Monday, 07 Sep 2026 | 07:46 AM

Trending :

EXCLUSIVE

MP Governor Stops Garland Fiasco; BJP MLAs Seated Outside baat khari hai

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

नेता जी का गजब का ‘माला’ मैनेजमेंट

आपने एक तीर से दो निशाने वाली कहावत सुनी होगी, लेकिन मंदसौर में एक नेता जी इससे एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने एक माला से तीन स्वागत करने का कमाल कर दिया। हालांकि, इस दौरान राज्यपाल ने टोक दिया, जिससे उनकी फजीहत भी हो गई।

हुआ यूं कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे थे, जहां एक नेता जी ने एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक माला से उनका स्वागत किया। यह माला खास तौर पर इंदौर से मंगवाई गई थी।

यहां तक तो सब ठीक था। राज्यपाल के एक दूसरे कार्यक्रम में भी उनका इसी माला से स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने माला को पहचान लिया। इस पर उन्होंने मंच पर टोकते हुए कहा – ये वही माला ले आए। ये इंदौर से आई हुई माला है। ये बहुत हरकत करते हो।

इतना सब कुछ होने पर भी नेता जी नहीं रुके। उन्होंने इसी माला से एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार का भी स्वागत कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अब नेता जी के माला मैनेजमेंट की जमकर चर्चा हो रही है।

मंदसौर में एक नेता ने एक ही माला से कर्नाटक के राज्यपाल का दो बार स्वागत किया।

कलेक्टर ने विधायक को कराया इंतजार

कहने को तो मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन हालत ये है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को ही अधिकारी इंतजार करा रहे हैं।

रतलाम में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने आए थे, लेकिन कलेक्टर अपने केबिन में बैठी रहीं और विधायक बाहर सीढ़ियों पर बैठकर उनकी राह तकते रहे।

इस दौरान विधायक यह कहते रहे कि अभी तो हम जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। मुर्दाबाद के नारे भी लगा सकते हैं। इंतजार की हद होने पर उन्होंने यह भी कहा कि पांच मिनट में अधिकारी आ जाते हैं तो ठीक, नहीं तो इस आंदोलन को दूसरा स्वरूप देंगे।

हालांकि, इस दौरान दूसरे अधिकारियों ने विधायक को अंदर बुलाया, लेकिन विधायक भी अड़ गए कि कलेक्टर को जनता के बीच आकर ही बात करना होगी। फिर काफी देर इंतजार कराने के बाद कलेक्टर हाथ जोड़कर बाहर आईं और विधायक से मिलीं।

इसके बाद विधायक ने सबके सामने अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों की बात कलेक्टर के सामने रखी, जिस पर कलेक्टर ने समाधान का भरोसा दिया। अंततः कलेक्टर विधायक से मिलीं, लेकिन विधायक को उनका यह एटीट्यूड पसंद नहीं आया।

खरी बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है। अभी हाल ही में कलेक्टर के इसी तरह के रवैये से नाराज होकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पति के साथ मिलकर कलेक्टर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में ही धरना दिया था।

रतलाम में कलेक्टर से मिलने आए भाजपा विधायक बाहर सीढ़ियों पर ही बैठ गए।

ड्यूटी के साथ मंच पर बैठकर डांस देखा

मुरैना में पुलिसकर्मी मंच पर बैठकर डांस प्रोग्राम का आनंद लेते नजर आए। मामला जिले के सबलगढ़ की रामपुर कलां पंचायत का है, जहां कंस वध मेले का आयोजन किया गया था।

इस प्रोग्राम में महिला डांसर्स ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इस कार्यक्रम का जो वीडियो सामने आया है, उसमें रामपुर थाना प्रभारी एएसआई रामकुमार वर्मा और दीवान संतोष बाथम मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान गांव का सरपंच पुलिसकर्मियों पर रुपए घुमाकर डांसर को देता नजर आ रहा है।

अब लोग इसे पुलिस सेवा आचरण के खिलाफ मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य है। लोगों ने मंच पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में एएसआई रामकुमार वर्मा ने कहा कि वे तो व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंच पर चढ़े थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपरा के अनुसार कंस वध मेले में देर रात नौटंकी का आयोजन होता है, जिसे देखने सैकड़ों लोग आते हैं।

ऐसे में मनचले युवकों को मंच पर चढ़ने से रोकने और डांसर के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार न हो, इसी उद्देश्य से वे मंच पर चढ़े थे।

मुरैना में सरपंच ने पुलिसकर्मी पर नोट घुमाकर मंच पर डांस कर रही डांसर को दे दिए।

वाराणसी में सीएम का अलग अंदाज दिखा

यूपी के वाराणसी में सीएम डॉ. मोहन यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे पत्नी सीमा यादव के साथ यहां की फेमस राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा – क्या खिलाओगे? इस पर दुकानदार भी मुस्कुराने लगा।

फिर सीएम ने कचौरी, जलेबी और लस्सी का ऑर्डर दिया। इसके बाद आम लोगों के साथ वहीं बैठकर नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद सीएम ने पर्स निकाला और खुद दुकानदार के पास जाकर उसका बिल भी चुकाया।

सीएम मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ वाराणसी में एक दुकान पर नाश्ता किया।

इनपुट सहयोग – शादाब चौधरी (मंदसौर), केके शर्मा (रतलाम), दुष्यंत सिकरवार (मुरैना)

ये भी पढ़ें – सिंधिया ने सूंघाए गुलाब, फिर विधायक ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद: काम के बदले केंद्रीय मंत्री ने रखी शर्त

अशोक नगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को गुलाब के फूल सूंघने को कहा। सिंधिया के कहने पर उन्होंने फूलों की खुशबू ली। फिर सिंधिया ने वही माला विधायक को पहना दी। इस सम्मान के बाद 78 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने 55 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

May 18, 2026/
6:54 pm

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो...

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

April 6, 2026/
6:24 pm

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की...

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 91 वर्ष के हुए:धर्मशाला-लद्दाख में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पीएम मोदी का बधाई संदेश- विश्व शांति के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय

July 6, 2026/
4:30 pm

विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सोमवार को 91 वर्ष के हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश...

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी:3 विधायकों ने किया किनारा, सेतिया की पोस्ट- BJP में मलाई खाके दाढ़ी बढ़ालो

May 8, 2026/
11:46 am

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कांग्रेस नेता और...

पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के नाम बदले गए:लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक

May 17, 2026/
1:19 pm

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है ‘जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं’ (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका...

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

April 1, 2026/
4:01 pm

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल...

राजनीति

MP Governor Stops Garland Fiasco; BJP MLAs Seated Outside baat khari hai

MP Governor Stops Garland Fiasco; BJP MLAs Seated Outside baat khari hai

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

नेता जी का गजब का ‘माला’ मैनेजमेंट

आपने एक तीर से दो निशाने वाली कहावत सुनी होगी, लेकिन मंदसौर में एक नेता जी इससे एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने एक माला से तीन स्वागत करने का कमाल कर दिया। हालांकि, इस दौरान राज्यपाल ने टोक दिया, जिससे उनकी फजीहत भी हो गई।

हुआ यूं कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे थे, जहां एक नेता जी ने एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक माला से उनका स्वागत किया। यह माला खास तौर पर इंदौर से मंगवाई गई थी।

यहां तक तो सब ठीक था। राज्यपाल के एक दूसरे कार्यक्रम में भी उनका इसी माला से स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने माला को पहचान लिया। इस पर उन्होंने मंच पर टोकते हुए कहा – ये वही माला ले आए। ये इंदौर से आई हुई माला है। ये बहुत हरकत करते हो।

इतना सब कुछ होने पर भी नेता जी नहीं रुके। उन्होंने इसी माला से एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार का भी स्वागत कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अब नेता जी के माला मैनेजमेंट की जमकर चर्चा हो रही है।

मंदसौर में एक नेता ने एक ही माला से कर्नाटक के राज्यपाल का दो बार स्वागत किया।

कलेक्टर ने विधायक को कराया इंतजार

कहने को तो मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन हालत ये है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को ही अधिकारी इंतजार करा रहे हैं।

रतलाम में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने आए थे, लेकिन कलेक्टर अपने केबिन में बैठी रहीं और विधायक बाहर सीढ़ियों पर बैठकर उनकी राह तकते रहे।

इस दौरान विधायक यह कहते रहे कि अभी तो हम जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। मुर्दाबाद के नारे भी लगा सकते हैं। इंतजार की हद होने पर उन्होंने यह भी कहा कि पांच मिनट में अधिकारी आ जाते हैं तो ठीक, नहीं तो इस आंदोलन को दूसरा स्वरूप देंगे।

हालांकि, इस दौरान दूसरे अधिकारियों ने विधायक को अंदर बुलाया, लेकिन विधायक भी अड़ गए कि कलेक्टर को जनता के बीच आकर ही बात करना होगी। फिर काफी देर इंतजार कराने के बाद कलेक्टर हाथ जोड़कर बाहर आईं और विधायक से मिलीं।

इसके बाद विधायक ने सबके सामने अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों की बात कलेक्टर के सामने रखी, जिस पर कलेक्टर ने समाधान का भरोसा दिया। अंततः कलेक्टर विधायक से मिलीं, लेकिन विधायक को उनका यह एटीट्यूड पसंद नहीं आया।

खरी बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है। अभी हाल ही में कलेक्टर के इसी तरह के रवैये से नाराज होकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पति के साथ मिलकर कलेक्टर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में ही धरना दिया था।

रतलाम में कलेक्टर से मिलने आए भाजपा विधायक बाहर सीढ़ियों पर ही बैठ गए।

रतलाम में कलेक्टर से मिलने आए भाजपा विधायक बाहर सीढ़ियों पर ही बैठ गए।

ड्यूटी के साथ मंच पर बैठकर डांस देखा

मुरैना में पुलिसकर्मी मंच पर बैठकर डांस प्रोग्राम का आनंद लेते नजर आए। मामला जिले के सबलगढ़ की रामपुर कलां पंचायत का है, जहां कंस वध मेले का आयोजन किया गया था।

इस प्रोग्राम में महिला डांसर्स ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इस कार्यक्रम का जो वीडियो सामने आया है, उसमें रामपुर थाना प्रभारी एएसआई रामकुमार वर्मा और दीवान संतोष बाथम मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान गांव का सरपंच पुलिसकर्मियों पर रुपए घुमाकर डांसर को देता नजर आ रहा है।

अब लोग इसे पुलिस सेवा आचरण के खिलाफ मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य है। लोगों ने मंच पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में एएसआई रामकुमार वर्मा ने कहा कि वे तो व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंच पर चढ़े थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपरा के अनुसार कंस वध मेले में देर रात नौटंकी का आयोजन होता है, जिसे देखने सैकड़ों लोग आते हैं।

ऐसे में मनचले युवकों को मंच पर चढ़ने से रोकने और डांसर के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार न हो, इसी उद्देश्य से वे मंच पर चढ़े थे।

मुरैना में सरपंच ने पुलिसकर्मी पर नोट घुमाकर मंच पर डांस कर रही डांसर को दे दिए।

मुरैना में सरपंच ने पुलिसकर्मी पर नोट घुमाकर मंच पर डांस कर रही डांसर को दे दिए।

वाराणसी में सीएम का अलग अंदाज दिखा

यूपी के वाराणसी में सीएम डॉ. मोहन यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे पत्नी सीमा यादव के साथ यहां की फेमस राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा – क्या खिलाओगे? इस पर दुकानदार भी मुस्कुराने लगा।

फिर सीएम ने कचौरी, जलेबी और लस्सी का ऑर्डर दिया। इसके बाद आम लोगों के साथ वहीं बैठकर नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद सीएम ने पर्स निकाला और खुद दुकानदार के पास जाकर उसका बिल भी चुकाया।

सीएम मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ वाराणसी में एक दुकान पर नाश्ता किया।

सीएम मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ वाराणसी में एक दुकान पर नाश्ता किया।

इनपुट सहयोग – शादाब चौधरी (मंदसौर), केके शर्मा (रतलाम), दुष्यंत सिकरवार (मुरैना)

ये भी पढ़ें – सिंधिया ने सूंघाए गुलाब, फिर विधायक ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद: काम के बदले केंद्रीय मंत्री ने रखी शर्त

अशोक नगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को गुलाब के फूल सूंघने को कहा। सिंधिया के कहने पर उन्होंने फूलों की खुशबू ली। फिर सिंधिया ने वही माला विधायक को पहना दी। इस सम्मान के बाद 78 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने 55 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket