Saturday, 24 Oct 2026 | 06:33 AM

Trending :

अमाल मलिक के तनिष्क बागची पर गंभीर आरोप:कहा- लड़की से शादी का वादा कर अब्यूज किया, सीधे कोर्ट में मिलेंगे; जानिए क्या है पूरा विवाद

सैयारा सॉन्ग कंट्रोवर्सी के चलते सिंगर-कंपोजर तनिष्क बागची और अमाल मलिक के बीच सोशल मीडिया पर विवाद जारी है। अब अमाल ने तनिष्क पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। अमाल ने दावा किया है कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया है कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं। अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा है, ‘तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी।’ आगे अमाल ने लिखा है, ‘और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे अप्रत्यक्ष धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 2025 की फिल्म सैयारा के सुपरहिट होने के बाद सिंगर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए 8 लिखे मिले थे। गाना हिट रहा, लेकिन उन्हें इसकी रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा कि सभी भुगतान कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी। तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं। इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा।
शुक्रवार को अमाल ने कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की हैं। कौन हैं तनिष्क बागची? विवादों में रहे हैं अमाल मलिक अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उनके पिता डब्बू मलिक और भाई अरमान मलिक की सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया और कई हिट गाने दिए। अमाल मलिक के पॉपुलर गाने कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अंकल अन्नू मलिक पर कई विवादित बयान दिए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

5 साल के बच्चे का वजन सिर्फ 5.5 किलो:SAM रोग से जूझ रहा था; भोपाल एम्स में लाइफ-सेविंग ट्रीटमेंट से मिली नई जिंदगी

April 9, 2026/
6:44 pm

भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कुपोषण की गंभीरता को फिर उजागर कर दिया। 5 साल का बच्चा,...

पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा

May 16, 2026/
7:36 am

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने...

पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर 10% टूटे:एक साल सोना न खरीदने को कहा; डिमांड 10% तक घट सकती है

May 11, 2026/
12:31 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद आज 11 मई को ज्वेलरी कंपनियों के शेयर 10% तक लुढ़क गए।...

PM मोदी का आज से 2 दिन का सिक्किम दौरा:₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

April 27, 2026/
5:00 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के...

राजनीति

अमाल मलिक के तनिष्क बागची पर गंभीर आरोप:कहा- लड़की से शादी का वादा कर अब्यूज किया, सीधे कोर्ट में मिलेंगे; जानिए क्या है पूरा विवाद

अमाल मलिक के तनिष्क बागची पर गंभीर आरोप:कहा- लड़की से शादी का वादा कर अब्यूज किया, सीधे कोर्ट में मिलेंगे; जानिए क्या है पूरा विवाद

सैयारा सॉन्ग कंट्रोवर्सी के चलते सिंगर-कंपोजर तनिष्क बागची और अमाल मलिक के बीच सोशल मीडिया पर विवाद जारी है। अब अमाल ने तनिष्क पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। अमाल ने दावा किया है कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया है कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं। अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा है, ‘तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी।’ आगे अमाल ने लिखा है, ‘और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे अप्रत्यक्ष धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 2025 की फिल्म सैयारा के सुपरहिट होने के बाद सिंगर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए 8 लिखे मिले थे। गाना हिट रहा, लेकिन उन्हें इसकी रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा कि सभी भुगतान कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी। तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं। इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा।
शुक्रवार को अमाल ने कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की हैं। कौन हैं तनिष्क बागची? विवादों में रहे हैं अमाल मलिक अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उनके पिता डब्बू मलिक और भाई अरमान मलिक की सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया और कई हिट गाने दिए। अमाल मलिक के पॉपुलर गाने कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अंकल अन्नू मलिक पर कई विवादित बयान दिए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket