Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Navratri Vrat Common Mistakes; Starch Intake Side Effects

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Navratri Vrat Common Mistakes; Starch Intake Side Effects | Dietitian Advice

1 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी / अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

नवरात्रि का व्रत मेटाबॉलिज्म और बॉडी क्लॉक को रीसेट करने का एक मौका होता है। 9 दिन का लंबा व्रत एक तरह से बॉडी क्लीजिंग का काम करता है। लेकिन कई बार लोग व्रत रखते समय कुछ ऐसी कॉमन गलतियां कर बैठते हैं, जो फायदा पहुंचाने की बजाय सेहत पर उल्टा असर भी डाल सकती हैं।

दिन भर भूखे रहना, जरूरत से ज्यादा फ्राइड या मीठी चीजें खाना, कम पानी पीना या रात में एक साथ बहुत ज्यादा खा लेना, ये सारी आदतें डाइजेशन, एनर्जी और ब्लड शुगर पर नेगेटिव असर डालती हैं।

इसलिए व्रत के दौरान सही खान-पान और संतुलन बेहद जरूरी है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में हम व्रत की 10 कॉमन गलतियों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि–

  • लोग अमूमन कौन सी गलतियां दोहराते हैं?
  • इसका सेहत और शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  • इन गलतियों का हेल्दी ऑप्शन या सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

गलती नंबर 1

पूरे दिन भूखे रहना

व्रत में कई बार ऐसा होता है कि लोग पूरे–पूरे दिन भूखे रह जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कुछ भी नहीं खाते हैं। ये गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक ज्यादा गिर सकता है, चक्कर, कमजोरी हो सकती है। सारे नुकसान नीचे पॉइंटर्स में देखिए–

  • ब्लड शुगर कम होना
  • थकान और कमजोरी
  • डिहाइड्रेशन का खतरा
  • गैस और एसिडिटी
  • सीने में जलन
  • ओवरईटिंग की समस्या
  • मेटाबॉलिज्म स्लो होना
  • सिरदर्द और माइग्रेन
  • चिड़चिड़ापन
  • नींद पर बुरा असर
  • न्यूट्रिशन का असंतुलन

क्या करें- व्रत में एक साथ लंबे समय तक भूखे न रहें। हल्का खाना ही खाएं, लेकिन हर 2–3 घंटे में खाते रहें।

गलती नंबर 2

सिर्फ हाई स्टार्च फूड खाना

व्रत के दौरान ऐसा भी होता है कि लोग स्वाद के चक्कर में अक्सर सिर्फ आलू, साबूदाना, व्रत की पूरियां जैसी हाई कार्ब और हाई स्टार्च चीजें ही खाते रहते हैं। आलू के चिप्स (बिना नमक वाले) खाते रहते हैं। ये चीजें थोड़ी मात्रा में तो ठीक हैं, लेकिन ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें- सिर्फ आलू-साबूदाने पर निर्भर न रहें। भोजन में संतुलन रखें। हाई फाइबर वाले फल भी खाएं। कोशिश करें कि कार्ब या स्टार्च पूरे व्रत के भोजन का 40 फीसदी से ज्यादा न हो।

गलती नंबर 3

ज्यादा तला हुआ खाना

अमूमन लोग व्रत के दौरान जितनी भी चीजें खाते हैं, वो सब तली हुई और हाई फैट वाली होती हैं। जैसेकि-

  • तले हुए आलू
  • साबूदाना वड़ा
  • कुट्टू के आटे की पूरियां
  • शकरकंद के पकौड़े
  • व्रत वाले आलू चिप्स
  • कुट्टू आटे के फ्राइड कटलेट

इस तरह की मील लेने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं।

क्या करें- स्वाद के लिए तला खाना भी खाएं, लेकिन बहुत थोड़ी मात्रा में। व्रत फूड का बड़ा हिस्सा ऐसा रखें, जिसमें फाइबर ज्यादा हो और जो डीप फ्राइड न होकर सिर्फ सामान्य तरीके से पकाया गया हो।

गलती नंबर 4

बहुत कम पानी पीना

कई बार लोग व्रत में बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसा करने के कई नुकसान हो सकते हैं। जैसेकि-

  • डिहाइड्रेशन
  • सिरदर्द
  • चक्कर
  • थकान व कमजोरी
  • ब्लड प्रेशर लो होना
  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • किडनी पर बुरा असर
  • सुस्ती, चिड़चिड़ापन
  • मेंटल फॉग

क्या करें- दिन भर में कम-से-कम 10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी लेते रहें।

गलती नंबर 5

बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीना

अकसर लोग व्रत में लंब समय तक खाली पेट रहते हैं और इस दौरान लगातार बहुत ज्यादा मात्रा में चाय-कॉफी पीते रहते हैं। ऐसा करने से ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें- दिन भर में दो कप से ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं। एकदम खाली पेट चाय-कॉफी न पिएं। कोशिश करें कि चाय-कॉफी में चीनी न हो।

गलती नंबर 6

प्रोटीन न खाना

व्रत का खाना ऐसा होता है कि उसमें प्रोटीन ज्यादा नहीं होता। लगातार 9 दिनों तक हाई कार्ब और हाई स्टार्च खाना खाने से शरीर में प्रोटीन डेफिशिएंसी हो सकती है। प्रोटीन शरीर के लिए बहुत क्रिटिकल न्यूट्रिशन है।

क्या करें- व्रत के दौरान ऐसी चीजें भी खाएं, जिनमें प्रोटीन हो। जैसेकि दही, दूध, पनीर, मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स।

गलती नंबर 7

बहुत ज्यादा मीठा खाना

व्रत में लोग रोज दोनों टाइम ऐसी चीजें खाते हैं, जिनमें चीनी होती है, जैसेकि मखाने की खीर, शकरकंद की खीर, कुट्‌टू या सिंघाड़े के आटे के मालपुए वगैरह। बहुत ज्यादा मीठा खाने के ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें: इस बात का ख्याल रखें कि व्रत की डाइट भी हेल्दी प्रोटीन और फाइबर रिच हो। मीठा ज्यादा न खाएं। खाने के बाद सिर्फ थोड़ी मात्रा में मीठा लें।

गलती नंबर 8

नींद पूरी न करना

व्रत के दौरान अगर वर्कलोड ज्यादा हो और नींद पूरी न हो तो शरीर में थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

किसी भी स्थिति में व्रत के दौरान कम-से-कम 7–8 घंटे की नींद जरूरी है।

गलती नंबर 9

पहले भूखे रहना, फिर एक साथ बहुत ज्यादा खा लेना

व्रत के दौरान अक्सर लोग ये गलती भी करते हैं कि पहले तो दिन भर भूखे रहते हैं, फिर रात में अचानक ढेर सारा खाना खा लेते हैं। दिन भर भूखे रहकर रात में ज्यादा खाना खाने से ये नुकसान हो सकते हैं-

अपच

पेट दर्द

एसिडिटी

ब्लोटिंग

मेटाबॉलिज्म स्लो होना

रात में नींद न आना

हॉर्मोनल इंबैलेंस

थकान, कमजोरी

क्या करें: खाने और न खाने के बीच एक सीमित, संतुलित अंतराल रखें। दिन भर में थोड़ा-थोड़ा खाएं। एक साथ लंबे समय तक भूखे न रहें और रात में हैवी खाना न खाएं।

गलती नंबर 10

अपनी हेल्थ कंडीशन को नजरअंदाज करना

अगर किसी को किसी भी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है, कोई बीमारी है, दवाइयां चल रही हैं या डॉक्टर ने किसी प्रकार का परहेज रखने की ताकीद की है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

अक्सर लोग व्रत में अपनी स्पेशल हेल्थ कंडीशन या हेल्थ की जरूरत को इग्नोर कर देते हैं। इन कंडीशंस में सावधानी बहुत जरूरी है-

  • हार्ट डिजीज
  • डायबिटीज
  • लो ब्लड प्रेशर
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • एनीमिया
  • किडनी से जुड़ी बीमारी
  • पेट की कोई बीमारी
  • गैस्ट्रिक इश्यू
  • थायरॉइड
  • माइग्रेन

क्या करें- अगर ऊपर दी गई कोई भी हेल्थ कंडीशन है तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर से अपना प्रॉपर डाइट चार्ज बनवाएं और उसे फॉलो करें।

……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- नवरात्रि में खाएं टेस्टी और हेल्दी फलाहार: न्यूट्रिशन से भरपूर 12 रेसिपीज, व्रत का खाना हेल्दी बनाने के 8 टिप्स

व्रत में खाने को लेकर संयम बरतने होते हैं। व्रत में खाने के विकल्प कम होने पर आमतौर पर लोग या तो लंबे समय तक भूखे रहते हैं या फिर तली-भुनी चीजें ज्यादा खाते हैं। इससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Preity Zinta Reacts To Aamir Khan Controversy

August 9, 2026/
3:22 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रीति की आखिरी रिलीज फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ 2018 में आई थी। प्रीति जिंटा ने फिल्म...

राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत:कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

March 21, 2026/
5:25 pm

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के स्तर के गिरने और इंस्ट्रीयल फ्यूल की कीमत बढ़ने केंद्र...

चुनाव परिणाम 2026 समय: बंगाल से असम तक 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज, जानिए कितने बजे से शुरू होगी वोट रिपोर्टिंग

May 4, 2026/
6:54 am

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता की चाबी किसे मिलेगी, इसका फैसला...

एक्ट्रेस यामी गौतम ने देख ली धुरंधर 2!:बोलीं- ये ऐसा अनुभव है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे, फिल्म देखकर भावुक हो गई

February 28, 2026/
9:56 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद से ही दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री...

Kolkata Knight Riders' Finn Allen plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders in New Delhi, India, Friday, May 8, 2026. (AP Photo/Manish Swarup)

May 8, 2026/
10:40 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 22:40 IST ऐसी खबरें कि 9 अप्रैल को कोई शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा, विजय समर्थकों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Navratri Vrat Common Mistakes; Starch Intake Side Effects

Navratri Vrat Common Mistakes; Starch Intake Side Effects
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Navratri Vrat Common Mistakes; Starch Intake Side Effects | Dietitian Advice

1 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी / अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

नवरात्रि का व्रत मेटाबॉलिज्म और बॉडी क्लॉक को रीसेट करने का एक मौका होता है। 9 दिन का लंबा व्रत एक तरह से बॉडी क्लीजिंग का काम करता है। लेकिन कई बार लोग व्रत रखते समय कुछ ऐसी कॉमन गलतियां कर बैठते हैं, जो फायदा पहुंचाने की बजाय सेहत पर उल्टा असर भी डाल सकती हैं।

दिन भर भूखे रहना, जरूरत से ज्यादा फ्राइड या मीठी चीजें खाना, कम पानी पीना या रात में एक साथ बहुत ज्यादा खा लेना, ये सारी आदतें डाइजेशन, एनर्जी और ब्लड शुगर पर नेगेटिव असर डालती हैं।

इसलिए व्रत के दौरान सही खान-पान और संतुलन बेहद जरूरी है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में हम व्रत की 10 कॉमन गलतियों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि–

  • लोग अमूमन कौन सी गलतियां दोहराते हैं?
  • इसका सेहत और शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  • इन गलतियों का हेल्दी ऑप्शन या सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

गलती नंबर 1

पूरे दिन भूखे रहना

व्रत में कई बार ऐसा होता है कि लोग पूरे–पूरे दिन भूखे रह जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कुछ भी नहीं खाते हैं। ये गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक ज्यादा गिर सकता है, चक्कर, कमजोरी हो सकती है। सारे नुकसान नीचे पॉइंटर्स में देखिए–

  • ब्लड शुगर कम होना
  • थकान और कमजोरी
  • डिहाइड्रेशन का खतरा
  • गैस और एसिडिटी
  • सीने में जलन
  • ओवरईटिंग की समस्या
  • मेटाबॉलिज्म स्लो होना
  • सिरदर्द और माइग्रेन
  • चिड़चिड़ापन
  • नींद पर बुरा असर
  • न्यूट्रिशन का असंतुलन

क्या करें- व्रत में एक साथ लंबे समय तक भूखे न रहें। हल्का खाना ही खाएं, लेकिन हर 2–3 घंटे में खाते रहें।

गलती नंबर 2

सिर्फ हाई स्टार्च फूड खाना

व्रत के दौरान ऐसा भी होता है कि लोग स्वाद के चक्कर में अक्सर सिर्फ आलू, साबूदाना, व्रत की पूरियां जैसी हाई कार्ब और हाई स्टार्च चीजें ही खाते रहते हैं। आलू के चिप्स (बिना नमक वाले) खाते रहते हैं। ये चीजें थोड़ी मात्रा में तो ठीक हैं, लेकिन ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें- सिर्फ आलू-साबूदाने पर निर्भर न रहें। भोजन में संतुलन रखें। हाई फाइबर वाले फल भी खाएं। कोशिश करें कि कार्ब या स्टार्च पूरे व्रत के भोजन का 40 फीसदी से ज्यादा न हो।

गलती नंबर 3

ज्यादा तला हुआ खाना

अमूमन लोग व्रत के दौरान जितनी भी चीजें खाते हैं, वो सब तली हुई और हाई फैट वाली होती हैं। जैसेकि-

  • तले हुए आलू
  • साबूदाना वड़ा
  • कुट्टू के आटे की पूरियां
  • शकरकंद के पकौड़े
  • व्रत वाले आलू चिप्स
  • कुट्टू आटे के फ्राइड कटलेट

इस तरह की मील लेने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं।

क्या करें- स्वाद के लिए तला खाना भी खाएं, लेकिन बहुत थोड़ी मात्रा में। व्रत फूड का बड़ा हिस्सा ऐसा रखें, जिसमें फाइबर ज्यादा हो और जो डीप फ्राइड न होकर सिर्फ सामान्य तरीके से पकाया गया हो।

गलती नंबर 4

बहुत कम पानी पीना

कई बार लोग व्रत में बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसा करने के कई नुकसान हो सकते हैं। जैसेकि-

  • डिहाइड्रेशन
  • सिरदर्द
  • चक्कर
  • थकान व कमजोरी
  • ब्लड प्रेशर लो होना
  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • किडनी पर बुरा असर
  • सुस्ती, चिड़चिड़ापन
  • मेंटल फॉग

क्या करें- दिन भर में कम-से-कम 10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी लेते रहें।

गलती नंबर 5

बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीना

अकसर लोग व्रत में लंब समय तक खाली पेट रहते हैं और इस दौरान लगातार बहुत ज्यादा मात्रा में चाय-कॉफी पीते रहते हैं। ऐसा करने से ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें- दिन भर में दो कप से ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं। एकदम खाली पेट चाय-कॉफी न पिएं। कोशिश करें कि चाय-कॉफी में चीनी न हो।

गलती नंबर 6

प्रोटीन न खाना

व्रत का खाना ऐसा होता है कि उसमें प्रोटीन ज्यादा नहीं होता। लगातार 9 दिनों तक हाई कार्ब और हाई स्टार्च खाना खाने से शरीर में प्रोटीन डेफिशिएंसी हो सकती है। प्रोटीन शरीर के लिए बहुत क्रिटिकल न्यूट्रिशन है।

क्या करें- व्रत के दौरान ऐसी चीजें भी खाएं, जिनमें प्रोटीन हो। जैसेकि दही, दूध, पनीर, मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स।

गलती नंबर 7

बहुत ज्यादा मीठा खाना

व्रत में लोग रोज दोनों टाइम ऐसी चीजें खाते हैं, जिनमें चीनी होती है, जैसेकि मखाने की खीर, शकरकंद की खीर, कुट्‌टू या सिंघाड़े के आटे के मालपुए वगैरह। बहुत ज्यादा मीठा खाने के ये नुकसान हो सकते हैं-

क्या करें: इस बात का ख्याल रखें कि व्रत की डाइट भी हेल्दी प्रोटीन और फाइबर रिच हो। मीठा ज्यादा न खाएं। खाने के बाद सिर्फ थोड़ी मात्रा में मीठा लें।

गलती नंबर 8

नींद पूरी न करना

व्रत के दौरान अगर वर्कलोड ज्यादा हो और नींद पूरी न हो तो शरीर में थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

किसी भी स्थिति में व्रत के दौरान कम-से-कम 7–8 घंटे की नींद जरूरी है।

गलती नंबर 9

पहले भूखे रहना, फिर एक साथ बहुत ज्यादा खा लेना

व्रत के दौरान अक्सर लोग ये गलती भी करते हैं कि पहले तो दिन भर भूखे रहते हैं, फिर रात में अचानक ढेर सारा खाना खा लेते हैं। दिन भर भूखे रहकर रात में ज्यादा खाना खाने से ये नुकसान हो सकते हैं-

अपच

पेट दर्द

एसिडिटी

ब्लोटिंग

मेटाबॉलिज्म स्लो होना

रात में नींद न आना

हॉर्मोनल इंबैलेंस

थकान, कमजोरी

क्या करें: खाने और न खाने के बीच एक सीमित, संतुलित अंतराल रखें। दिन भर में थोड़ा-थोड़ा खाएं। एक साथ लंबे समय तक भूखे न रहें और रात में हैवी खाना न खाएं।

गलती नंबर 10

अपनी हेल्थ कंडीशन को नजरअंदाज करना

अगर किसी को किसी भी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है, कोई बीमारी है, दवाइयां चल रही हैं या डॉक्टर ने किसी प्रकार का परहेज रखने की ताकीद की है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

अक्सर लोग व्रत में अपनी स्पेशल हेल्थ कंडीशन या हेल्थ की जरूरत को इग्नोर कर देते हैं। इन कंडीशंस में सावधानी बहुत जरूरी है-

  • हार्ट डिजीज
  • डायबिटीज
  • लो ब्लड प्रेशर
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • एनीमिया
  • किडनी से जुड़ी बीमारी
  • पेट की कोई बीमारी
  • गैस्ट्रिक इश्यू
  • थायरॉइड
  • माइग्रेन

क्या करें- अगर ऊपर दी गई कोई भी हेल्थ कंडीशन है तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर से अपना प्रॉपर डाइट चार्ज बनवाएं और उसे फॉलो करें।

……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- नवरात्रि में खाएं टेस्टी और हेल्दी फलाहार: न्यूट्रिशन से भरपूर 12 रेसिपीज, व्रत का खाना हेल्दी बनाने के 8 टिप्स

व्रत में खाने को लेकर संयम बरतने होते हैं। व्रत में खाने के विकल्प कम होने पर आमतौर पर लोग या तो लंबे समय तक भूखे रहते हैं या फिर तली-भुनी चीजें ज्यादा खाते हैं। इससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket