Wednesday, 28 Oct 2026 | 01:40 PM

Trending :

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और अब अगले कदमों पर काम किया जा रहा है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश समझौते की शर्तों पर सहमत हो चुके हैं। उनके मुताबिक शांति समझौता अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है। हालांकि, दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान को किसी भी तरह की तत्काल आर्थिक राहत मिलने की खबरों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सिर्फ डील साइन करने या बातचीत में शामिल होने के बदले ईरान को कोई पैसा नहीं मिलेगा। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समझौते के तहत ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी किए जा सकते हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि आर्थिक लाभ तभी मिलेंगे, जब ईरान समझौते की शर्तों का पालन करेगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हालात पूरी तरह पहले जैसे नहीं होंगे। ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। भविष्य में यहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स भी वसूल सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्पोर्ट्स अपडेट्स:ब्राजील के राष्ट्रपति ने नेमार का मजाक उड़ाया, वर्क फ्रॉम होम खिलाड़ी कहा

June 21, 2026/
4:30 pm

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने नेमार को...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 25, 2026/
1:56 pm

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 13:56 IST नबीन का हमला पिछले हफ्ते नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा...

धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए बॉबी देओल:पापा के साथ और वक्त बिताने का पछतावा; कहा- दुख ने ईशा और अहाना के करीब लाया

April 15, 2026/
2:33 pm

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन को करीब 140 दिन बीत चुके हैं। उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने पिता के...

झाबुआ में 45 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए:अंतिम वोटर लिस्ट जारी, जिले में कुल 8.83 लाख मतदाता

February 21, 2026/
5:28 pm

झाबुआ जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट को सुधारने का काम पूरा हो गया है। शनिवार को...

Sachin Tendulkar Son Arjun Wedding

March 5, 2026/
12:53 pm

मुंबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जुन तेंदुलकर ने बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी की है।...

'10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे...', फाल्टा के सभी मतदान प्रस्ताव पर वोट को लेकर भड़के अभिवावक बैंगन

May 3, 2026/
9:57 am

पश्चिम बंगाल में अब नई राजनीतिक मैराथन देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग ने 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी...

भोपाल में पराली जलाने पर रोक:एडीएम ने 3 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया; उल्लंघन पर होगी FIR

March 27, 2026/
2:49 am

भोपाल में पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार देर रात एडीएम सुमित कुमार पांडेय ने आदेश जारी...

आज वैभव सूर्यवंशी कर सकते सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू:सोशल मीडिया पर ‘न्यू चैप्टर' लिखकर दिया संकेत, सचिन तेंदुलकर का तोड़ सकते रिकॉर्ड

July 4, 2026/
5:01 pm

आज इंडिया-इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।...

राजनीति

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और अब अगले कदमों पर काम किया जा रहा है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश समझौते की शर्तों पर सहमत हो चुके हैं। उनके मुताबिक शांति समझौता अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है। हालांकि, दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान को किसी भी तरह की तत्काल आर्थिक राहत मिलने की खबरों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सिर्फ डील साइन करने या बातचीत में शामिल होने के बदले ईरान को कोई पैसा नहीं मिलेगा। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समझौते के तहत ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी किए जा सकते हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि आर्थिक लाभ तभी मिलेंगे, जब ईरान समझौते की शर्तों का पालन करेगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हालात पूरी तरह पहले जैसे नहीं होंगे। ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। भविष्य में यहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स भी वसूल सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket