Wednesday, 29 Jul 2026 | 06:03 PM

Trending :

सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी अमेरिका ने इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट पर रोक लगाई:देश की सुरक्षा को खतरा बताया; चीन बोला- बेवजह हमारी कंपनियों को निशाना बनाना गलत अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर बैन लगाया:चीन ने आलोचना की, कहा- हमारी कंपनियों को दबाने की कोशिश Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water and Electricity अडाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 50% बढ़ा, यह ₹32,924 करोड़ पर पहुंचा थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण:5 भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की, ₹1.20 करोड़ की फिरौती मांगी थी
EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh top news; AAP meeting, CM Mann | Australia punjabi deport

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP में टूट के बाद MLA-ऑब्जर्वरों की मीटिंग से जुड़ी रही। बैठक के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर निकल गए। जाने से पहले उन्होंने कहा- भाजपा गद्दारों से भरी पार्टी है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब AAP में टूट के बाद MLA-ऑब्जर्वरों की मीटिंग, सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर निकले

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में हलचल तेज है। विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज जालंधर में मीटिंग बुलाई। यह मीटिंग करीब साढ़े 3 घंटे चली। इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर निकल गए। जाने से पहले सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गद्दारों से भरी पार्टी है। उसमें सभी लोग गंदे हैं। लोगों को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए।

यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई गई, लेकिन इसमें विधायक भी पहुंचे। मीटिंग के एजेंडे को लेकर सभी MLA कंफ्यूज दिखे। कोई रेगुलर मीटिंग, कोई स्पेशल सेशन को लेकर तो कोई इसे निगम चुनाव को लेकर मीटिंग बताता दिखा।

पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया। मीटिंग से CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मीटिंग से पहले विधायकों-ऑब्जर्वर्स को गेम्स खिलाए गए। विधायक रस्साकसी करते नजर आए। गेम के जरिए पार्टी ने मेलजोल बढ़ाने और इसी के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया।(पढ़ें पूरी खबर)

2. ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, इनमें 11 पंजाबी

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इनमें 11 पंजाबी हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। वह रात में दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि वह उन्हें दिल्ली से रिसीव करने जा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि अब तक जो सूची मिली है, उसमें केवल होम स्टेट पंजाब लिखा हुआ है। कुल 15 लोगों की सूची है, जिनमें 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड के रहने वाले हैं। सीएम ने कहा जब से ट्रंप जहाज भेजा अमेरिका से डिपोर्टेशन शुरू हुआ था। उस समय से हम अपनी तरफ से उनके पुनर्वास में लगे हुए हैं। सीएम ने कहा जो लोग आ रहे हैं, इन्होंने डिपोर्टेशन का दुख सहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हम इनसे सारी जानकारी हासिल करेंगे। कैसे उनके पेपर लगे, किन लोगों ने इन्हे विदेश भेजा है। इन सब चीजों की जांच की जाएगी। विदेश मंत्रालय से संपर्क करना पड़ा तो करेंगे। लेकिन इस मामले की तह तक जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर )

3. विस्फोटक लगाते वक्त आई कोयले से भरी ट्रेन, ब्लास्ट की चपेट में आती तो 20KM इलाके का दम घुटता

पंजाब में पटियाला के अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) को उड़ाने की कोशिश की गई। ब्लास्ट के 32 मिनट पहले एक ट्रेन गुजरी, इसके कुछ देर बाद कोयले से भरी हुई दूसरी ट्रेन आए आई। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि इसी वक्त आरोपी वहां पर विस्फोटक लगा रहा था।

लेकिन ट्रेन की लाइट पड़ते ही वह पीछे हटा और ट्रेन की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि शव करीब 200 मीटर दूर मिलने से शक है कि इसमें और लोग भी शामिल हैं। बिट्टू ने कहा क पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए 200 से अधिक ग्रुप लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि करिंदों को तो पकड़ लिया जाता है, लेकिन इनके सरगना विदेशों में बैठे हैं।

जानकरी के अनुसार, अगर ट्रेन के आने के वक्त ब्लास्ट होता तो अंबाला से लेकर राजपुरा तक के लोग मुसीबत में आ सकते थे। क्योंकि ट्रेन कोयले से भरी हुई थी। अगर यह चपेट में आती तो 20 किमी इलाके में दम घुटने के जैसे हालात बन सकते थे। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के पीछे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ है। हादसे में जगरूप सिंह नाम के युवक की जान गई, पुलिस उसके पास से मिले फोन के जरिए उसके घर पहुंची। (पढ़ें पूरी खबर)

4. कारोबारी रोते हुआ बोला- सिर में गोली मारो, गैंगस्टर की थ्रेट कॉल से परेशान

लुधियाना में कारोबारी ने रोते हुए वीडियो जारी किया है। वह गैंगस्टर के थ्रेट कॉल का जिक्र करते हुए परेशान दिखता है। वो वीडियो में कहता है- मेरे सिर में गोली मार दो पर मेरे परिवार को कुछ मत कहना। कारोबारी कवर किंग ने कहा कि उनको और उनकी बहन को लगातार धमकी भरी कॉल आ रही है। कॉल कर कहा जा रहा है कि अगर एक लाख रुपए हर महीने नहीं दिए तो भाई और तेरे सिर में गोली मारेंगे।

यही नहीं व्यापारी को वॉट्सएप व सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी व परिवार के लोगों के फोटो लगाकर बैकग्राउंड में अश्लील गाने चलाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

सुनील धीर ने आगे कहा कि वो बहुत परेशान है। मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन व पुलिस नहीं है, बल्कि वो है जो मुझे व मेरे परिवार को धमकियां दे रहा है। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है, मैंने बस अपना बिजनेस शुरू किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। एसीपी सिविल लाइन सरबजीत सिंह चीमा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. कारोबारी से मांगी ₹2 करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकाया

चंडीगढ़ में एक कारोबारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर फोन कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में 28 अप्रैल पुलिस स्टेशन 39 में केस दर्ज किया गया। कारोबारी ने बताया कि वह प्रिज्म सर्विसेज का मालिक है और वह खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव में रहता है। 22 अप्रैल की शाम वह सेक्टर-40 चंडीगढ़ में मौजूद था, तभी उसे अज्ञात नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज आए। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया।

पहले 1 करोड़ रुपए की मांग की, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 करोड़ कर दिया गया। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने 24 घंटे के अंदर पैसे देने का अल्टीमेटम दिया और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

वहीं चंडीगढ़ में अंबाला पुलिस ने रोहित गोदारा के दो शूटरों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछाताछ में उन्होंने बतायाकि वह चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। जिसके चलते दावा किया जा रहा है, यही आरोपी कारोबारी को धमकाने के लिए यहां आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

6. स्कूल में छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 40 बच्चे घायल

मोहाली के फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में बुधवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 40 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने इतनी बड़ी घटना की जानकारी उन्हें देना जरूरी नहीं समझा। कई अभिभावकों ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के अस्पताल में होने की खबर स्कूल से नहीं, बल्कि अन्य जानकारों के माध्यम से मिली। जब फीस की बात होती है, तो स्कूल प्रबंधन तुरंत फोन करता है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और इस हादसे को लेकर चुप्पी साध ली गई।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का छत्ता होना और उसे समय रहते न हटाना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. युवक को चप्पलों की माला पहनाई, सिर भी मुंडवाया

लुधियाना में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने वाले युवक को लोगों ने पीट दिया। वह 5 दिन से फरार चल रहा था, आज लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे चप्पलों की माला पहनाई और फिर उसे घुमाया। इसके बाद लोगों ने उसका मुंडन भी करवा दिया।

लोगों ने कहा कि युवक ने कुछ दिन पहले लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती पर बेरहमी से हमला कर दिया था। मारपीट करने बाद आरोपी ने उसकी वीडियो बनाई और रील अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी बनाकर लगाई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार को बताए बिना आनंद चौधरी के साथ रह रही थी। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करके उसकी रील बनाई। रील आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

21 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी आनंद चौधरी शराब पी रहा था। जब उसने उसे शराब पीने से रोका तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि आनंद ने बाल काटने वाली मशीन से उसके सिर के बाल काट दिए और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से हमला कर युवती का हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

8. छात्रा ने फांसी लगाई, सदमे में 6 की तबीयत बिगड़ी

मुक्तसर के गांव बादल में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के हॉस्टल में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली है। घटना का पता चलने पर अन्य छात्राओं ने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन को सूचित किया।

इसके कुछ देर बाद हॉस्टल में रहने वाली मृतका की 2 रूममेट समेत कुल 6 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। उन्हें देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान तनू निवासी जिला रोपड़ के रूप में हुई है। छात्रा कमरे में अकेली मौजूद थी।

संस्थान की प्रिंसिपल प्रभजोत कौर ने छात्रा द्वारा आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतका के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। छात्राओं की हालत बिगड़ने के बारे में प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसा होना स्वाभाविक है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई, लेडी प्रिंसिपल से 9 बार फोटो मांगी

लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी प्रिंसिपल उसके साथ और बातें करने लगी लेकिन रवि आनंद घूम फिरकर पिक मांगने पर अड़ा रहा।

करीब सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है। लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है। प्रिंसिपल ने कहा कि मेयर का पति मैसेज में उसे हॉट-सेक्सी लिखता था। उसकी फिगर फोटो मांगता था।

लॉन्ग ड्राइव पर मनाली चलने का ऑफर देता था। प्राइवेट पार्ट को लेकर कई तरह की बातें कहता था। प्रिंसिपल ने कहा कि पति की मौत के बाद मेयर के पति ने हमदर्दी के बहाने चैटिंग शुरू की। उन्होंने इग्नोर किए और डिमांड नहीं मानी तो उन्हें निगम अफसर भेजकर तंग किया गया। उन्होंने CM भगवंत मान, पंजाब AAP इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वुमन कमीशन तक को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

10. कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची, ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था

कनाडा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में निहंग के साथ मारपीट की गई। इस दौरान निहंग की दाढ़ी खींची गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों के बीच झड़प होते हुए दिख रही है। मारपीट का करण एक ट्रक ड्राइवर के पैसों को लेकर बताया जा रहा है।

ड्राइवर का आरोप कि हाल ही में हुए एक्सीडेंट में उसकी गलती न होने के बावजूद कंपनी ने पैसे काटने की बात कही। इसके बाद उसने निहंग को मामला बताया। ड्राइवर के मुताबिक, बातचीत के दौरान कंपनी मालिक ने निहंग की दाढ़ी पकड़ ली और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक भी सामने आया है। उसने विवाद बढ़ने पर माफी मांग ली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि निहंग के केशों को छुएं या किसी भी तरह की बेअदबी करें। उसने ट्रक ड्राइवर के आरोपों को भी गलत बताया है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तीखी बहस के बाद ऋषभ पंत से दोबारा वीडियो बनवाया:LSG मालिक गोयनका अब गले लगाते दिखे; ललित मोदी ने बताया- लूजर

April 3, 2026/
12:52 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह इकाना स्टेडियम में दिल्ली...

MI vs SRH Live Score, IPL 2026: Follow Scorecard and match updates from Wankhede Stadium in Mumbai. (Picture Credit: X/@mipaltan)

April 29, 2026/
6:52 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 18:52 IST न्यूज18 एग्जिट पोल परिणाम केरल 2026: वोटवाइब के निष्कर्षों के अनुसार, यूडीएफ को 42.6%...

रीवा के बेला बायपास पर 3 घंटे तक जाम:कई किलोमीटर रेंगते रहे वाहन, गर्मी में यात्री परेशान हुए; चोरहटा पुलिस नदारद रही

April 5, 2026/
7:14 pm

रीवा के बेला बायपास पर रविवार को जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 3 घंटे तक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket