Saturday, 12 Sep 2026 | 09:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kabul Airstrike Afghan Cricketers Reaction; Pakistan vs Israel

स्पोर्ट्स डेस्क22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी शामिल है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी ने दुख जताया है।

राजधानी काबुल में PAK एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने कई हमले किए। (सोर्स- आमज न्यूज)

हम फिर से उठ खड़े होंगे- राशिद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर गहरा दुख जताया है। राशिद ने एक्स पर लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है।

राशिद ने आगे लिखा, इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं।

इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह।

इजराइल और पाकिस्तानी के बीच फर्क ढूंढना मुश्किल 26 साल के नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, इजराइल और पाकिस्तानी के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। नवीन IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चोटिल होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे।

हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं- उमरजई अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने ट्वीट किया, आज रात, हमने यहां काबुल में एक जोरदार धमाका सुना। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों की चपेट में आए एक अस्पताल से आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। रमजान के महीने में जब लोगों ने अपना रोजा खोला ही था, तब बेगुनाह जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। काबुल शोक में डूबा है। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

हम न्याय की दुआ करते- जादरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल में हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, रात में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कुछ ही पलों बाद एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जो लोग अगले दिन रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे, उनमें से कई अब या तो मारे गए हैं या घायल हैं। काबुल दर्द में है, हम न्याय की दुआ करते हैं।

उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी- नबी अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने काबुल में हुए हमले के बाद लिखा, अस्पताल पर हुए इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी। इलाज के लिए पहुंचे कई युवा इस बमबारी में मारे गए, जबकि अस्पताल के बाहर खड़ी मांएं अपने बेटों का नाम पुकारती रह गईं। रमजान की 28वीं रात को इन लोगों की जिंदगियां अचानक खत्म हो गईं, जो बेहद दर्दनाक और अमानवीय है।

—————————————————–

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की खबर पढ़िए…

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल के रिहायसी इलाकों को निशाना बनाया; 400 की मौत, 250 घायल

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Fraud in auto check clearing; names erased with chemicals

June 18, 2026/
1:56 pm

वॉशिंगटन14 मिनट पहले कॉपी लिंक विशेषज्ञों के मुताबिक, नए दौर की बैंकिंग में बैंकों के ऑटोमेटेड प्रोसेसिंग सिस्टम बहुत तेजी...

वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप

June 10, 2026/
8:33 am

कनाडा की एयरलाइन एयर कनाडा के पूर्व पायलट ज्योफ्री वॉल पर फर्जी लाइसेंस के सहारे 17 साल तक कमर्शियल फ्लाइट...

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

June 16, 2026/
3:07 pm

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया...

विनेश फोगाट की ट्रायल प्रक्रिया आज:दिल्ली के स्टेडियम पहुंचीं; मैट से VIDEO आई सामने, छावनी में तब्दील किया क्षेत्र

May 30, 2026/
9:31 am

देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट आज शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स...

गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई:कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा

March 17, 2026/
3:22 pm

केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kabul Airstrike Afghan Cricketers Reaction; Pakistan vs Israel

Kabul Airstrike Afghan Cricketers Reaction; Pakistan vs Israel

स्पोर्ट्स डेस्क22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी शामिल है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी ने दुख जताया है।

राजधानी काबुल में PAK एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने कई हमले किए। (सोर्स- आमज न्यूज)

राजधानी काबुल में PAK एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने कई हमले किए। (सोर्स- आमज न्यूज)

हम फिर से उठ खड़े होंगे- राशिद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर गहरा दुख जताया है। राशिद ने एक्स पर लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है।

राशिद ने आगे लिखा, इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं।

इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह।

इजराइल और पाकिस्तानी के बीच फर्क ढूंढना मुश्किल 26 साल के नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, इजराइल और पाकिस्तानी के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। नवीन IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चोटिल होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे।

हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं- उमरजई अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने ट्वीट किया, आज रात, हमने यहां काबुल में एक जोरदार धमाका सुना। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों की चपेट में आए एक अस्पताल से आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। रमजान के महीने में जब लोगों ने अपना रोजा खोला ही था, तब बेगुनाह जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। काबुल शोक में डूबा है। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

हम न्याय की दुआ करते- जादरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल में हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, रात में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कुछ ही पलों बाद एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जो लोग अगले दिन रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे, उनमें से कई अब या तो मारे गए हैं या घायल हैं। काबुल दर्द में है, हम न्याय की दुआ करते हैं।

उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी- नबी अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने काबुल में हुए हमले के बाद लिखा, अस्पताल पर हुए इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी। इलाज के लिए पहुंचे कई युवा इस बमबारी में मारे गए, जबकि अस्पताल के बाहर खड़ी मांएं अपने बेटों का नाम पुकारती रह गईं। रमजान की 28वीं रात को इन लोगों की जिंदगियां अचानक खत्म हो गईं, जो बेहद दर्दनाक और अमानवीय है।

—————————————————–

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की खबर पढ़िए…

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल के रिहायसी इलाकों को निशाना बनाया; 400 की मौत, 250 घायल

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket