Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NZ Wins Test vs Ireland

NZ Wins Test vs Ireland

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए।

कीवियों ने तीसरे दिन की शुरुआत 65/2 से की और 232 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में उसने 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 490 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉम ब्लेंडल और रचिन रवींद्र ने शतकीय पारियां खेलीं। ब्लेंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टिकनर के बाउंसरों के आगे आयरलैंड ने सरेंडर किया

मैच के तीसरे दिन आयरलैंड 246 रन पीछे थी। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले नाथन स्मिथ ने सुबह के पहले 5 ओवर में नाइटवॉचर थॉमस मेस को स्लिप में कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहला झटका दिया।

ब्लेयर टिकनर की तेज बाउंसर हैरी टेक्टर के बल्ले के हैंडल पर लगी और वे स्लिप में कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कर्टिस कैंपर टिकनर की उठती गेंद को संभाल नहीं पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी। कैंपर दर्द से कराह उठे और 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी टिकनर की शॉर्ट डिलीवरी पर गल्ली में कैच दे बैठे। आउट होने से पहले डोहेनी ने 51 रन बनाए। लंच तक आयरलैंड ने 131 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

लॉर्कन टकर की फिफ्टी, अडायर की पारी भी काम नहीं आई

लंच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने काउंटर अटैक शुरू किया और 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी पूरी करते ही वे अगली गेंद पर टिकनर का शिकार बन गए। टकर ने बाउंसर पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के ऊपर हवा में शॉट खेला, जिसे स्लिप से भागकर आए डेरिल मिचेल ने लपक लिया। टकर 51 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद नंबर 9 पर आए मार्क एडेयर ने कीवी गेंदबाजों के बाउंसरों का जवाब आक्रामक बल्लेबाजी से दिया। वे लेग स्टंप की तरफ हटकर लगातार क्रॉस-बैट शॉट्स खेलते रहे। एडेयर ने 47 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से बड़े शॉट्स लगाए।

टिकनर का पहला फाइव-विकेट हॉल

आयरलैंड की पारी का अंत तब हुआ जब रूबेन विल्सन बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। विल्सन का विकेट गिरते ही ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट पूरे किए। कैंपर के चोटिल होने के कारण आयरलैंड एक बल्लेबाज कम के साथ 232 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड टीम लंदन के लिए रवाना, अब इंग्लैंड से भिड़ेगी

इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना होगी, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम जून के आखिरी हफ्ते में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुटेगी।

—————————————-

बेलफास्ट टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने गुरुवार को पहली पारी 490/8 के स्कोर पर घोषित की। इतना ही नहीं, आयरिश टीम को पहली पारी में 179 पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
10-15 करोड़ में शेख के साथ सोने का सोचूंगी:विवादित बयान पर फंसी अपूर्वा मखीजा, यूजर ने रेट लगाए तो इन्फ्लूएंसर ने सिखाया सबक

June 18, 2026/
9:55 am

इंडिया गॉट लेटेंट से विवादों में रह चुकीं अपूर्वा मुखिजा फिर एक बार विवादों से घिर चुकी हैं। दरअसल, हाल...

भोपाल में बनी देश की पहली सीमेंट-रहित राख से सड़क:21 दिन में मजबूत बनने वाली नई तकनीक का सफल प्रयोग

April 18, 2026/
12:00 am

भोपाल में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। CSIR- एडवांस मटेरियल...

तस्वीर का विवरण

May 25, 2026/
4:32 pm

पुदीना शिकंजी: पुदीना और नींबू से बनी सब्जी गर्मी में तुरंत राहत देने का काम करती है। इस शरीर को...

ऑटिज्म से जूझ रहे युवा बेहतर शेफ साबित हो रहे:कुकिंग जॉब्स में छिपी संभावनाओं को तराशने के लिए ‘शेफ्स ऑन द स्पेक्ट्रम’ पहल

April 7, 2026/
5:28 pm

ऑटिज्म से पीड़ित जोसेफ वैलेंटिनो 5 साल की उम्र तक बोल तक नहीं पाते थे। उनके लिए शेफ बनने का...

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

June 8, 2026/
5:19 am

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज...

स्पोर्ट्स अपडेट:टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स की 4 साल बाद जीत के साथ कोर्ट पर वापसी: क्वींस क्लब डबल्स के पहले राउंड में जीती

June 10, 2026/
9:54 am

दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शामिल सेरेना विलियम्स ने करीब 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद प्रोफेशनल टेनिस...

राजनीति

NZ Wins Test vs Ireland

NZ Wins Test vs Ireland

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए।

कीवियों ने तीसरे दिन की शुरुआत 65/2 से की और 232 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में उसने 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 490 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉम ब्लेंडल और रचिन रवींद्र ने शतकीय पारियां खेलीं। ब्लेंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टिकनर के बाउंसरों के आगे आयरलैंड ने सरेंडर किया

मैच के तीसरे दिन आयरलैंड 246 रन पीछे थी। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले नाथन स्मिथ ने सुबह के पहले 5 ओवर में नाइटवॉचर थॉमस मेस को स्लिप में कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहला झटका दिया।

ब्लेयर टिकनर की तेज बाउंसर हैरी टेक्टर के बल्ले के हैंडल पर लगी और वे स्लिप में कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कर्टिस कैंपर टिकनर की उठती गेंद को संभाल नहीं पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी। कैंपर दर्द से कराह उठे और 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी टिकनर की शॉर्ट डिलीवरी पर गल्ली में कैच दे बैठे। आउट होने से पहले डोहेनी ने 51 रन बनाए। लंच तक आयरलैंड ने 131 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

लॉर्कन टकर की फिफ्टी, अडायर की पारी भी काम नहीं आई

लंच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने काउंटर अटैक शुरू किया और 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी पूरी करते ही वे अगली गेंद पर टिकनर का शिकार बन गए। टकर ने बाउंसर पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के ऊपर हवा में शॉट खेला, जिसे स्लिप से भागकर आए डेरिल मिचेल ने लपक लिया। टकर 51 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद नंबर 9 पर आए मार्क एडेयर ने कीवी गेंदबाजों के बाउंसरों का जवाब आक्रामक बल्लेबाजी से दिया। वे लेग स्टंप की तरफ हटकर लगातार क्रॉस-बैट शॉट्स खेलते रहे। एडेयर ने 47 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से बड़े शॉट्स लगाए।

टिकनर का पहला फाइव-विकेट हॉल

आयरलैंड की पारी का अंत तब हुआ जब रूबेन विल्सन बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। विल्सन का विकेट गिरते ही ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट पूरे किए। कैंपर के चोटिल होने के कारण आयरलैंड एक बल्लेबाज कम के साथ 232 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड टीम लंदन के लिए रवाना, अब इंग्लैंड से भिड़ेगी

इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना होगी, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम जून के आखिरी हफ्ते में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुटेगी।

—————————————-

बेलफास्ट टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने गुरुवार को पहली पारी 490/8 के स्कोर पर घोषित की। इतना ही नहीं, आयरिश टीम को पहली पारी में 179 पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket