Sunday, 05 Apr 2026 | 11:59 PM

Trending :

अगर घर में है ये 5 पत्तों वाला पौधा तो बार-बार डॉक्टर के पास नहीं जाना होगा! इससे कई बीमारियों का इलाज मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार जन्म से खराब कान, 1 इंजेक्शन से सुनायी देने लगी आवाजें, क्या है जीन थेरेपी? ये गर्मियों का सुपरफ्रूट! इसमें ठंडक भी, ताकत भी…आप भी नहीं जानते होंगे शहतूत के इतने फायदे रीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस स्टैंड और सिरमौर चौराहे तक लगी कतारें, घंटों तक रेंगते रही गाड़ियां ग्वालियर में रेबीज से युवक की मौत, रोज 100+ मामले:5 दिन पहले एक शख्स ने अस्पताल में भर्ती कराया था; नाम दिया था 'गोलू'
EXCLUSIVE

Neem Karoli Baba Book Divya Anubhuti Launch in Rishikesh by Governor Gurmeet Singh

लॉन्चिंग के दौरान राज्यपाल के साथ मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

ऋषिकेश में रविवार को बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित किताब ‘दिव्य अनुभूति’ का विमोचन किया गया। गंगा रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

.

कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई संत और अन्य गेस्ट मौजूद रहे। इस मौके पर किताब के साथ ‘राम नाम कैंची धाम’ नाम का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया।

इस किताब में बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े 34 लोगों के अनुभव शामिल किए गए हैं। इन लोगों ने अपने अनुभव खुद बताए हैं, जिन्हें बातचीत के जरिए इकट्ठा कर किताब का रूप दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान योग करती लड़कियां।

कौन हैं किताब से जुड़े तीन लोग…

इस किताब से तीन प्रमुख लोग जुड़े हैं। सबसे पहले हैं विनोद शुक्ला, जिन्होंने बाबा के भक्तों से बातचीत करके उनके अनुभव रिकॉर्ड किए।

इसके बाद मुंबई के रहने वाले बाबा के भक्त विजय छाबड़िया और डॉ. दीपक पटवर्धन ने इन रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू को लिखकर किताब का रूप दिया। यानी एक तरह से विनोद शुक्ला ने सामग्री जुटाई और बाकी दो लोगों ने उसे किताब में बदला।

34 भक्तों की अपनी जुबानी कहानियां

इस किताब में 34 ऐसे लोगों की बातें शामिल की गई हैं, जिन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के साथ समय बिताया। ये लोग खुद बताते हैं कि उनके जीवन में क्या हुआ और बाबा ने कैसे उनकी मदद की।

हर कहानी अलग है और बाबा के व्यक्तित्व की अलग झलक दिखाती है। किताब में इन लोगों की फोटो और बाबा के साथ उनके फोटो भी शामिल किए गए हैं।

ये पूरी किताब उनके भक्तों के अनुभवों के आधार पर ही लिखी गई है। एआई जनरेटेड वीडियो

तीन भाषाओं में किताब, पैसे नहीं लिए

यह किताब हिंदी, मराठी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में तैयार की गई है। हिंदी और मराठी में इसका नाम ‘दिव्य अनुभूति’ है, जबकि अंग्रेजी में ‘मिस्टिकल मिस्टिक’ रखा गया है।

वहीं, विजय छाबड़िया और डॉ. दीपक पटवर्धन ने दैनिक भासकर को बताया है कि उन्होंने इस किताब को लिखने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं ली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किताब की ब्रिकी से जो भी पैसा आएगा उसे भी धर्म और समाज हित के कामों में लगाया जाएगा।

तीन भाषाओं में अब उपलब्ध है नीम करोली बाबा पर आधारित किताब- दिव्य अनुभूती।

बाबा को हनुमान का रूप मानते हैं भक्त

कार्यक्रम के दौरान किताब के लेखक विजय छाबड़िया ने कहा कि आज देश और दुनिया में बाबा नीम करौली महाराज को भगवान हनुमान के रूप में पूजा जाता है। उन्हें उत्तर भारत के प्रमुख संतों में गिना जाता है।

उन्होंने बताया कि बाबा से जुड़े लोगों ने जो अनुभव किए, उन्हीं को आधार बनाकर यह किताब तैयार की गई है। उनका कहना है कि इन कहानियों के जरिए लोग बाबा के बारे में और करीब से समझ पाएंगे।

‘राम नाम कैंची धाम’ यूट्यूब चैनल भी शुरू

किताब के लोकार्पण के साथ ही ‘राम नाम कैंची धाम’ नाम का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया। यह चैनल पूरी तरह बाबा नीम करौली महाराज को समर्पित है। इस चैनल पर बाबा, सिद्धि मां, भगवान राम और हनुमान जी से जुड़े भजन और गीत सुनने को मिलेंगे। इन गानों को विजय छाबड़िया ने लिखा और तैयार किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मार्च 2026 अवकाश पारिवारिक यात्रा: विदेश की उड़ान कैंसिल हो गई? तो बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद यहाँ भ्रमण, युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

March 7, 2026/
11:03 pm

7 मार्च 2026 को 23:03 IST पर अद्यतन किया गया पॉकेट फ्रेंडली हॉलिडे ट्रिप आउट ऑफ इंडिया: अगर किसी कारण...

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

April 1, 2026/
1:12 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
6:53 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 18:53 IST अन्य उल्लेखनीय उम्मीदवारों में पूनजर से पीसी जॉर्ज, वट्टियूरकावु से आर श्रीलेखा और त्रिशूर...

MP में 5,600 फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर:20 हजार कर्मचारी निकाले, 30 हजार की सैलरी आधी; 3 शिफ्ट का काम एक में चल रहा

April 3, 2026/
5:00 am

ईरान और इजराइल-अमेरिका के युद्ध का असर मध्य प्रदेश के ‘डेट्रॉयट’ कहे जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर पर बढ़ता जा...

मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

March 5, 2026/
8:07 am

मंदसौर शहर के किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास रहने वाले दुर्गेश पिता माधव सिंह का एक युवक सद्दाम से विवाद...

राजनीति

Neem Karoli Baba Book Divya Anubhuti Launch in Rishikesh by Governor Gurmeet Singh

Neem Karoli Baba Book Divya Anubhuti Launch in Rishikesh by Governor Gurmeet Singh

लॉन्चिंग के दौरान राज्यपाल के साथ मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

ऋषिकेश में रविवार को बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित किताब ‘दिव्य अनुभूति’ का विमोचन किया गया। गंगा रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

.

कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई संत और अन्य गेस्ट मौजूद रहे। इस मौके पर किताब के साथ ‘राम नाम कैंची धाम’ नाम का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया।

इस किताब में बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े 34 लोगों के अनुभव शामिल किए गए हैं। इन लोगों ने अपने अनुभव खुद बताए हैं, जिन्हें बातचीत के जरिए इकट्ठा कर किताब का रूप दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान योग करती लड़कियां।

कौन हैं किताब से जुड़े तीन लोग…

इस किताब से तीन प्रमुख लोग जुड़े हैं। सबसे पहले हैं विनोद शुक्ला, जिन्होंने बाबा के भक्तों से बातचीत करके उनके अनुभव रिकॉर्ड किए।

इसके बाद मुंबई के रहने वाले बाबा के भक्त विजय छाबड़िया और डॉ. दीपक पटवर्धन ने इन रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू को लिखकर किताब का रूप दिया। यानी एक तरह से विनोद शुक्ला ने सामग्री जुटाई और बाकी दो लोगों ने उसे किताब में बदला।

34 भक्तों की अपनी जुबानी कहानियां

इस किताब में 34 ऐसे लोगों की बातें शामिल की गई हैं, जिन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के साथ समय बिताया। ये लोग खुद बताते हैं कि उनके जीवन में क्या हुआ और बाबा ने कैसे उनकी मदद की।

हर कहानी अलग है और बाबा के व्यक्तित्व की अलग झलक दिखाती है। किताब में इन लोगों की फोटो और बाबा के साथ उनके फोटो भी शामिल किए गए हैं।

ये पूरी किताब उनके भक्तों के अनुभवों के आधार पर ही लिखी गई है। एआई जनरेटेड वीडियो

ये पूरी किताब उनके भक्तों के अनुभवों के आधार पर ही लिखी गई है। एआई जनरेटेड वीडियो

तीन भाषाओं में किताब, पैसे नहीं लिए

यह किताब हिंदी, मराठी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में तैयार की गई है। हिंदी और मराठी में इसका नाम ‘दिव्य अनुभूति’ है, जबकि अंग्रेजी में ‘मिस्टिकल मिस्टिक’ रखा गया है।

वहीं, विजय छाबड़िया और डॉ. दीपक पटवर्धन ने दैनिक भासकर को बताया है कि उन्होंने इस किताब को लिखने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं ली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किताब की ब्रिकी से जो भी पैसा आएगा उसे भी धर्म और समाज हित के कामों में लगाया जाएगा।

तीन भाषाओं में अब उपलब्ध है नीम करोली बाबा पर आधारित किताब- दिव्य अनुभूती।

तीन भाषाओं में अब उपलब्ध है नीम करोली बाबा पर आधारित किताब- दिव्य अनुभूती।

बाबा को हनुमान का रूप मानते हैं भक्त

कार्यक्रम के दौरान किताब के लेखक विजय छाबड़िया ने कहा कि आज देश और दुनिया में बाबा नीम करौली महाराज को भगवान हनुमान के रूप में पूजा जाता है। उन्हें उत्तर भारत के प्रमुख संतों में गिना जाता है।

उन्होंने बताया कि बाबा से जुड़े लोगों ने जो अनुभव किए, उन्हीं को आधार बनाकर यह किताब तैयार की गई है। उनका कहना है कि इन कहानियों के जरिए लोग बाबा के बारे में और करीब से समझ पाएंगे।

‘राम नाम कैंची धाम’ यूट्यूब चैनल भी शुरू

किताब के लोकार्पण के साथ ही ‘राम नाम कैंची धाम’ नाम का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया। यह चैनल पूरी तरह बाबा नीम करौली महाराज को समर्पित है। इस चैनल पर बाबा, सिद्धि मां, भगवान राम और हनुमान जी से जुड़े भजन और गीत सुनने को मिलेंगे। इन गानों को विजय छाबड़िया ने लिखा और तैयार किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket