Saturday, 12 Sep 2026 | 07:24 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Mandana Karimi Leaves India After 16 Years, Says Doesnt Feel Like Home

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 9’ और ‘लॉकअप’ फेम एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने आखिरकार भारत छोड़ दिया है। 16 साल तक हिंदुस्तान में रहने के बाद उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर देश को अलविदा कहा।

मंदाना ने भारत को अपना ‘दूसरा घर’ बताया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी सुरक्षा और बेबाक बयानी की वजह से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई थीं।

एयरपोर्ट से शेयर किया इमोशनल वीडियो मंदाना ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस को यह खबर दी। एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दिया है? इसके जवाब में मंदाना ने एयरपोर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी, लेकिन अलविदा भारत। यह मुश्किल होने वाला है। लगभग 16 साल यहां बिताने के बाद मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं। अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं, नया देश, नया घर, सब कुछ नया।”

पहले कहा था भारत ने मुझे धोखा दिया एक्ट्रेस ने भारत छोड़ने की मुख्य वजह अपनी सुरक्षा को बताया है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, पिछले दो महीनों में मुझे मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। ईरान के हक में बोलने और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की वजह से मैंने अपने कई पुराने दोस्त खो दिए।

मुझे महसूस हो रहा है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे ईरान भी वापस नहीं जा सकतीं, क्योंकि वहां उन पर 10 साल पहले ही बैन लगा दिया गया था।

खामेनेई की मौत पर जश्‍न और विवाद मंदाना करीमी पिछले दिनों तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई थी। उन्होंने दावा किया था कि खामेनेई ने ईरान के लोगों पर बहुत अत्याचार किए हैं। मंदाना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने एक्टिविज्म के लिए भारत में किसी का सपोर्ट नहीं मिला।

मॉडलिंग से शुरू हुआ था मंदाना का करियर

मंदाना करीमी का जन्म तेहरान में हुआ था। वह 2010 में पहली बार मॉडलिंग के लिए भारत आई थीं और 2013 से मुंबई में ही बस गईं। उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘भाग जॉनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ और ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शोज से उन्हें पहचान मिली।

इसके बाद मंदाना ने साल 2017 में भारतीय बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला। 2021 में उनका तलाक हो गया। मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ED Raids I-PAC Election Management TMC

April 2, 2026/
12:59 pm

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक 8 जनवरी 2026 को ED ने I-PAC के कोलकाता वाले दफ्तर पर रेड की...

केरल हाईकोर्ट से ‘द केरल स्टोरी 2’ को राहत:सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर दो हफ्तों की रोक, रिलीज पर फैसला सुरक्षित

February 27, 2026/
7:12 pm

केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Venugopal has emerged as a key contender in the race for Kerala CM

May 11, 2026/
4:23 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 16:23 IST टीएमसी नेता और वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि 31 निर्वाचन क्षेत्रों में एसआईआर...

‘शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च:CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली

March 23, 2026/
8:03 pm

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342%...

MS Dhoni Daughter Jiva Admission Mussoorie Visit Photos

May 31, 2026/
8:15 am

महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी में घूमते हुए दिखे। महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mandana Karimi Leaves India After 16 Years, Says Doesnt Feel Like Home

Mandana Karimi Leaves India After 16 Years, Says Doesnt Feel Like Home

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 9’ और ‘लॉकअप’ फेम एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने आखिरकार भारत छोड़ दिया है। 16 साल तक हिंदुस्तान में रहने के बाद उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर देश को अलविदा कहा।

मंदाना ने भारत को अपना ‘दूसरा घर’ बताया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी सुरक्षा और बेबाक बयानी की वजह से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई थीं।

एयरपोर्ट से शेयर किया इमोशनल वीडियो मंदाना ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस को यह खबर दी। एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दिया है? इसके जवाब में मंदाना ने एयरपोर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी, लेकिन अलविदा भारत। यह मुश्किल होने वाला है। लगभग 16 साल यहां बिताने के बाद मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं। अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं, नया देश, नया घर, सब कुछ नया।”

पहले कहा था भारत ने मुझे धोखा दिया एक्ट्रेस ने भारत छोड़ने की मुख्य वजह अपनी सुरक्षा को बताया है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, पिछले दो महीनों में मुझे मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। ईरान के हक में बोलने और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की वजह से मैंने अपने कई पुराने दोस्त खो दिए।

मुझे महसूस हो रहा है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे ईरान भी वापस नहीं जा सकतीं, क्योंकि वहां उन पर 10 साल पहले ही बैन लगा दिया गया था।

खामेनेई की मौत पर जश्‍न और विवाद मंदाना करीमी पिछले दिनों तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई थी। उन्होंने दावा किया था कि खामेनेई ने ईरान के लोगों पर बहुत अत्याचार किए हैं। मंदाना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने एक्टिविज्म के लिए भारत में किसी का सपोर्ट नहीं मिला।

मॉडलिंग से शुरू हुआ था मंदाना का करियर

मंदाना करीमी का जन्म तेहरान में हुआ था। वह 2010 में पहली बार मॉडलिंग के लिए भारत आई थीं और 2013 से मुंबई में ही बस गईं। उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘भाग जॉनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ और ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शोज से उन्हें पहचान मिली।

इसके बाद मंदाना ने साल 2017 में भारतीय बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला। 2021 में उनका तलाक हो गया। मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket