Tuesday, 06 Oct 2026 | 12:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Navjot Singh Sidhu Childhood Story

Navjot Singh Sidhu Childhood Story

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो में अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि यह बात करीब 1973-74 की है, जब उनके पिता उन्हें दूध-जलेबी खाने के लिए 25 पैसे यानी चवन्नी दिया करते थे।

.

उन्होंने कहा कि

कई बार ज्यादा जलेबी खाने का मन करता था। हमें पता चला कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय लोग चवन्नी, अठन्नी और दूसरे सिक्के छोड़ जाते हैं। इसके बाद मैं दोस्तों के साथ रात में श्मशान घाट जाता था और वहां पड़े सिक्के इकट्ठे करके उन पैसों से दूध-जलेबी खाता था।

QuoteImage

सिद्धू ने कहा कि कुछ समय बाद पंडित को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने हमें सिक्के उठाने से रोक दिया। बाद में पंडित खुद ही वहां पड़े सिक्के इकट्ठे करने लगे।

सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू वीडियो जारी किया, जिसमें वे पत्नी नवजोत कौर से कहते नजर आए कि वे ये कोई नवजोत सिद्धू थोड़ी है, जो तुम्हारी बात मानेगा।

सिद्धू ने पोती का वीडियो शेयर किया

5 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती आर्या सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहली बार पोती से बात करती नजर आ रही हैं। वहीं, सिद्धू अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए।

वीडियो में नवजोत कौर नन्हीं आर्या से आंखें खोलने के लिए कहती हैं। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “ये कोई नवजोत सिद्धू थोड़ी है, जो तुम्हारी बात मानेगा।” उनके इस अंदाज से माहौल खुशनुमा हो जाता है।

1 अक्टूबर को दादा बने सिद्धू

सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत रंधावा 1 अक्टूबर को बेटी आर्या के माता-पिता बने थे। पोती के जन्म के बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी। इससे पहले भी सिद्धू ने पोती का एक वीडियो शेयर किया था।

इसमें वह आर्या के पैरों को चूमते नजर आए थे। उन्होंने इस पल को माता पार्वती का आशीर्वाद बताया था।

पोती के जन्म के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वे पोती के पैरों को चूमते नजर आए थे।

सिद्धू को बचपन से क्रिकेट के प्रति जुनून

20 अक्टूबर 1963 को पटियाला, पंजाब में जन्मे नवजोत सिंह सिद्धू का बचपन क्रिकेट के जुनून में बीता। उनके पिता भगवंत सिंह खुद एक मशहूर क्रिकेटर थे, जिनसे सिद्धू ने क्रिकेट का पहला पाठ सीखा।

सिद्धू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटियाला के यदविंद्र पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ उनका मन हमेशा क्रिकेट के मैदान में रमता रहा। कॉलेज पहुंचने तक सिद्धू की पहचान एक होनहार बल्लेबाज के रूप में हो चुकी थी। आगे चलकर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया।

कॉलेज की मोहब्बत- नवजोत कौर

सिद्धू की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। कॉलेज के दिनों में वह नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार करने लगे थे। वे घंटों कॉलेज के बाहर धूप में सिर्फ उन्हें देखने खड़े रहते थे। नवजोत कौर उस समय एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं।

दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वक्त के साथ रिश्ता गहराता चला गया। लंबे इंतजार और समर्पण के बाद सिद्धू ने उन्हें प्रपोज किया। शादी से पहले सिद्धू ने नवजोत कौर की जन्मपत्री मिलवाई और जब 36 में से पूरे 36 गुण मिले तो दोनों ने शादी कर ली।

चुनाव हारने के बाद राजनीति से दूरी बनाई

नवजोत सिंह सिद्धू साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से अपनी हार और कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। उनकी इस दूरी का मुख्य कारण चुनाव के बाद पंजाब कांग्रेस में उनकी सांगठनिक उपेक्षा, शीर्ष राज्य नेतृत्व के साथ मतभेद और दिसंबर 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली एक साल की जेल की सजा (मई 2022 से अप्रैल 2023) रही है।

जेल से रिहा होने के बाद उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के स्टेज-4 कैंसर के इलाज और देखभाल के चलते उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर लिया। फरवरी 2026 में उनकी पत्नी को कांग्रेस विरोधी बयानों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ बना ली, लेकिन सिद्धू खुद कांग्रेस और सक्रिय राजनीति दोनों से दूर बने हुए हैं।

श्राद्ध के बाद राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा

नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल राजनीति से दूर हैं। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा है कि श्राद्ध खत्म होने के बाद वह फिर राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। कुछ जगहों पर उनके पार्टी बदलने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

************

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर बांटे: अमृतसर वाला बेटी को, पटियाला वाला पुश्तैनी मकान बेटे को दिया; गृह प्रवेश के फोटो पोस्ट किए

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर बैन लगाया:चीन ने आलोचना की, कहा- हमारी कंपनियों को दबाने की कोशिश

July 29, 2026/
4:35 pm

अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट और पावर इनवर्टर के नए आयात पर प्रतिबंध लगा...

स्ट्रीट डॉग ने 3 घंटे में 40 लोगों को काटा:सतना जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंची भीड़

April 23, 2026/
8:34 am

सतना में बुधवार शाम एक सफेद कुत्ते ने 3 घंटे के अंदर 40 राहगीरों को काट लिया। इस घटना से...

जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

April 15, 2026/
11:10 pm

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से...

समझाया: सिर्फ केरल में सरकार बनी पाई कांग्रेस! 141 साल पुरानी पार्टी कैसे 4 राज्यों तक, पतन के 5 बड़े संकेत

May 6, 2026/
6:08 pm

वर्ष 1951-52 में देश का पहला आम चुनाव हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने 489 में से 364 पर कब्ज़ा...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

May 3, 2026/
8:14 pm

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा...

Iran War Fears Sink Sensex 1837 Points

March 24, 2026/
9:50 am

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10...

Frances Flying Whales Expands Heavy Cargo Project in India

April 2, 2026/
4:58 pm

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आधिकारिक मुलाकात के बाद...

पाकिस्तानी टेस्ट प्लेयर्स की फीस दोगुनी होगी:ICC टूर्नामेंट जीतने पर 500% बोनस मिलेगा; महिला क्रिकेटर निदा ने वापसी का ऐलान किया

June 18, 2026/
9:50 pm

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइकिल में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए फॉर्मेट आधारित कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Navjot Singh Sidhu Childhood Story

Navjot Singh Sidhu Childhood Story

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो में अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि यह बात करीब 1973-74 की है, जब उनके पिता उन्हें दूध-जलेबी खाने के लिए 25 पैसे यानी चवन्नी दिया करते थे।

.

उन्होंने कहा कि

कई बार ज्यादा जलेबी खाने का मन करता था। हमें पता चला कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय लोग चवन्नी, अठन्नी और दूसरे सिक्के छोड़ जाते हैं। इसके बाद मैं दोस्तों के साथ रात में श्मशान घाट जाता था और वहां पड़े सिक्के इकट्ठे करके उन पैसों से दूध-जलेबी खाता था।

QuoteImage

सिद्धू ने कहा कि कुछ समय बाद पंडित को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने हमें सिक्के उठाने से रोक दिया। बाद में पंडित खुद ही वहां पड़े सिक्के इकट्ठे करने लगे।

सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू वीडियो जारी किया, जिसमें वे पत्नी नवजोत कौर से कहते नजर आए कि वे ये कोई नवजोत सिद्धू थोड़ी है, जो तुम्हारी बात मानेगा।

सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू वीडियो जारी किया, जिसमें वे पत्नी नवजोत कौर से कहते नजर आए कि वे ये कोई नवजोत सिद्धू थोड़ी है, जो तुम्हारी बात मानेगा।

सिद्धू ने पोती का वीडियो शेयर किया

5 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती आर्या सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहली बार पोती से बात करती नजर आ रही हैं। वहीं, सिद्धू अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए।

वीडियो में नवजोत कौर नन्हीं आर्या से आंखें खोलने के लिए कहती हैं। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “ये कोई नवजोत सिद्धू थोड़ी है, जो तुम्हारी बात मानेगा।” उनके इस अंदाज से माहौल खुशनुमा हो जाता है।

1 अक्टूबर को दादा बने सिद्धू

सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत रंधावा 1 अक्टूबर को बेटी आर्या के माता-पिता बने थे। पोती के जन्म के बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी। इससे पहले भी सिद्धू ने पोती का एक वीडियो शेयर किया था।

इसमें वह आर्या के पैरों को चूमते नजर आए थे। उन्होंने इस पल को माता पार्वती का आशीर्वाद बताया था।

पोती के जन्म के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वे पोती के पैरों को चूमते नजर आए थे।

पोती के जन्म के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वे पोती के पैरों को चूमते नजर आए थे।

सिद्धू को बचपन से क्रिकेट के प्रति जुनून

20 अक्टूबर 1963 को पटियाला, पंजाब में जन्मे नवजोत सिंह सिद्धू का बचपन क्रिकेट के जुनून में बीता। उनके पिता भगवंत सिंह खुद एक मशहूर क्रिकेटर थे, जिनसे सिद्धू ने क्रिकेट का पहला पाठ सीखा।

सिद्धू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटियाला के यदविंद्र पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ उनका मन हमेशा क्रिकेट के मैदान में रमता रहा। कॉलेज पहुंचने तक सिद्धू की पहचान एक होनहार बल्लेबाज के रूप में हो चुकी थी। आगे चलकर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया।

कॉलेज की मोहब्बत- नवजोत कौर

सिद्धू की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। कॉलेज के दिनों में वह नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार करने लगे थे। वे घंटों कॉलेज के बाहर धूप में सिर्फ उन्हें देखने खड़े रहते थे। नवजोत कौर उस समय एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं।

दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वक्त के साथ रिश्ता गहराता चला गया। लंबे इंतजार और समर्पण के बाद सिद्धू ने उन्हें प्रपोज किया। शादी से पहले सिद्धू ने नवजोत कौर की जन्मपत्री मिलवाई और जब 36 में से पूरे 36 गुण मिले तो दोनों ने शादी कर ली।

चुनाव हारने के बाद राजनीति से दूरी बनाई

नवजोत सिंह सिद्धू साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से अपनी हार और कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। उनकी इस दूरी का मुख्य कारण चुनाव के बाद पंजाब कांग्रेस में उनकी सांगठनिक उपेक्षा, शीर्ष राज्य नेतृत्व के साथ मतभेद और दिसंबर 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली एक साल की जेल की सजा (मई 2022 से अप्रैल 2023) रही है।

जेल से रिहा होने के बाद उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के स्टेज-4 कैंसर के इलाज और देखभाल के चलते उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर लिया। फरवरी 2026 में उनकी पत्नी को कांग्रेस विरोधी बयानों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ बना ली, लेकिन सिद्धू खुद कांग्रेस और सक्रिय राजनीति दोनों से दूर बने हुए हैं।

श्राद्ध के बाद राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा

नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल राजनीति से दूर हैं। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा है कि श्राद्ध खत्म होने के बाद वह फिर राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। कुछ जगहों पर उनके पार्टी बदलने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

************

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर बांटे: अमृतसर वाला बेटी को, पटियाला वाला पुश्तैनी मकान बेटे को दिया; गृह प्रवेश के फोटो पोस्ट किए

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket