Wednesday, 09 Sep 2026 | 06:34 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Mumbai: Raveena Tandons Brothers House Theft

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से 25 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने और घड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जुहू पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय आरोपी महिला राशि छाबड़िया को रवीना टंडन की बुजुर्ग मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए केयरटेकर रखा गया था।

आरोपी महिला ने परिवार का भरोसा जीतकर लॉकर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके भाई राजीव टंडन।

अक्टूबर में पता चली थी चोरी की बात पुलिस एफआईआर के मुताबिक, यह चोरी पिछले साल अक्टूबर में पकड़ी गई थी। राजीव टंडन के परिवार ने जब अपने घर का सेफ (तिजोरी) चेक किया, तो वह टूटा हुआ था। लॉकर से सोने और हीरे के गहने समेत दो कीमती घड़ियां गायब थीं।

चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। घर की दूसरी मंजिल पर सिर्फ परिवार के लोग और केयरटेकर राशि छाबड़िया ही जा सकते थे, जहां यह लॉकर रखा हुआ था।

रवीना टंडन और उनकी मां वीना टंडन।

रवीना टंडन और उनकी मां वीना टंडन।

बातचीत में कबूला जुर्म, घड़ियां लौटाईं पर गहने नहीं राजीव टंडन ने जब राशि छाबड़िया से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने पहले आरोपों से इनकार किया। बाद में उसने चोरी की बात मान ली। आरोपी महिला ने चोरी की दो महंगी घड़ियां तो परिवार को लौटा दीं, लेकिन गहने वापस नहीं किए। उसने दावा किया कि सारे गहने उसने जगदीश नाम के अपने एक साथी को दे दिए हैं और वह जल्द ही इन्हें वापस लाकर दे देगी। हालांकि, बार-बार कहने के बाद भी उसने गहने वापस नहीं किए।

शिकायत करने पर मिली ड्रग्स केस की धमकी राजीव टंडन की शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने अपने गहने वापस मांगने के लिए दबाव बनाया, तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। राशि छाबड़िया के एक साथी ने खुद को पुलिस मुखबिर बताते हुए राजीव टंडन को डराया। उसने कहा कि अगर उन्होंने गहने वापस मांगने का सिलसिला बंद नहीं किया, तो वह उन्हें नशीले पदार्थों (नारकोटिक्स) के झूठे केस में फंसा देगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

साल 2020 से परिवार से जुड़ी थी आरोपी राजीव टंडन ने पुलिस को बताया कि राशि छाबड़िया खार इलाके की रहने वाली है। कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए वह साल 2020 से उनके परिवार में आ-जा रही थी। पति और माता-पिता की मौत के बाद वह टंडन परिवार के काफी करीब आ गई थी। इसी वजह से उसे घर में कहीं भी आने-जाने की पूरी छूट मिली हुई थी। जुहू पुलिस ने राशि को 21 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 29 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। मामले की जांच अभी जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PBKS Vs DC LIVE Score IPL 2026

May 11, 2026/
10:34 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 22:34 IST पश्चिम एशिया में तनातनी के बीच तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी सर्वदलीय...

ट्राई सीरीज में इंडिया-A का दूसरा मैच:अफगानिस्तान-A के खिलाफ उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी; बारिश के 50% चांस

June 11, 2026/
4:30 am

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला...

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो:ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी; 320 पायदान की छलांग लगाई

June 15, 2026/
7:39 pm

जियो प्लेटफॉर्म्स ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन की पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बनाई है। कंपनी 2025...

इंटरव्यू : राजकुमार हिरानी:बेटे वीर के लिए कोई शॉर्टकट नहीं रखा, कई ऑडिशन देकर बने 'प्रीतम'

July 19, 2026/
3:16 pm

राजकुमार हिरानी ने वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ओटीटी डेब्यू किया। इससे उनके बेटे वीर का भी डेब्यू हुआ।...

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

June 23, 2026/
11:02 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया। दुनिया...

Google Preferred Source CTA

May 1, 2026/
5:53 am

ग्वालियर| सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने 14 अधिकारियों...

खेत विवाद में पूर्व CRPF जवान की हत्या:बैतूल में दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हथियार बरामद किए

April 18, 2026/
8:39 pm

बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पूर्व सीआरपीएफ जवान बाबूराव सातनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार...

राजनीति

Mumbai: Raveena Tandons Brothers House Theft

Mumbai: Raveena Tandons Brothers House Theft

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से 25 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने और घड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जुहू पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय आरोपी महिला राशि छाबड़िया को रवीना टंडन की बुजुर्ग मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए केयरटेकर रखा गया था।

आरोपी महिला ने परिवार का भरोसा जीतकर लॉकर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके भाई राजीव टंडन।

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके भाई राजीव टंडन।

अक्टूबर में पता चली थी चोरी की बात पुलिस एफआईआर के मुताबिक, यह चोरी पिछले साल अक्टूबर में पकड़ी गई थी। राजीव टंडन के परिवार ने जब अपने घर का सेफ (तिजोरी) चेक किया, तो वह टूटा हुआ था। लॉकर से सोने और हीरे के गहने समेत दो कीमती घड़ियां गायब थीं।

चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। घर की दूसरी मंजिल पर सिर्फ परिवार के लोग और केयरटेकर राशि छाबड़िया ही जा सकते थे, जहां यह लॉकर रखा हुआ था।

रवीना टंडन और उनकी मां वीना टंडन।

रवीना टंडन और उनकी मां वीना टंडन।

बातचीत में कबूला जुर्म, घड़ियां लौटाईं पर गहने नहीं राजीव टंडन ने जब राशि छाबड़िया से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने पहले आरोपों से इनकार किया। बाद में उसने चोरी की बात मान ली। आरोपी महिला ने चोरी की दो महंगी घड़ियां तो परिवार को लौटा दीं, लेकिन गहने वापस नहीं किए। उसने दावा किया कि सारे गहने उसने जगदीश नाम के अपने एक साथी को दे दिए हैं और वह जल्द ही इन्हें वापस लाकर दे देगी। हालांकि, बार-बार कहने के बाद भी उसने गहने वापस नहीं किए।

शिकायत करने पर मिली ड्रग्स केस की धमकी राजीव टंडन की शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने अपने गहने वापस मांगने के लिए दबाव बनाया, तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। राशि छाबड़िया के एक साथी ने खुद को पुलिस मुखबिर बताते हुए राजीव टंडन को डराया। उसने कहा कि अगर उन्होंने गहने वापस मांगने का सिलसिला बंद नहीं किया, तो वह उन्हें नशीले पदार्थों (नारकोटिक्स) के झूठे केस में फंसा देगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

साल 2020 से परिवार से जुड़ी थी आरोपी राजीव टंडन ने पुलिस को बताया कि राशि छाबड़िया खार इलाके की रहने वाली है। कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए वह साल 2020 से उनके परिवार में आ-जा रही थी। पति और माता-पिता की मौत के बाद वह टंडन परिवार के काफी करीब आ गई थी। इसी वजह से उसे घर में कहीं भी आने-जाने की पूरी छूट मिली हुई थी। जुहू पुलिस ने राशि को 21 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 29 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। मामले की जांच अभी जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket