रोमांचक बताया है। हालांकि, टीम का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिस पर फिलहाल उनका पूरा फोकस है।

कोनोली ने गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है, क्योंकि उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है।

उन्होंने आगे बताया कि वह हर मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की फुटेज देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं।

श्रेयस से सीखना पसंद है कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत सीरीज के दौरान श्रेयस से थोड़ी बातचीत की थी। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। मुझे उनसे सीखना पसंद है। वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं बस उनसे सीखने और बेहतर बनने की कोशिश करता रहूंगा और इस टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

कल पंजाब का सामना हैदराबाद से पंजाब का अगला मैच 11 अप्रैल सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था।

IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

March 27, 2026/
10:32 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 22:32 IST पुडुचेरी कांग्रेस इकाई ने विद्रोहियों को चेतावनी दी है कि वे पार्टी के नाम...

ask search icon

March 21, 2026/
11:32 am

Last Updated:March 21, 2026, 11:32 IST धनिये का पानी सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है....

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: जूनियर घोषणाएं लेकर आए फ्री टीवी-फ्रिज तक, तमिलनाडु में कैसे समय के साथ बदल गया ओलेक मेनिफेस्टो

March 30, 2026/
10:25 am

तमिलनाडु विधान सभा चुनाव 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख निकटतम आतिश जारी है। राज्य में हलचल हलचल इतनी...

World Updates | Indonesia Earthquake 7.4 Magnitude

April 2, 2026/
8:08 am

52 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में पहली बार कोई राष्ट्रपति खुद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंचा। ट्रम्प अपने...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

IPL 2026 Update; PBKS Cooper Connolly On Mumbai Indians MI

IPL 2026 Update; PBKS Cooper Connolly On Mumbai Indians MI

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स का सामना 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 34 मैचों में दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनकी टक्कर बराबरी की नजर आती है।

MI के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इसे रोमांचक बताया है। हालांकि, टीम का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिस पर फिलहाल उनका पूरा फोकस है।

कोनोली ने गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है, क्योंकि उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है।

उन्होंने आगे बताया कि वह हर मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की फुटेज देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं।

श्रेयस से सीखना पसंद है कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत सीरीज के दौरान श्रेयस से थोड़ी बातचीत की थी। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। मुझे उनसे सीखना पसंद है। वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं बस उनसे सीखने और बेहतर बनने की कोशिश करता रहूंगा और इस टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

कल पंजाब का सामना हैदराबाद से पंजाब का अगला मैच 11 अप्रैल सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था।

IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket