Wednesday, 08 Apr 2026 | 07:27 AM

Trending :

Karan Aujla vs Yo Yo Honey Singh Rivalry Punjabi Music Diss

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दो सुपरस्टार यो-यो हनी सिंह और करण औजला के बीच राइवलरी छिड़ गई है। हनी सिंह ने दिल्ली के अपने हालिया कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए करण औजला ‘6-7’ बताकर तंज कसा था। हालांकि फैंस समझ गए थे कि यह तंज करण औजला पर ही था।

.

अब करण औजला ने यो-यो हनी सिंह पर काउंटर अटैक किया। करण औजला ने अपने लाइव शो में बिना नाम लिए कहा, “साड्‌डा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आ!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है, ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो।

औजला के हनी सिंह को दिए जवाब पर फैंस ने जमकर शोर मचाया। दरअसल करण औजला का 5-7 सॉन्ग काफी लोकप्रिय हो रहा है और उस गीत के 36 मिलियन व्यूज हैं। जब यो-यो हनी सिंह ने अपने शो में 6-7 का जिक्र किया तो भी लोगों ने इस गाने को ढूंढकर सुना।

औजला के जवाब के बाद दोनों सिंगर के फैंस भी आमने-सामने हैं। औजला के फैंस इसे ‘करारा जवाब’ बता रहे हैं, वहीं हनी सिंह के फैंस का कहना है कि इंडस्ट्री में ‘किंग’ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

करण औजला परफॉर्म करते हुए।

हनी सिंह और करण औजला ने एक-दूसरे को क्या कहा

हनी सिंह- मेरा शो सुपरहिट, बाकी 6-7 यो-यो हनी सिंह अपने माय स्टोरी इंडिया टूर के तहत कुछ दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। स्टेज पर बोलते हुए उन्होंने गर्व से कहा कि उनके शो हमेशा ‘सुपरहिट’ होते हैं, जबकि बाकी आर्टिस्ट्स के शो ‘6-7’ ही रह जाते हैं। इस दौरान उन्होंने गंदे इशारे भी किए।

‘6-7’ शब्द Gen-Z स्लैंग में एवरेज परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल होता है। फैंस ने हनी सिंह के इस कमेंट को करण औजला की तरफ इशारा माना, क्योंकि करण के हाल के गाने और कॉन्सर्ट्स भी जबरदस्त चल रहे हैं और दोनों के बीच इंडस्ट्री में साइलेंट कॉम्पिटिशन की चर्चा पहले से थी।

औजला ने कहा- इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 करण औजला ने इस पर पलटवार अपने हाल के लाइव परफॉर्मेंस पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के एक शो में किया। स्टेज पर करण औजला ने बिना किसी का नाम लिए कहा – “इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 बेबी!”। “साड़ा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आं!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। यह लाइन उनके अपने ही हालिया हिट गाने ‘5-7’ का सीधा रेफरेंस थी।

  • करण औजला शो के दौरान जवाब देते हुए।

करण औजला के 5-7’ गाने का सफर करण औजला का गाना ‘5-7’ 18 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था। सिंगर-गीतकार-कंपोजर खुद करण औजला, म्यूजिक MXRCI का और फीचरिंग मॉडल-अभिनेत्री अलंकृता है। गाने की थीम, लिरिक्स और विजुअल्स ने युवाओं को आकर्षित किया।

रिलीज के कुछ हफ्तों में ही गाने के 3.65 करोड़ (36.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज पार हो गए हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहा। गाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। ‘5-7’ वाली लाइन खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह के कमेंट के बाद और बढ़ गया।

यो यो हनी सिंह व करण औजला।

यो यो हनी सिंह व करण औजला।

हनी सिंह व करण औजला के बीच हुए विवाद

गीत और म्यूजिक को लेकर विवाद: हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है।

इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। यो-यो हनी सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे। वहीं से दोनों के बीच वॉर शुरू हुई।

हनी सिंह के मैनेजर ने करण औजला पर कसे थे तंज हनी सिंह के मैनेजर ने भी पहले करण औजला पर तंज कसे थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप पर रहने की होड़ में हनी सिंह (जो 2010 के दशक में ‘इंटरनेशनल’ स्टार बने) और करण औजला (नई जनरेशन का चेहरा) के बीच कॉम्पिटिशन नेचुरल है। हनी सिंह ने हाल के सालों में कमबैक किया है, जबकि करण औजला लगातार हिट गाने दे रहे हैं। दोनों के फैंस अकसर सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं।

करण औजला शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए।- फाइल

पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में करण औजला के विवादों को जानिए…

  • करण औजला और सिद्धू मूसेवाला से विवाद: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उस समय बड़ा विवाद देखने को मिला जब सिंगर करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच गीतों के जरिए टकराव शुरू हुआ। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने गानों में एक-दूसरे पर निशाना साधा, जिसे फैंस ने “diss war” का नाम दिया। इस राइवलरी के चलते दोनों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई।
  • करण औजला के गानों में पुराने कलाकारों पर तंज: हाल के सालों में करण औजला के कुछ गानों की लाइनों को लेकर चर्चा हुई कि वे पुराने दौर के कलाकारों पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन लाइनों को यो यो हनी सिंह से जोड़कर देखा, हालांकि औजला ने किसी का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। इस मुद्दे को लेकर कोई सीधा विवाद सामने नहीं आया। लेकिन फैंस के बीच तुलना का दौर जारी रहा।
  • करण औजला के गाने लीक होने से मचा बवाल: करण औजला उस समय नाराज हो गए, जब उनके कई अनरिलीज्ड गाने इंटरनेट पर लीक हो गए। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी नाराजगी जताई और इसे कलाकारों के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे ऐसे लीक कंटेंट को बढ़ावा न दें।
  • करण औजला के गानों के बोलों पर विवाद: करण औजला के कुछ गानों के बोलों को लेकर भी विवाद सामने आए हैं। आलोचकों का कहना है कि उनके गानों में हिंसा और आक्रामक भाषा का प्रयोग अधिक होता है। हालांकि उनके फैंस इसे उनकी स्टाइल और रियलिस्टिक एक्सप्रेशन बताते हैं।
कुछ दिन पहले मुंबई में शो के दौरान यो यो हनी सिंह हाथ में गिलास पकड़कर पहुंचे थे।- फाइल

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में यो-यो हनी सिंह से जुड़े विवादों को जानिए…

  • हनी सिंह पर अश्लील गानों को लेकर केस: हनी सिंह के कई गानों के बोलों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। उन पर आरोप लगा कि उनके गानों में अश्लील और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायतें और कानूनी कार्रवाई भी हुई, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
  • गायब होने पर उठे सवाल: करियर के शिखर पर अचानक इंडस्ट्री से गायब होने के बाद हनी सिंह को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। बाद में उन्होंने खुद बताया कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इस खुलासे के बाद उनके फैंस ने समर्थन भी दिया।
  • पत्नी के साथ विवाद, घरेलू हिंसा के आरोप: हनी सिंह उस समय बड़े विवाद में आ गए जब उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए। मामला कोर्ट तक पहुंचा और लंबे समय तक चर्चा में रहा। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। लेकिन इस घटना ने उनकी छवि पर असर डाला।
  • इंडस्ट्री में ‘कमबैक’ को लेकर विवाद: जब हनी सिंह ने लंबे समय बाद वापसी की, तो उनकी तुलना नई जेनरेशन के कलाकारों जैसे करण औजला और बादशाह से होने लगी। सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ी कि क्या वे पहले जैसा स्टारडम हासिल कर पाएंगे या नहीं।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 11, 2026/
6:12 pm

Hair transplant-Cosmetic surgery Risk: सुंदर और स्मार्ट दिखना कौन नहीं चाहता. खूबसूरत बनने के लिए लोग धुआंधार पैसा उड़ाने से...

जंग के बीच आज भारत पहुंचेंगे दो और जहाज:'नंदा देवी' और 'जग लाडकी' LPG और क्रूड ऑयल लेकर आएंगे; शिवालिक जहाज कल पहुंचा था

March 17, 2026/
7:30 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 18वां दिन हैं। इस जंग के बीच आज भारत के दो जहाज ‘नंदा देवी’...

सतना जिला अस्पताल का अंतिम मूल्यांकन:टीम ने बिस्तरों पर साफ चादरें पाईं, अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

February 21, 2026/
8:52 am

सतना में कायाकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय का अंतिम मूल्यांकन किया गया। इस...

'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे':प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

February 27, 2026/
5:18 pm

ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस से निकाले गए कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव...

जॉब - शिक्षा

Karan Aujla vs Yo Yo Honey Singh Rivalry Punjabi Music Diss

Karan Aujla vs Yo Yo Honey Singh Rivalry Punjabi Music Diss

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दो सुपरस्टार यो-यो हनी सिंह और करण औजला के बीच राइवलरी छिड़ गई है। हनी सिंह ने दिल्ली के अपने हालिया कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए करण औजला ‘6-7’ बताकर तंज कसा था। हालांकि फैंस समझ गए थे कि यह तंज करण औजला पर ही था।

.

अब करण औजला ने यो-यो हनी सिंह पर काउंटर अटैक किया। करण औजला ने अपने लाइव शो में बिना नाम लिए कहा, “साड्‌डा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आ!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है, ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो।

औजला के हनी सिंह को दिए जवाब पर फैंस ने जमकर शोर मचाया। दरअसल करण औजला का 5-7 सॉन्ग काफी लोकप्रिय हो रहा है और उस गीत के 36 मिलियन व्यूज हैं। जब यो-यो हनी सिंह ने अपने शो में 6-7 का जिक्र किया तो भी लोगों ने इस गाने को ढूंढकर सुना।

औजला के जवाब के बाद दोनों सिंगर के फैंस भी आमने-सामने हैं। औजला के फैंस इसे ‘करारा जवाब’ बता रहे हैं, वहीं हनी सिंह के फैंस का कहना है कि इंडस्ट्री में ‘किंग’ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

करण औजला परफॉर्म करते हुए।

हनी सिंह और करण औजला ने एक-दूसरे को क्या कहा

हनी सिंह- मेरा शो सुपरहिट, बाकी 6-7 यो-यो हनी सिंह अपने माय स्टोरी इंडिया टूर के तहत कुछ दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। स्टेज पर बोलते हुए उन्होंने गर्व से कहा कि उनके शो हमेशा ‘सुपरहिट’ होते हैं, जबकि बाकी आर्टिस्ट्स के शो ‘6-7’ ही रह जाते हैं। इस दौरान उन्होंने गंदे इशारे भी किए।

‘6-7’ शब्द Gen-Z स्लैंग में एवरेज परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल होता है। फैंस ने हनी सिंह के इस कमेंट को करण औजला की तरफ इशारा माना, क्योंकि करण के हाल के गाने और कॉन्सर्ट्स भी जबरदस्त चल रहे हैं और दोनों के बीच इंडस्ट्री में साइलेंट कॉम्पिटिशन की चर्चा पहले से थी।

औजला ने कहा- इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 करण औजला ने इस पर पलटवार अपने हाल के लाइव परफॉर्मेंस पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के एक शो में किया। स्टेज पर करण औजला ने बिना किसी का नाम लिए कहा – “इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 बेबी!”। “साड़ा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आं!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। यह लाइन उनके अपने ही हालिया हिट गाने ‘5-7’ का सीधा रेफरेंस थी।

  • करण औजला शो के दौरान जवाब देते हुए।

करण औजला के 5-7’ गाने का सफर करण औजला का गाना ‘5-7’ 18 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था। सिंगर-गीतकार-कंपोजर खुद करण औजला, म्यूजिक MXRCI का और फीचरिंग मॉडल-अभिनेत्री अलंकृता है। गाने की थीम, लिरिक्स और विजुअल्स ने युवाओं को आकर्षित किया।

रिलीज के कुछ हफ्तों में ही गाने के 3.65 करोड़ (36.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज पार हो गए हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहा। गाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। ‘5-7’ वाली लाइन खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह के कमेंट के बाद और बढ़ गया।

यो यो हनी सिंह व करण औजला।

यो यो हनी सिंह व करण औजला।

हनी सिंह व करण औजला के बीच हुए विवाद

गीत और म्यूजिक को लेकर विवाद: हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है।

इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। यो-यो हनी सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे। वहीं से दोनों के बीच वॉर शुरू हुई।

हनी सिंह के मैनेजर ने करण औजला पर कसे थे तंज हनी सिंह के मैनेजर ने भी पहले करण औजला पर तंज कसे थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप पर रहने की होड़ में हनी सिंह (जो 2010 के दशक में ‘इंटरनेशनल’ स्टार बने) और करण औजला (नई जनरेशन का चेहरा) के बीच कॉम्पिटिशन नेचुरल है। हनी सिंह ने हाल के सालों में कमबैक किया है, जबकि करण औजला लगातार हिट गाने दे रहे हैं। दोनों के फैंस अकसर सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं।

करण औजला शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए।- फाइल

करण औजला शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए।- फाइल

पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में करण औजला के विवादों को जानिए…

  • करण औजला और सिद्धू मूसेवाला से विवाद: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उस समय बड़ा विवाद देखने को मिला जब सिंगर करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच गीतों के जरिए टकराव शुरू हुआ। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने गानों में एक-दूसरे पर निशाना साधा, जिसे फैंस ने “diss war” का नाम दिया। इस राइवलरी के चलते दोनों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई।
  • करण औजला के गानों में पुराने कलाकारों पर तंज: हाल के सालों में करण औजला के कुछ गानों की लाइनों को लेकर चर्चा हुई कि वे पुराने दौर के कलाकारों पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन लाइनों को यो यो हनी सिंह से जोड़कर देखा, हालांकि औजला ने किसी का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। इस मुद्दे को लेकर कोई सीधा विवाद सामने नहीं आया। लेकिन फैंस के बीच तुलना का दौर जारी रहा।
  • करण औजला के गाने लीक होने से मचा बवाल: करण औजला उस समय नाराज हो गए, जब उनके कई अनरिलीज्ड गाने इंटरनेट पर लीक हो गए। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी नाराजगी जताई और इसे कलाकारों के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे ऐसे लीक कंटेंट को बढ़ावा न दें।
  • करण औजला के गानों के बोलों पर विवाद: करण औजला के कुछ गानों के बोलों को लेकर भी विवाद सामने आए हैं। आलोचकों का कहना है कि उनके गानों में हिंसा और आक्रामक भाषा का प्रयोग अधिक होता है। हालांकि उनके फैंस इसे उनकी स्टाइल और रियलिस्टिक एक्सप्रेशन बताते हैं।
कुछ दिन पहले मुंबई में शो के दौरान यो यो हनी सिंह हाथ में गिलास पकड़कर पहुंचे थे।- फाइल

कुछ दिन पहले मुंबई में शो के दौरान यो यो हनी सिंह हाथ में गिलास पकड़कर पहुंचे थे।- फाइल

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में यो-यो हनी सिंह से जुड़े विवादों को जानिए…

  • हनी सिंह पर अश्लील गानों को लेकर केस: हनी सिंह के कई गानों के बोलों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। उन पर आरोप लगा कि उनके गानों में अश्लील और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायतें और कानूनी कार्रवाई भी हुई, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
  • गायब होने पर उठे सवाल: करियर के शिखर पर अचानक इंडस्ट्री से गायब होने के बाद हनी सिंह को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। बाद में उन्होंने खुद बताया कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इस खुलासे के बाद उनके फैंस ने समर्थन भी दिया।
  • पत्नी के साथ विवाद, घरेलू हिंसा के आरोप: हनी सिंह उस समय बड़े विवाद में आ गए जब उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए। मामला कोर्ट तक पहुंचा और लंबे समय तक चर्चा में रहा। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। लेकिन इस घटना ने उनकी छवि पर असर डाला।
  • इंडस्ट्री में ‘कमबैक’ को लेकर विवाद: जब हनी सिंह ने लंबे समय बाद वापसी की, तो उनकी तुलना नई जेनरेशन के कलाकारों जैसे करण औजला और बादशाह से होने लगी। सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ी कि क्या वे पहले जैसा स्टारडम हासिल कर पाएंगे या नहीं।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket