Wednesday, 07 Oct 2026 | 10:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Prabhas Film Set Accident | Rajesh Sharma Hospitalized After Insect Bite

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को पैर में इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उनकी सह-कलाकार सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक्टर के परिवार की तरफ से हेल्थ नोट जारी कर यह जानकारी दी है। डॉक्टर के मुताबिक राजेश शर्मा अभी खतरे से बाहर नहीं हैं।

पाताल लोक वेब सीरीज में एक्टर राजेश शर्मा।

सेट पर पैकअप के बाद हुआ हादसा सुदीपा चटर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई। राजेश शर्मा वहां प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वे सेट के पास पेड़-पौधों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स के साथ बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें पैर में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। उस समय मामला गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई मेडिकल मदद नहीं ली और काम जारी रखा।

फ्लाइट में अचानक बढ़ गया बुखार कीड़े के काटने के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वे काफी बेचैन हो गए।

कोलकाता पहुंचने पर अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।

फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ राजेश शर्मा।

पैर में छाले पड़े, फेफड़ों में क्लॉट का खतरा अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कीड़े का इन्फेक्शन पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी स्थिति के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को चिंता है कि इन्फेक्शन की वजह से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन सकता है। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंचता है, तो जान का खतरा हो सकता है।

प्रभास की फिल्में और राजेश के हालिया प्रोजेक्ट्स राजेश शर्मा हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम्)’ में नजर आए थे। वहीं अभिनेता प्रभास इन दिनों डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी की फिल्म ‘फौजी’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राजेश शर्मा इनमें से किस फिल्म के सेट पर शूटिंग कर रहे थे जब यह हादसा हुआ।

राजेश शर्मा अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

प्रसेनजीत चटर्जी और कलाकारों का मिला साथ हेल्थ नोट में बताया गया है कि इस मुश्किल समय में बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम और राजेश के दोस्त उनके साथ खड़े हैं। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और मदद कर रहे हैं। राजेश शर्मा की मां और पूरे परिवार ने संकट की इस घड़ी में साथ देने के लिए मीडिया और शुभचिंतकों का आभार जताया है। अस्पताल की टीम लगातार जांच कर रही है और गुरुवार को उनका ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बैंग्लोर लौटकर टेस्ट करवाना था

May 13, 2026/
1:03 pm

साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का...

This AI-powered car changes color

June 7, 2026/
1:54 pm

मुकेश कौशिक. ताइपे16 मिनट पहले कॉपी लिंक इस कार के इंटीरियर का रंग भी बदला जा सकता है। अहम बात...

सामाजिक न्याय की मांग पर राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा:मऊगंज में हजारों लोग हुए रैली में शामिल; उग्र आंदोलन की चेतावनी

March 19, 2026/
6:20 pm

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में गुरुवार को सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन हुआ। ओबीसी,...

सड़क किनारे खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत:ड्राइव कर रहा नाबालिग भागा; शिवपुरी पुलिस ने वाहन जब्त किया

April 14, 2026/
7:39 pm

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो...

CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

May 16, 2026/
6:43 pm

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Prabhas Film Set Accident | Rajesh Sharma Hospitalized After Insect Bite

Prabhas Film Set Accident | Rajesh Sharma Hospitalized After Insect Bite

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को पैर में इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उनकी सह-कलाकार सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक्टर के परिवार की तरफ से हेल्थ नोट जारी कर यह जानकारी दी है। डॉक्टर के मुताबिक राजेश शर्मा अभी खतरे से बाहर नहीं हैं।

पाताल लोक वेब सीरीज में एक्टर राजेश शर्मा।

पाताल लोक वेब सीरीज में एक्टर राजेश शर्मा।

सेट पर पैकअप के बाद हुआ हादसा सुदीपा चटर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई। राजेश शर्मा वहां प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वे सेट के पास पेड़-पौधों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स के साथ बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें पैर में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। उस समय मामला गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई मेडिकल मदद नहीं ली और काम जारी रखा।

फ्लाइट में अचानक बढ़ गया बुखार कीड़े के काटने के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वे काफी बेचैन हो गए।

कोलकाता पहुंचने पर अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।

फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ राजेश शर्मा।

फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ राजेश शर्मा।

पैर में छाले पड़े, फेफड़ों में क्लॉट का खतरा अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कीड़े का इन्फेक्शन पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी स्थिति के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को चिंता है कि इन्फेक्शन की वजह से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन सकता है। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंचता है, तो जान का खतरा हो सकता है।

प्रभास की फिल्में और राजेश के हालिया प्रोजेक्ट्स राजेश शर्मा हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम्)’ में नजर आए थे। वहीं अभिनेता प्रभास इन दिनों डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी की फिल्म ‘फौजी’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राजेश शर्मा इनमें से किस फिल्म के सेट पर शूटिंग कर रहे थे जब यह हादसा हुआ।

राजेश शर्मा अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

राजेश शर्मा अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

प्रसेनजीत चटर्जी और कलाकारों का मिला साथ हेल्थ नोट में बताया गया है कि इस मुश्किल समय में बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम और राजेश के दोस्त उनके साथ खड़े हैं। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और मदद कर रहे हैं। राजेश शर्मा की मां और पूरे परिवार ने संकट की इस घड़ी में साथ देने के लिए मीडिया और शुभचिंतकों का आभार जताया है। अस्पताल की टीम लगातार जांच कर रही है और गुरुवार को उनका ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket