Monday, 06 Apr 2026 | 03:18 PM

Trending :

बुरहानपुर में भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन:एक साल में होगा तैयार; स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं का सम्मान धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे खाने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती से समझिए महाकुंभ वाले IITian बाबा ने शादी की:इंजीनियर पत्नी कर्नाटक की, दोनों हिमाचल में रह रहे; झज्जर में परिवार से मिलने पहुंचे छिंदवाड़ा में मर्सी हॉस्पिटल में लगा ताला:मरीज शिफ्ट, सुधार के बाद ही खुलेगा अस्पताल, CMHO ने जारी किया है पत्र किचन में रखी इस दाल में छुपा है हेल्थ सीक्रेट! दिल से पाचन तक करेगी कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल
EXCLUSIVE

Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

  • Hindi News
  • Career
  • Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. डॉलर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे

26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे।

  • अमेरिकी करेंसी पर अब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर दिखाई देंगे।
  • यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है और सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसकी जानकारी दी।
  • ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर के साथ ट्रम्प के सिग्नेचर नोट पर होंगे।
  • डॉलर करेंसी 1861 में शुरू हुईं थी और अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर करेंसी पर नहीं आए हैं।
  • अमेरिकी करेंसी पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और अमेरिकी ट्रेजर (कोषाध्यक्ष) के साइन होते हैं।
  • अब कोषाध्यक्ष के साइन हटाकर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे।
  • लिन मलेरबा आखिरी कोषाध्यक्ष होंगे जिनका नाम करेंसी पर है।
  • मार्च में ही फेडरल आर्ट्स कमीशन ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 24 कैरेट गोल्ड मेमोरियल सिक्के के डिजाइन को भी मंजूरी दी है।
जून 2026 तक 100 डॉलर के बिल पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे।

2. ओलिंपिक में अब ट्रांसजेंडर्स की महिला इवेंट्स में एंट्री बैन

26 मार्च को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने ट्रांसजेंडर्स की महिला कैटेगरी के इवेंट्स में एंट्री बैन कर दी है।

  • अब 2028 में लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से ट्रांस महिलाओं को महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • नई नीति के मुताबिक, अब सिर्फ बायोलॉजिकल फीमेल्स, यानी जन्म से महिला ही वुमन कैटेगरी में खेल सकेंगी।
  • इसके लिए एक बार जीन टेस्ट (SRY जीन स्क्रीनिंग) कराना जरूरी होगा, जिससे लिंग की पुष्टि की जाएगी।
  • जीन टेस्ट थूक, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है।
  • ऐसे एथलीट जो जन्म के समय महिला थे, लेकिन अब खुद को ट्रांसजेंडर पुरुष (Trans Men) मानते हैं, वे महिला कैटेगरी इवेंट्स में खेलना जारी रख सकते हैं।
  • इस फैसले से पहले तक IOC ट्रांसजेंडर महिलाओं को टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की अनुमति देता था या फैसला स्पोर्ट्स यूनियन अपने विवेक से लेते थे।
  • IOC ने कहा है कि नया नियम खेलों में फेयर कॉम्पिटिशन तय करने के लिए लागू होगा।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल फरवरी में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किया था। इसमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं को वीजा न देने की बात कही गई थी।
  • 23 जून 1894 को पियरे डे कोबेर्टिन ने इंटरनेशनल ओलिंपिक की स्थापना की थी।
  • इंटरनेशनल ओलिंपिक का हेडक्वार्टर लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है। ये कमेटी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करती है।
IOC के मुताबिक नया नियम सिर्फ प्रोफेशनल खेलों पर लागू होगा।

3. बालेन शाह ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली

27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने।

  • बालेन ने शपथ लेने के बाद अपना पहला संदेश रैप गाने के जरिए जारी किया। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, सिस्टम में बदलाव और युवाओं का जिक्र किया।
  • अब तक नेपाल की कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की थीं।
  • बालेन पहले काठमांडू के मेयर थे। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे।
  • बालेन मधेस क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं। मधेश क्षेत्र नेपाल का वह इलाका है जो देश के दक्षिणी हिस्से में भारत की सीमा के साथ फैला हुआ है।
  • मधेस को तराई क्षेत्र भी कहा जाता है। यहां रहने वाले लोगों को मधेशी कहा जाता है।
  • RSP 2022 के राष्ट्रीय चुनाव में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार RSP को 275 में से 182 सीटें मिली।
बालेन की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च को चुनाव में जीत दर्ज की थी।

4. पेरियासामी कुमारन UK के नए हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए

26 मार्च को विदेश मंत्रालय ने पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) अपॉइंट किया।

  • पेरियासामी अभी विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं।
  • पेरियासामी 1992 बैच के IFS हैं। वे विक्रम दोराईस्वामी की जगह लेंगे।
  • पेरियासामी 1994-1997 तक काहिरा में इंडियन एम्बेसी में सेक्रेटरी रहे।
  • 1997 से 2000 तक त्रिपोली और 2000 से 2003 तक ब्रुसेल्स में सेक्रेटरी रहे।
  • पेरियासामी 2005 से 2007 तक बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर रहे।
  • इसके साथ ही पेरियासामी ने 2007-2009 तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद और 2009-2011 तक वाशिंगटन में काउंसलर के तौर पर भी काम किया।
  • पेरियासामी 2014 से 2016 तक विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (काउंसलर, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन) रहे।
  • 2016 से 2020 तक पेरियासामी कतर में भारत के राजदूत रहे और बाद में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त अपॉइंट हुए।
जुलाई 2023 में पेरियासामी ने विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था।

5. भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया

26 मार्च को भारतीय नौसेना ने होर्मुज के रास्ते आने वाले एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को एस्कॉर्ट करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया।

  • इस मिशन के तहत 5 से ज्यादा युद्धपोत तैनात कर, 22 से ज्यादा महत्वपूर्ण जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट और गाइड करके भारत लाया जा रहा है।
  • ऑपरेशन के तहत ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य से अरब सागर तक सुचारू आवाजाही के लिए जहाजों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है।
  • ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन के तहत अब तक तीन शिपमेंट पाइन गैस, जग बसंत, शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज पार किया।
  • होर्मुज दुनिया का एक बेहद मुश्किल चेक पोस्ट माना जाता है और इससे पूरे दुनिया में 20% ऑयल ट्रेड होता है।
  • भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल, LPG और LNG के लिए होर्मुज रूट पर निर्भर रहता है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना जहाजी टैंकरों को पूरे रूट के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश देती है और यह तय करती है कि जहाजों के लिए पूरा रास्ता सुरक्षित हो।
  • डीजी शिपिंग के सूत्रों के मुताबिक, जब होर्मुज से भारत की ओर जाने वाले जहाजी टैंकर निकलते हैं, तब ओमान की खाड़ी में खड़े भारतीय नौसेना के युद्धपोत उन टैंकर को सुरक्षित इलाके में अरब सागर की ओर लेकर आते हैं। भारत ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कई युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।
ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन एक पारंपरिक एस्कार्ट नहीं, बल्कि एक गाइडेड नेविगेशन मिशन है।

आज का इतिहास

  • 1737 में मराठा साम्राज्य और मुगल साम्राज्य के बीच दिल्ली में पहला युद्ध हुआ।
  • 1868 में प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
  • 2015 में साइना नेहवाल वर्ल्‍ड नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

——————

ये खबरें भी पढ़ें…

मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा: देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल में 100 रेज़्यूमे के लक्ष्य के साथ राहुल गांधी 2 डिविज़न अभियान चलाएंगे

March 30, 2026/
11:33 am

केरल विधानसभा चुनाव 2026: नेता कांग्रेस राहुल गांधी आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए दो दिव्य भारी परिवर्तन अभियान की...

बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर अब हरियाणा पुलिस का एक्शन:यूट्यूब-इंस्टाग्राम से 857 लिंक हटाए, शेयर करने वालों की हो रही पहचान, रील्स क्रिएटर्स को चेतावनी

March 23, 2026/
8:38 am

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह द्वारा अपने आपत्तिजनक सॉन्ग टटीरी को यूट्यूब से हटाने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी एक्शन...

भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया:एक इनिंग में हाईएस्ट सिक्स भी लगाए; दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए

February 27, 2026/
4:30 am

गुरुवार को टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी...

AI Summit Chaos; PM Modi Aims India AI Superpower 2047

February 18, 2026/
4:00 am

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AI से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को...

राजनीति

Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs
  • Hindi News
  • Career
  • Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. डॉलर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे

26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे।

  • अमेरिकी करेंसी पर अब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर दिखाई देंगे।
  • यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है और सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसकी जानकारी दी।
  • ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर के साथ ट्रम्प के सिग्नेचर नोट पर होंगे।
  • डॉलर करेंसी 1861 में शुरू हुईं थी और अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर करेंसी पर नहीं आए हैं।
  • अमेरिकी करेंसी पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और अमेरिकी ट्रेजर (कोषाध्यक्ष) के साइन होते हैं।
  • अब कोषाध्यक्ष के साइन हटाकर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे।
  • लिन मलेरबा आखिरी कोषाध्यक्ष होंगे जिनका नाम करेंसी पर है।
  • मार्च में ही फेडरल आर्ट्स कमीशन ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 24 कैरेट गोल्ड मेमोरियल सिक्के के डिजाइन को भी मंजूरी दी है।
जून 2026 तक 100 डॉलर के बिल पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे।

जून 2026 तक 100 डॉलर के बिल पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे।

2. ओलिंपिक में अब ट्रांसजेंडर्स की महिला इवेंट्स में एंट्री बैन

26 मार्च को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने ट्रांसजेंडर्स की महिला कैटेगरी के इवेंट्स में एंट्री बैन कर दी है।

  • अब 2028 में लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से ट्रांस महिलाओं को महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • नई नीति के मुताबिक, अब सिर्फ बायोलॉजिकल फीमेल्स, यानी जन्म से महिला ही वुमन कैटेगरी में खेल सकेंगी।
  • इसके लिए एक बार जीन टेस्ट (SRY जीन स्क्रीनिंग) कराना जरूरी होगा, जिससे लिंग की पुष्टि की जाएगी।
  • जीन टेस्ट थूक, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है।
  • ऐसे एथलीट जो जन्म के समय महिला थे, लेकिन अब खुद को ट्रांसजेंडर पुरुष (Trans Men) मानते हैं, वे महिला कैटेगरी इवेंट्स में खेलना जारी रख सकते हैं।
  • इस फैसले से पहले तक IOC ट्रांसजेंडर महिलाओं को टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की अनुमति देता था या फैसला स्पोर्ट्स यूनियन अपने विवेक से लेते थे।
  • IOC ने कहा है कि नया नियम खेलों में फेयर कॉम्पिटिशन तय करने के लिए लागू होगा।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल फरवरी में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किया था। इसमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं को वीजा न देने की बात कही गई थी।
  • 23 जून 1894 को पियरे डे कोबेर्टिन ने इंटरनेशनल ओलिंपिक की स्थापना की थी।
  • इंटरनेशनल ओलिंपिक का हेडक्वार्टर लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है। ये कमेटी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करती है।
IOC के मुताबिक नया नियम सिर्फ प्रोफेशनल खेलों पर लागू होगा।

IOC के मुताबिक नया नियम सिर्फ प्रोफेशनल खेलों पर लागू होगा।

3. बालेन शाह ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली

27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने।

  • बालेन ने शपथ लेने के बाद अपना पहला संदेश रैप गाने के जरिए जारी किया। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, सिस्टम में बदलाव और युवाओं का जिक्र किया।
  • अब तक नेपाल की कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की थीं।
  • बालेन पहले काठमांडू के मेयर थे। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे।
  • बालेन मधेस क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं। मधेश क्षेत्र नेपाल का वह इलाका है जो देश के दक्षिणी हिस्से में भारत की सीमा के साथ फैला हुआ है।
  • मधेस को तराई क्षेत्र भी कहा जाता है। यहां रहने वाले लोगों को मधेशी कहा जाता है।
  • RSP 2022 के राष्ट्रीय चुनाव में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार RSP को 275 में से 182 सीटें मिली।
बालेन की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च को चुनाव में जीत दर्ज की थी।

बालेन की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च को चुनाव में जीत दर्ज की थी।

4. पेरियासामी कुमारन UK के नए हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए

26 मार्च को विदेश मंत्रालय ने पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) अपॉइंट किया।

  • पेरियासामी अभी विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं।
  • पेरियासामी 1992 बैच के IFS हैं। वे विक्रम दोराईस्वामी की जगह लेंगे।
  • पेरियासामी 1994-1997 तक काहिरा में इंडियन एम्बेसी में सेक्रेटरी रहे।
  • 1997 से 2000 तक त्रिपोली और 2000 से 2003 तक ब्रुसेल्स में सेक्रेटरी रहे।
  • पेरियासामी 2005 से 2007 तक बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर रहे।
  • इसके साथ ही पेरियासामी ने 2007-2009 तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद और 2009-2011 तक वाशिंगटन में काउंसलर के तौर पर भी काम किया।
  • पेरियासामी 2014 से 2016 तक विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (काउंसलर, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन) रहे।
  • 2016 से 2020 तक पेरियासामी कतर में भारत के राजदूत रहे और बाद में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त अपॉइंट हुए।
जुलाई 2023 में पेरियासामी ने विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था।

जुलाई 2023 में पेरियासामी ने विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था।

5. भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया

26 मार्च को भारतीय नौसेना ने होर्मुज के रास्ते आने वाले एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को एस्कॉर्ट करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया।

  • इस मिशन के तहत 5 से ज्यादा युद्धपोत तैनात कर, 22 से ज्यादा महत्वपूर्ण जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट और गाइड करके भारत लाया जा रहा है।
  • ऑपरेशन के तहत ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य से अरब सागर तक सुचारू आवाजाही के लिए जहाजों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है।
  • ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन के तहत अब तक तीन शिपमेंट पाइन गैस, जग बसंत, शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज पार किया।
  • होर्मुज दुनिया का एक बेहद मुश्किल चेक पोस्ट माना जाता है और इससे पूरे दुनिया में 20% ऑयल ट्रेड होता है।
  • भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल, LPG और LNG के लिए होर्मुज रूट पर निर्भर रहता है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना जहाजी टैंकरों को पूरे रूट के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश देती है और यह तय करती है कि जहाजों के लिए पूरा रास्ता सुरक्षित हो।
  • डीजी शिपिंग के सूत्रों के मुताबिक, जब होर्मुज से भारत की ओर जाने वाले जहाजी टैंकर निकलते हैं, तब ओमान की खाड़ी में खड़े भारतीय नौसेना के युद्धपोत उन टैंकर को सुरक्षित इलाके में अरब सागर की ओर लेकर आते हैं। भारत ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कई युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।
ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन एक पारंपरिक एस्कार्ट नहीं, बल्कि एक गाइडेड नेविगेशन मिशन है।

ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन एक पारंपरिक एस्कार्ट नहीं, बल्कि एक गाइडेड नेविगेशन मिशन है।

आज का इतिहास

  • 1737 में मराठा साम्राज्य और मुगल साम्राज्य के बीच दिल्ली में पहला युद्ध हुआ।
  • 1868 में प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
  • 2015 में साइना नेहवाल वर्ल्‍ड नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

——————

ये खबरें भी पढ़ें…

मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा: देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket