Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Liverpool Beat Galatasaray | Mohamed Salah 50 Goals Champions League Quarter-final

  • Hindi News
  • Sports
  • Liverpool Beat Galatasaray | Mohamed Salah 50 Goals Champions League Quarter final

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोहम्मद सलाह ने मैच की शुरुआत में एक पेनल्टी मिस कर दी थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने एक गोल किया और एक असिस्ट भी दिया।

लिवरपूल ने 2022 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को एनफील्ड के मैदान पर खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में तुर्की क्लब गैलेटसाराय को 4-0 से हराया। इससे कुल मिलाकर 4-1 से लिवरपूल आगे बढ़ गया। पहले लेग में गैलेटसाराय ने 1-0 से जीता था।

डोमिनिक स्ज़ोबोस्लाई ने पहला गोल कर लिवरपूल को मैच में बढ़त दिलाई और कुल स्कोर (एग्रीगेट) बराबर कर दिया।

मोहम्मद सलाह चैंपियंस लीग में 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी बने

मैच के हीरो एक बार फिर मोहम्मद सलाह रहे। उन्होंने शुरुआत में एक पेनल्टी मिस कर दी थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए एक गोल किया और एक असिस्ट भी दिया।

इस प्रदर्शन के साथ वह चैंपियंस लीग में 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, वह एंफील्ड में लिवरपूल के लिए 201 गोल में योगदान देने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

एंफील्ड लिवरपूल का घरेलू मैदान है। यहां सलाह ने 211 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 140 गोल किए और 61 असिस्ट दिए हैं।

टीम मैनेजर ने सलाह की तारीफ की

हाफ-टाइम तक चर्चा सलाह की उस पेनल्टी को लेकर थी,जिसे वे गोल में नहीं बदल सके। सलाह जैसे खिलाड़ी के लिए यह एक कमजोर प्रयास था। हालांकि, मैनेजर अर्ने स्लॉट ने उनकी मानसिक मजबूती की तारीफ करते हुए कहा,’पेनल्टी चूकना एक कठिन पल था, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने जिस तरह से वापसी की, एक शानदार असिस्ट दिया और फिर अपना ट्रेडमार्क गोल किया, वह उनकी मेंटल स्ट्रेंथ को दर्शाता है।’

सलाह ने मैच के 74वें मिनट में चोट की आशंका के चलते खुद को सब्स्टीट्यूट करने को कहा, जिससे फैंस थोड़ी चिंता में दिखे।

32 अटेम्प्ट किए

लिवरपूल ने मैच की शुरुआत से ही गैलेटसाराय को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया और पूरे मैच में 32 शॉट लगाए, जिनमें से 16 सीधे गोल पर थे।

इससे पहले पिछले हफ्ते टॉटेनहम के खिलाफ लिवरपूल का प्रदर्शन फीका रहा था। वहीं, गैलेटसाराय के खिलाफ इस्तांबुल में खेले गए मुकाबले में भी टीम पूरे 90 मिनट तक गोल नहीं कर पाई थी। पूर्व इंग्लैंड गोलकीपर पॉल रॉबिन्सन ने कहा,’लिवरपूल आज बहुत शार्प और क्विक दिखी। दूसरे हाफ का प्रदर्शन इस सीजन के बेहतरीन पलों में से एक था।’

अब क्वार्टर फाइनल में पीएसजी से मुकाबला लिवरपूल का अगला सफर और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से होगा।

लिवरपूल को पता है कि अगर वे पेरिस में होने वाले पहले लेग में खुद को बचाए रखते हैं, तो एनफील्ड के घरेलू मैदान पर वापसी के दौरान लुइस एनरिक की टीम के खिलाफ कुछ भी संभव है। इसके अलावा, टीम को एफए कप के क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी का भी सामना करना है।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

बाबर-फखर चोट के बावजूद टी-20 वर्ल्डकप में चुने गए थे:PCB मेडिकल पैनल ने बताया- सिलेक्शन के समय पूरी तरह फिट नहीं थे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

चांदी ₹5,927 बढ़कर ₹2.25 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोने का दाम ₹2,760 बढ़कर ₹1.46 लाख हुआ, इस साल 13 हजार महंगा हो चुका

August 5, 2026/
5:27 pm

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 5 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

3/20/30/40 रूल से करें घर लेने की तैयारी:सालाना कमाई का 3 गुना से ज्यादा महंगा घर न खरीदें, समझें इसका पूरा गणित

June 14, 2026/
10:27 am

घर खरीदने से पहले वित्तीय योजना बनाना घर के लिए ब्लूप्रिंट डिजाइन करने जैसा है। एक सही योजना के साथ...

आंधी-बारिश में ताजमहल के पत्थर टूटकर गिर रहे:दीवारों में दरारें, रॉयल गेट भी बदहाल; पूर्व इंचार्ज बोले- अब ASI ठेकेदारों के भरोसे

May 8, 2026/
7:00 am

ताजमहल करीब 373 साल पुराना हो चुका है। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल इस स्मारक के रॉयल गेट...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
11:08 am

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 11:08 IST तमिलनाडु के सीएम विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Liverpool Beat Galatasaray | Mohamed Salah 50 Goals Champions League Quarter-final

Liverpool Beat Galatasaray | Mohamed Salah 50 Goals Champions League Quarter-final
  • Hindi News
  • Sports
  • Liverpool Beat Galatasaray | Mohamed Salah 50 Goals Champions League Quarter final

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोहम्मद सलाह ने मैच की शुरुआत में एक पेनल्टी मिस कर दी थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने एक गोल किया और एक असिस्ट भी दिया।

लिवरपूल ने 2022 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को एनफील्ड के मैदान पर खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में तुर्की क्लब गैलेटसाराय को 4-0 से हराया। इससे कुल मिलाकर 4-1 से लिवरपूल आगे बढ़ गया। पहले लेग में गैलेटसाराय ने 1-0 से जीता था।

डोमिनिक स्ज़ोबोस्लाई ने पहला गोल कर लिवरपूल को मैच में बढ़त दिलाई और कुल स्कोर (एग्रीगेट) बराबर कर दिया।

डोमिनिक स्ज़ोबोस्लाई ने पहला गोल कर लिवरपूल को मैच में बढ़त दिलाई और कुल स्कोर (एग्रीगेट) बराबर कर दिया।

मोहम्मद सलाह चैंपियंस लीग में 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी बने

मैच के हीरो एक बार फिर मोहम्मद सलाह रहे। उन्होंने शुरुआत में एक पेनल्टी मिस कर दी थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए एक गोल किया और एक असिस्ट भी दिया।

इस प्रदर्शन के साथ वह चैंपियंस लीग में 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, वह एंफील्ड में लिवरपूल के लिए 201 गोल में योगदान देने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

एंफील्ड लिवरपूल का घरेलू मैदान है। यहां सलाह ने 211 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 140 गोल किए और 61 असिस्ट दिए हैं।

टीम मैनेजर ने सलाह की तारीफ की

हाफ-टाइम तक चर्चा सलाह की उस पेनल्टी को लेकर थी,जिसे वे गोल में नहीं बदल सके। सलाह जैसे खिलाड़ी के लिए यह एक कमजोर प्रयास था। हालांकि, मैनेजर अर्ने स्लॉट ने उनकी मानसिक मजबूती की तारीफ करते हुए कहा,’पेनल्टी चूकना एक कठिन पल था, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने जिस तरह से वापसी की, एक शानदार असिस्ट दिया और फिर अपना ट्रेडमार्क गोल किया, वह उनकी मेंटल स्ट्रेंथ को दर्शाता है।’

सलाह ने मैच के 74वें मिनट में चोट की आशंका के चलते खुद को सब्स्टीट्यूट करने को कहा, जिससे फैंस थोड़ी चिंता में दिखे।

32 अटेम्प्ट किए

लिवरपूल ने मैच की शुरुआत से ही गैलेटसाराय को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया और पूरे मैच में 32 शॉट लगाए, जिनमें से 16 सीधे गोल पर थे।

इससे पहले पिछले हफ्ते टॉटेनहम के खिलाफ लिवरपूल का प्रदर्शन फीका रहा था। वहीं, गैलेटसाराय के खिलाफ इस्तांबुल में खेले गए मुकाबले में भी टीम पूरे 90 मिनट तक गोल नहीं कर पाई थी। पूर्व इंग्लैंड गोलकीपर पॉल रॉबिन्सन ने कहा,’लिवरपूल आज बहुत शार्प और क्विक दिखी। दूसरे हाफ का प्रदर्शन इस सीजन के बेहतरीन पलों में से एक था।’

अब क्वार्टर फाइनल में पीएसजी से मुकाबला लिवरपूल का अगला सफर और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से होगा।

लिवरपूल को पता है कि अगर वे पेरिस में होने वाले पहले लेग में खुद को बचाए रखते हैं, तो एनफील्ड के घरेलू मैदान पर वापसी के दौरान लुइस एनरिक की टीम के खिलाफ कुछ भी संभव है। इसके अलावा, टीम को एफए कप के क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी का भी सामना करना है।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

बाबर-फखर चोट के बावजूद टी-20 वर्ल्डकप में चुने गए थे:PCB मेडिकल पैनल ने बताया- सिलेक्शन के समय पूरी तरह फिट नहीं थे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket