Wednesday, 07 Oct 2026 | 08:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Khairthal Tijara Weather | खैरथल-तिजारा में लू का रेड अलर्ट

authorimg

Last Updated:

Heatwave Alert: खैरथल-तिजारा जिले में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से भीषण गर्मी का प्रकोप है. जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है. अस्पतालों में कूलर, ओआरएस और बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने सिरदर्द, चक्कर आना और पसीना बंद होने जैसे लू के लक्षणों के प्रति सचेत किया है. बचाव के लिए नींबू पानी, ओआरएस का उपयोग करने और पीड़ित को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल ले जाने की अपील की गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खैरथल-तिजारा में लू का रेड अलर्ट, कलेक्टर की सख्त एडवायजरी

Khairthal Tijara: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर जारी है. दोपहर के समय तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग इस झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. बढ़ते तापमान और गंभीर होती स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा है कि इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में लू और तापघात (Heatstroke) के मरीजों के लिए गाइडलाइन के अनुसार बेड आरक्षित रखने को कहा है. इसके साथ ही मरीजों की सहूलियत के लिए वार्डों में कूलर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों के आपातकालीन किट में ओआरएस (ORS), ड्रिपसेट, जीवनरक्षक फ्लूड और सभी आवश्यक दवाइयां चौबीसों घंटे उपलब्ध रखने की हिदायत दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहें सावधान, स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी
खैरथल-तिजारा के सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट के अनुसार, कुपोषित बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और खुले में काम करने वाले श्रमिक लू की चपेट में सबसे जल्दी आते हैं. प्रशासन ने अपील की है कि दोपहर के समय जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचें. यदि बाहर जाना बेहद जरूरी हो, तो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तेज धूप से बचते हुए छायादार या ठंडे स्थानों पर रहने का प्रयास करें. बाहर निकलते समय शरीर पूरी तरह सूती कपड़े से ढका होना चाहिए.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
चिकित्सकीय दृष्टि से जब शरीर में लवण (साल्ट) और पानी की भारी कमी हो जाती है, तो इंसान लू का शिकार होता है. डॉ. अरविंद गेट ने इसके मुख्य लक्षण बताए हैं:

  • सिर में भारीपन और तेज दर्द होना.
  • अत्यधिक प्यास लगना, चक्कर आना, जी मिचलाना और शरीर का तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट या उससे ऊपर पहुंच जाना.
  • अचानक पसीना आना बंद हो जाना, चेहरा लाल पड़ना और त्वचा का पूरी तरह सूख जाना.
  • गंभीर स्थिति में मरीज का बेहोश हो जाना.

वैज्ञानिक रूप से, अत्यधिक गर्मी के कारण मस्तिष्क का वो हिस्सा काम करना बंद कर देता है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है. इससे लाल रक्त कोशिकाएं टूटने लगती हैं और पोटेशियम लवण सीधे ब्लड सर्कुलेशन में आ जाता है, जो दिल की धड़कन को प्रभावित कर मरीज को मौत के मुंह में धकेल सकता है.

लू और तापघात से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

  • क्या खाएं-पीएं: खाली पेट घर से बाहर बिल्कुल न निकलें. हमेशा भोजन करके और पानी पीकर ही बाहर जाएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें. नींबू पानी, नारियल पानी, जूस और कच्चे आम का पना (कैरी का पना) लगातार पीते रहें. बासी भोजन और सड़े-गले फलों के सेवन से पूरी तरह दूर रहें.
  • कैसे निकलें बाहर: धूप में निकलते समय गर्दन के पिछले हिस्से, कान और सिर को गमछे या तौलिये से अच्छी तरह ढक लें. धूप के चश्मे और छतरी का उपयोग जरूर करें. हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें. कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक (कोल्ड ड्रिंक्स) पीने से बचें.
  • श्रमिकों के लिए व्यवस्था: अकाल राहत कार्यों या निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त छाया और ठंडे पानी का प्रबंध किया जाए, ताकि वे थोड़ी-थोड़ी देर में विश्राम कर सकें.

अगर किसी को लू लग जाए, तो तुरंत करें ये प्राथमिक उपचार
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लू की चपेट में आता है, तो बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं. उसके कपड़े ढीले कर दें और हवा करें. मरीज को तुरंत ठंडा पानी, ओआरएस घोल या नींबू पानी पिलाएं. पानी या बर्फ की पट्टियों से उसके शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें और इसके तुरंत बाद मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजनीति और टैक्स से परेशान अरबपति छोड़ रहे अपना देश:ब्रिटेन-अमेरिका से मोहभंग, इटली, पुर्तगाल और सिंगापुर नए ठिकाने बने; 2018 में 1.08 लाख, 2025 में 1.42 लाख अमीरों ने अपना देश छोड़ा

March 10, 2026/
1:07 pm

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों के बीच इन दिनों अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने की लहर सी चल...

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

March 19, 2026/
12:34 pm

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 12:34 IST बीजेपी ने असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की,...

डेढ़ लाख गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला:फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले 'द पिरामिड स्कीम' के सितारे

June 7, 2026/
5:30 am

पिरामिड स्कीम्स सिर्फ पैसे नहीं डुबोतीं, बल्कि रिश्तों और भरोसे को भी तोड़ देती हैं। TVF की नई वेब सीरीज...

आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके

August 30, 2026/
7:26 pm

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भव्या सिंह को कानूनी नोटिस (सीज एंड डिजिस्ट) भेजा है।...

Jill Biden expressed the pain of the White House.

June 9, 2026/
3:20 pm

वॉशिंगटन17 मिनट पहले कॉपी लिंक जिल ने हालिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी को पीढ़ीगत बताया। उन्होंने कहा, ‘हम इसी तरह...

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले साइबर ठग:नर्मदापुरम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया; एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर ठगा था

March 27, 2026/
8:13 am

देहात थाना पुलिस ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Khairthal Tijara Weather | खैरथल-तिजारा में लू का रेड अलर्ट

authorimg

Last Updated:

Heatwave Alert: खैरथल-तिजारा जिले में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से भीषण गर्मी का प्रकोप है. जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है. अस्पतालों में कूलर, ओआरएस और बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने सिरदर्द, चक्कर आना और पसीना बंद होने जैसे लू के लक्षणों के प्रति सचेत किया है. बचाव के लिए नींबू पानी, ओआरएस का उपयोग करने और पीड़ित को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल ले जाने की अपील की गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खैरथल-तिजारा में लू का रेड अलर्ट, कलेक्टर की सख्त एडवायजरी

Khairthal Tijara: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर जारी है. दोपहर के समय तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग इस झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. बढ़ते तापमान और गंभीर होती स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा है कि इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में लू और तापघात (Heatstroke) के मरीजों के लिए गाइडलाइन के अनुसार बेड आरक्षित रखने को कहा है. इसके साथ ही मरीजों की सहूलियत के लिए वार्डों में कूलर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों के आपातकालीन किट में ओआरएस (ORS), ड्रिपसेट, जीवनरक्षक फ्लूड और सभी आवश्यक दवाइयां चौबीसों घंटे उपलब्ध रखने की हिदायत दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहें सावधान, स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी
खैरथल-तिजारा के सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट के अनुसार, कुपोषित बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और खुले में काम करने वाले श्रमिक लू की चपेट में सबसे जल्दी आते हैं. प्रशासन ने अपील की है कि दोपहर के समय जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचें. यदि बाहर जाना बेहद जरूरी हो, तो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तेज धूप से बचते हुए छायादार या ठंडे स्थानों पर रहने का प्रयास करें. बाहर निकलते समय शरीर पूरी तरह सूती कपड़े से ढका होना चाहिए.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
चिकित्सकीय दृष्टि से जब शरीर में लवण (साल्ट) और पानी की भारी कमी हो जाती है, तो इंसान लू का शिकार होता है. डॉ. अरविंद गेट ने इसके मुख्य लक्षण बताए हैं:

  • सिर में भारीपन और तेज दर्द होना.
  • अत्यधिक प्यास लगना, चक्कर आना, जी मिचलाना और शरीर का तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट या उससे ऊपर पहुंच जाना.
  • अचानक पसीना आना बंद हो जाना, चेहरा लाल पड़ना और त्वचा का पूरी तरह सूख जाना.
  • गंभीर स्थिति में मरीज का बेहोश हो जाना.

वैज्ञानिक रूप से, अत्यधिक गर्मी के कारण मस्तिष्क का वो हिस्सा काम करना बंद कर देता है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है. इससे लाल रक्त कोशिकाएं टूटने लगती हैं और पोटेशियम लवण सीधे ब्लड सर्कुलेशन में आ जाता है, जो दिल की धड़कन को प्रभावित कर मरीज को मौत के मुंह में धकेल सकता है.

लू और तापघात से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

  • क्या खाएं-पीएं: खाली पेट घर से बाहर बिल्कुल न निकलें. हमेशा भोजन करके और पानी पीकर ही बाहर जाएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें. नींबू पानी, नारियल पानी, जूस और कच्चे आम का पना (कैरी का पना) लगातार पीते रहें. बासी भोजन और सड़े-गले फलों के सेवन से पूरी तरह दूर रहें.
  • कैसे निकलें बाहर: धूप में निकलते समय गर्दन के पिछले हिस्से, कान और सिर को गमछे या तौलिये से अच्छी तरह ढक लें. धूप के चश्मे और छतरी का उपयोग जरूर करें. हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें. कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक (कोल्ड ड्रिंक्स) पीने से बचें.
  • श्रमिकों के लिए व्यवस्था: अकाल राहत कार्यों या निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त छाया और ठंडे पानी का प्रबंध किया जाए, ताकि वे थोड़ी-थोड़ी देर में विश्राम कर सकें.

अगर किसी को लू लग जाए, तो तुरंत करें ये प्राथमिक उपचार
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लू की चपेट में आता है, तो बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं. उसके कपड़े ढीले कर दें और हवा करें. मरीज को तुरंत ठंडा पानी, ओआरएस घोल या नींबू पानी पिलाएं. पानी या बर्फ की पट्टियों से उसके शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें और इसके तुरंत बाद मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket