Friday, 09 Oct 2026 | 10:33 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली लेवी में 80 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) ये प्रति लीटर की कमी की है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल में 55% की बढ़ोतरी की थी। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल 137.23 बढ़कर 458.41 और डीजल 184.49 बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जिसके बाद देशभर में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी

शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल लेवी को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी।

पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत

गुरुवार को हुए इजाफे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपया से बढ़कर 458.41 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। सरकार ने पेट्रोल पर लेवी को 105 रुपया से बढ़ाकर 160 रुपया कर दिया था।

वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपया बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी।

कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी

बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब कोई भी संघीय मंत्री अगले 6 महीने तक वेतन नहीं लेगा।

खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के बंद होने की वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपये की सब्सिडी दी।

किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान

सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है:

  • मोटरसाइकिल यूजर्स: इन्हें पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
  • ट्रांसपोर्टर्स: माल ढोने वाले वाहनों के लिए 70 से 80 हजार रुपया और सवारी वाहनों के लिए 1 लाख रुपया की राहत दी गई है।
  • किसान: छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपया की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • रेलवे: पाकिस्तान रेलवे के इकोनॉमी क्लास के किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है।

कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड के दाम आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं।

भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी

इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

June 5, 2026/
12:08 pm

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन...

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

March 19, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बीती शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्यम और निचले इलाकों में...

विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल:जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग पर बोलीं- कहा- ये कोई पाप है क्या

April 18, 2026/
1:00 pm

क्रिकेटर विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल की तस्वीर लाइक कर चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ लोग उन्हें...

PoK में हिंसा, 7 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी

June 8, 2026/
6:52 pm

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत...

गुझिया बनाने की युक्तियाँ: बिना किसी मिनट में एक साथ प्रभाव 7 गुझिया, होली पर ये रहस्य तरीका आने वाला काम

February 25, 2026/
6:25 pm

25 फरवरी 2026 को 18:25 IST पर अद्यतन किया गया गुझिया बनाने के टिप्स: होली पर गुझिया बनाना सबसे बड़ा...

Interesting Facts, Nepotism Controversy, Film Awards

March 15, 2026/
4:30 am

40 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक आलिया भट्ट को अप्रैल 2024 में ‘टाइम’ मैगज़ीन की दुनिया के 100 सबसे...

तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

September 8, 2026/
8:08 pm

एक्टर और BJP सांसद कंगना रनोट ने तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए कहा कि रिश्ते दोनों पक्षों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली लेवी में 80 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) ये प्रति लीटर की कमी की है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल में 55% की बढ़ोतरी की थी। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल 137.23 बढ़कर 458.41 और डीजल 184.49 बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जिसके बाद देशभर में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी

शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल लेवी को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी।

पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत

गुरुवार को हुए इजाफे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपया से बढ़कर 458.41 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। सरकार ने पेट्रोल पर लेवी को 105 रुपया से बढ़ाकर 160 रुपया कर दिया था।

वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपया बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी।

कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी

बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब कोई भी संघीय मंत्री अगले 6 महीने तक वेतन नहीं लेगा।

खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के बंद होने की वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपये की सब्सिडी दी।

किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान

सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है:

  • मोटरसाइकिल यूजर्स: इन्हें पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
  • ट्रांसपोर्टर्स: माल ढोने वाले वाहनों के लिए 70 से 80 हजार रुपया और सवारी वाहनों के लिए 1 लाख रुपया की राहत दी गई है।
  • किसान: छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपया की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • रेलवे: पाकिस्तान रेलवे के इकोनॉमी क्लास के किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है।

कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड के दाम आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं।

भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी

इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket