Tuesday, 06 Oct 2026 | 07:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh Top news SDM Arrest Minister Sanjiv arora remand Petrol diesel rate Impact

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी SDM अनुप्रीत कौर रंधावा की गिरफ्तारी से जुड़ी रही। राजस्थान-J&K हाईवे की जमीन अधिग्रहण में 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में उन्हें सरकारी कोठी से पकड़ा गया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. लेडी SDM सरकारी कोठी से गिरफ्तार, पति पर FIR करा चुकीं

गुरदासपुर में तैनात SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन मामले में हुई है। यह मामला राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। उस समय अनुप्रीत रंधावा पट्टी में तैनात थीं और आरोप लगने के बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।

9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 के बीच जमीन अधिग्रहण के लिए जारी 1.63 करोड़ रुपए की रकम 5 अयोग्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। इस संबंध में पूर्व SDM नवराज सिंह बराड़ ने 5 सितंबर 2018 को तत्कालीन DC प्रदीप सभ्रवाल को शिकायत दी थी। लंबे समय तक फील्ड ड्यूटी से दूर रहने के बाद हाल ही में उनकी गुरदासपुर में तैनाती हुई थी, जहां उनके पास नगर कौंसिल का अतिरिक्त चार्ज भी था।

अनुप्रीत कौर रंधावा की निजी जिंदगी भी विवादों में रही है। उन्होंने अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति पर घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल तरनतारन पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए तरनतारन ले जाया जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. युवक की दातर से काटकर हत्या, सगे भाइयों ने बीच रास्ते में घेरा

पठानकोट में 27 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, उसके एक दोस्त को सिर में दातर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान नरोट जयमल सिंह के गांव तालुका के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम तनुज कुमार (21) है। वह भी इसी गांव का रहने वाला है। घायल ने बताया है कि गांव के ही 4 लोगों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रोका और बीच रास्ते में घेरकर हमला किया। इनमें 3 सगे भाई हैं।

उनमें से एक आरोपी ने कहा- पकड़ लो राजकुमार को। आज इसे जिंदा नहीं जाने देना। हमारे साथ दुश्मनी रखने का मजा इसे चखा दो। घायल के बयानों के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में आरोपी सभी 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. कंपनी ने अपने मुलाजिमों को पिलाई एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक

लुधियाना में एक नामी कोल्ड ड्रिंक कंपनी के 140वें स्थापना दिवस समारोह में कर्मचारियों को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक परोसने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी साहिल ने दावा किया कि कार्यक्रम में 70-80 कर्मचारियों को समोसे, सैंडविच और 200ml कोल्ड ड्रिंक दी गई थी। इसी दौरान एक बोतल की एक्सपायरी डेट चेक करने पर पता चला कि ड्रिंक एक्सपायर हो चुकी थी।

साहिल के मुताबिक, उसने इस पूरे मामले की वीडियो बनाकर कंपनी अधिकारियों को भेजी, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल जाना पड़ा। साहिल का दावा है कि यही ड्रिंक मार्केट में भी सप्लाई की जाती है।

तबीयत ठीक होने के बाद साहिल ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दी। विभाग का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया। फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. कस्टडी से भागे कैदी की मुठभेड़ में मौत, मेडिकल कराने लाई थी पुलिस

होशियारपुर सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक कैदी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी की पहचान कोटला गौंसपुर निवासी नसीब सिंह के रूप में हुई, जो एनडीपीएस मामले में जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार, मेडिकल के बाद उसे वापस ले जाते समय उसने छिपाए गए तेजधार हथियार से पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल जसदीप सिंह के हाथ, चेहरे और पैर पर कई चोटें आईं।

एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना और कथित तौर पर पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें फायरिंग हुई और नसीब सिंह को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नसीब सिंह पर मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर और एनडीपीएस एक्ट समेत 7 मामले दर्ज थे। उसका पिता शशि भी हत्या और नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास तेजधार हथियार कैसे पहुंचा और घटना के पीछे कोई साजिश थी या नहीं।(पढ़ें पूरी खबर)

5. मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंत्री संजीव अरोड़ा का रिमांड बढ़ा

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित फर्जी GST मामले में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा की ED रिमांड गुरुग्राम की विशेष PMLA कोर्ट ने 2 दिन और बढ़ा दी है। ED ने उनकी वित्तीय लेन-देन, फर्जी इनवॉइस और शेल कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े नए सबूत मिलने का हवाला देकर अतिरिक्त कस्टडी मांगी थी।

ED ने 9 मई 2026 को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर लंबी छापेमारी के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 7 दिन की ED कस्टडी में भेजा था। रिमांड खत्म होने पर एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और वित्तीय कड़ियां सामने आई हैं, जिनकी आगे पूछताछ जरूरी है।

संजीव अरोड़ा पर आरोप है कि फर्जी कंपनियों और इनवॉइस के जरिए करोड़ों रुपए का GST घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ED अब इस मामले में पैसों के लेन-देन, कथित फर्जी बिलिंग और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने पर बेटी ने पिता को मारी गोली

अमृतसर में बेटी ने बाप को गोली मार दी। यह गोली उसने बाप के ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी। लड़की स्नेहदीप 12वीं पास कर चुकी थी। वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। मगर, पिता इससे इनकार कर रहे थे। जिद करने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी कर दी जाती थी। उसे घर में बंधक तक बनाकर रखा जाता था।

इस बात से स्नेहदीप गुस्से में रहने लगी। 2 दिन पहले घर में उसके पिता अरदास कर रहे थे और बगल में ही लाइसेंसी पिस्टल रखी गई थी। इसी दौरान बेटी ने अचानक हथियार उठाया और गोली चला दी, जो पिता की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं परिवार का कहना है कि इस मामले को ऑस्ट्रेलिया से गलत जोड़ा जा रहा है। इसका विदेश जाने से कोई संबंध नहीं है। उसकी बेटी के खिलाफ किसी तरह का केस दर्ज न किया जाए (पढ़ें पूरी खबर)

7. पेट्रोल-डीजल के रेट क्या फिर बढ़ेंगे, फल-सब्जी और राशन महंगा हो सकता

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल की कीमत सभी जिलों में 100 रुपए प्रति लीटर पार कर गई है, जबकि डीजल भी 3 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में रेट फिर बढ़ेंगे और इसका असर रोजमर्रा की चीजों पर कितना पड़ेगा।

अशोक सचदेवा का कहना है कि अगर अमेरिका-ईरान के तनावपूर्ण हालात नहीं सुधरे तो अगले 10 से 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं। वहीं जीवनजोत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फिलहाल टैक्सी किराए नहीं बढ़े हैं, लेकिन यूनियन जल्द बैठक करेगी। अगर तेल के दाम दोबारा बढ़े तो टैक्सी किराया 5% से 10% तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों का समर वैकेशन बजट 20% से 30% तक बढ़ सकता है।

लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट रचिन अरोड़ा के मुताबिक, फिलहाल फल-सब्जियों के रेट नहीं बढ़े हैं क्योंकि ट्रांसपोर्टरों ने अभी किराया नहीं बढ़ाया। लेकिन जैसे ही ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, सबसे पहले फल और सब्जियों के दाम बढ़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. लुधियाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

लुधियाना के जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार व कच्चा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोगों ने आसमान में उठते काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखे। आग लगने के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. जालंधर की प्रीत UK में मंत्री बनीं; फिल्लौर के जौहल इंग्लैंड में पहले पगड़ीधारी मेयर

ब्रिटेन में पंजाब से जुड़े दो चेहरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जालंधर मूल की प्रीत कौर गिल को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कैबिनेट फेरबदल के दौरान जूनियर हेल्थ मिनिस्टर नियुक्त किया है। वहीं जालंधर के फिल्लौर में जन्मे कुलविंदर सिंह जौहल इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी के पहले पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बने हैं। उन्होंने हाल ही में शपथ ग्रहण की।

प्रीत कौर गिल मूल रूप से जालंधर के जमशेर गांव से संबंध रखती हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिल 1962 में ब्रिटेन चले गए थे और प्रीत कौर गिल का जन्म 1972 में बर्मिंघम में हुआ। उन्होंने 2012 में लेबर पार्टी से काउंसलर के तौर पर राजनीति शुरू की और 2017 में बर्मिंघम एजबेस्टन से सांसद चुनी गईं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद बनीं। बाद में 2019 और 2024 में भी दोबारा सांसद चुनी गईं।

प्रीत कौर गिल इससे पहले विज्ञान, तकनीक, व्यापार, उद्योग और स्वास्थ्य विभागों में संसदीय सहयोगी और शैडो मिनिस्टर जैसी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं कुलविंदर सिंह जौहल को लीसेस्टर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में आधिकारिक तौर पर ‘चेन ऑफ ऑफिस’ सौंपकर लॉर्ड मेयर की जिम्मेदारी दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके.. 10. चोरी करने से पहले हाथ जोड़कर मांगी माफी

लुधियाना के किचलू नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में एक चोर ने चोरी से पहले ऐसी हरकत की, जिसने सभी को हैरान कर दिया। रात करीब 2 बजे रोशनदान के रास्ते मंदिर में घुसे चोर ने पहले भगवान श्रीराम की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी, सिर झुकाया और फिर दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

मंदिर प्रधान प्रकाश चंद शर्मा के मुताबिक सुबह पंडित गोपाल कृष्ण ने चोरी की सूचना दी। जांच में पता चला कि मंदिर के मुख्य दरवाजों के ताले सही-सलामत थे। बाद में फुटेज खंगालने पर सामने आया कि मुंह कपड़े से ढके चोर ने रोशनदान से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वह करीब 43 मिनट तक मंदिर के अंदर रहा और फिर रकम लेकर फरार हो गया।

हैरानी की बात यह भी रही कि वारदात के समय मंदिर परिसर में दो लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें किसी तरह की आहट तक नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RTO दलाली के नेटवर्क की ‘सरगना मैडम’ कौन?:सामने नहीं आतीं, स्टाफ करता है पैकेज की डील; रकम मैडम ही तय करती हैं

April 28, 2026/
4:44 am

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर आरटीओ चेक पॉइंट पर वसूली का नेक्सस चल रहा है, जिसकी कमान एक ‘मैडम’ के हाथ...

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

March 10, 2026/
8:29 pm

धार शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और मारपीट के एक मामले को लेकर पासी समाज के लोगों ने...

कम यूरिक एसिड की समस्या

March 23, 2026/
8:53 pm

कम यूरिक एसिड की समस्या | छवि: फ्रीपिक कम यूरिक एसिड की समस्या: आमतौर पर जब भी हम ‘यूरिक एसिड’...

US Attacks Iran Rocket Launchers in Hormuz Strait

August 31, 2026/
2:23 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने रविवार को हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया।...

Kolkata Knight Riders' Finn Allen plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders in New Delhi, India, Friday, May 8, 2026. (AP Photo/Manish Swarup)

May 8, 2026/
4:47 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 16:47 IST विजय की पार्टी टीवीके और तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर के बीच गतिरोध के...

BAN Vs PAK Live Score: Follow latest updates from Day 5 of the contest. (AFP Photo)

May 20, 2026/
3:02 pm

आखरी अपडेट:20 मई, 2026, 15:02 IST प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी की कड़ी...

हिंदू लड़की से शादी के बाद ट्रोल हुए थे मुदस्सर:कोरियोग्राफर बोले- मुझे अक्सर कमेंट्स में जिहादी कहा जाता है

May 29, 2026/
4:30 am

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में इंटरफेथ मैरिज और ट्रोलिंग को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि हिंदू लड़की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Chandigarh Top news SDM Arrest Minister Sanjiv arora remand Petrol diesel rate Impact

Punjab Chandigarh Top news SDM Arrest Minister Sanjiv arora remand Petrol diesel rate Impact

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी SDM अनुप्रीत कौर रंधावा की गिरफ्तारी से जुड़ी रही। राजस्थान-J&K हाईवे की जमीन अधिग्रहण में 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में उन्हें सरकारी कोठी से पकड़ा गया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. लेडी SDM सरकारी कोठी से गिरफ्तार, पति पर FIR करा चुकीं

गुरदासपुर में तैनात SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन मामले में हुई है। यह मामला राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। उस समय अनुप्रीत रंधावा पट्टी में तैनात थीं और आरोप लगने के बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।

9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 के बीच जमीन अधिग्रहण के लिए जारी 1.63 करोड़ रुपए की रकम 5 अयोग्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। इस संबंध में पूर्व SDM नवराज सिंह बराड़ ने 5 सितंबर 2018 को तत्कालीन DC प्रदीप सभ्रवाल को शिकायत दी थी। लंबे समय तक फील्ड ड्यूटी से दूर रहने के बाद हाल ही में उनकी गुरदासपुर में तैनाती हुई थी, जहां उनके पास नगर कौंसिल का अतिरिक्त चार्ज भी था।

अनुप्रीत कौर रंधावा की निजी जिंदगी भी विवादों में रही है। उन्होंने अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति पर घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल तरनतारन पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए तरनतारन ले जाया जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. युवक की दातर से काटकर हत्या, सगे भाइयों ने बीच रास्ते में घेरा

पठानकोट में 27 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, उसके एक दोस्त को सिर में दातर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान नरोट जयमल सिंह के गांव तालुका के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम तनुज कुमार (21) है। वह भी इसी गांव का रहने वाला है। घायल ने बताया है कि गांव के ही 4 लोगों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रोका और बीच रास्ते में घेरकर हमला किया। इनमें 3 सगे भाई हैं।

उनमें से एक आरोपी ने कहा- पकड़ लो राजकुमार को। आज इसे जिंदा नहीं जाने देना। हमारे साथ दुश्मनी रखने का मजा इसे चखा दो। घायल के बयानों के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में आरोपी सभी 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. कंपनी ने अपने मुलाजिमों को पिलाई एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक

लुधियाना में एक नामी कोल्ड ड्रिंक कंपनी के 140वें स्थापना दिवस समारोह में कर्मचारियों को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक परोसने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी साहिल ने दावा किया कि कार्यक्रम में 70-80 कर्मचारियों को समोसे, सैंडविच और 200ml कोल्ड ड्रिंक दी गई थी। इसी दौरान एक बोतल की एक्सपायरी डेट चेक करने पर पता चला कि ड्रिंक एक्सपायर हो चुकी थी।

साहिल के मुताबिक, उसने इस पूरे मामले की वीडियो बनाकर कंपनी अधिकारियों को भेजी, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल जाना पड़ा। साहिल का दावा है कि यही ड्रिंक मार्केट में भी सप्लाई की जाती है।

तबीयत ठीक होने के बाद साहिल ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दी। विभाग का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया। फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. कस्टडी से भागे कैदी की मुठभेड़ में मौत, मेडिकल कराने लाई थी पुलिस

होशियारपुर सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक कैदी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी की पहचान कोटला गौंसपुर निवासी नसीब सिंह के रूप में हुई, जो एनडीपीएस मामले में जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार, मेडिकल के बाद उसे वापस ले जाते समय उसने छिपाए गए तेजधार हथियार से पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल जसदीप सिंह के हाथ, चेहरे और पैर पर कई चोटें आईं।

एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना और कथित तौर पर पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें फायरिंग हुई और नसीब सिंह को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नसीब सिंह पर मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर और एनडीपीएस एक्ट समेत 7 मामले दर्ज थे। उसका पिता शशि भी हत्या और नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास तेजधार हथियार कैसे पहुंचा और घटना के पीछे कोई साजिश थी या नहीं।(पढ़ें पूरी खबर)

5. मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंत्री संजीव अरोड़ा का रिमांड बढ़ा

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित फर्जी GST मामले में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा की ED रिमांड गुरुग्राम की विशेष PMLA कोर्ट ने 2 दिन और बढ़ा दी है। ED ने उनकी वित्तीय लेन-देन, फर्जी इनवॉइस और शेल कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े नए सबूत मिलने का हवाला देकर अतिरिक्त कस्टडी मांगी थी।

ED ने 9 मई 2026 को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर लंबी छापेमारी के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 7 दिन की ED कस्टडी में भेजा था। रिमांड खत्म होने पर एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और वित्तीय कड़ियां सामने आई हैं, जिनकी आगे पूछताछ जरूरी है।

संजीव अरोड़ा पर आरोप है कि फर्जी कंपनियों और इनवॉइस के जरिए करोड़ों रुपए का GST घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ED अब इस मामले में पैसों के लेन-देन, कथित फर्जी बिलिंग और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने पर बेटी ने पिता को मारी गोली

अमृतसर में बेटी ने बाप को गोली मार दी। यह गोली उसने बाप के ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी। लड़की स्नेहदीप 12वीं पास कर चुकी थी। वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। मगर, पिता इससे इनकार कर रहे थे। जिद करने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी कर दी जाती थी। उसे घर में बंधक तक बनाकर रखा जाता था।

इस बात से स्नेहदीप गुस्से में रहने लगी। 2 दिन पहले घर में उसके पिता अरदास कर रहे थे और बगल में ही लाइसेंसी पिस्टल रखी गई थी। इसी दौरान बेटी ने अचानक हथियार उठाया और गोली चला दी, जो पिता की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं परिवार का कहना है कि इस मामले को ऑस्ट्रेलिया से गलत जोड़ा जा रहा है। इसका विदेश जाने से कोई संबंध नहीं है। उसकी बेटी के खिलाफ किसी तरह का केस दर्ज न किया जाए (पढ़ें पूरी खबर)

7. पेट्रोल-डीजल के रेट क्या फिर बढ़ेंगे, फल-सब्जी और राशन महंगा हो सकता

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल की कीमत सभी जिलों में 100 रुपए प्रति लीटर पार कर गई है, जबकि डीजल भी 3 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में रेट फिर बढ़ेंगे और इसका असर रोजमर्रा की चीजों पर कितना पड़ेगा।

अशोक सचदेवा का कहना है कि अगर अमेरिका-ईरान के तनावपूर्ण हालात नहीं सुधरे तो अगले 10 से 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं। वहीं जीवनजोत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फिलहाल टैक्सी किराए नहीं बढ़े हैं, लेकिन यूनियन जल्द बैठक करेगी। अगर तेल के दाम दोबारा बढ़े तो टैक्सी किराया 5% से 10% तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों का समर वैकेशन बजट 20% से 30% तक बढ़ सकता है।

लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट रचिन अरोड़ा के मुताबिक, फिलहाल फल-सब्जियों के रेट नहीं बढ़े हैं क्योंकि ट्रांसपोर्टरों ने अभी किराया नहीं बढ़ाया। लेकिन जैसे ही ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, सबसे पहले फल और सब्जियों के दाम बढ़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. लुधियाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

लुधियाना के जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार व कच्चा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोगों ने आसमान में उठते काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखे। आग लगने के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. जालंधर की प्रीत UK में मंत्री बनीं; फिल्लौर के जौहल इंग्लैंड में पहले पगड़ीधारी मेयर

ब्रिटेन में पंजाब से जुड़े दो चेहरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जालंधर मूल की प्रीत कौर गिल को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कैबिनेट फेरबदल के दौरान जूनियर हेल्थ मिनिस्टर नियुक्त किया है। वहीं जालंधर के फिल्लौर में जन्मे कुलविंदर सिंह जौहल इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी के पहले पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बने हैं। उन्होंने हाल ही में शपथ ग्रहण की।

प्रीत कौर गिल मूल रूप से जालंधर के जमशेर गांव से संबंध रखती हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिल 1962 में ब्रिटेन चले गए थे और प्रीत कौर गिल का जन्म 1972 में बर्मिंघम में हुआ। उन्होंने 2012 में लेबर पार्टी से काउंसलर के तौर पर राजनीति शुरू की और 2017 में बर्मिंघम एजबेस्टन से सांसद चुनी गईं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद बनीं। बाद में 2019 और 2024 में भी दोबारा सांसद चुनी गईं।

प्रीत कौर गिल इससे पहले विज्ञान, तकनीक, व्यापार, उद्योग और स्वास्थ्य विभागों में संसदीय सहयोगी और शैडो मिनिस्टर जैसी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं कुलविंदर सिंह जौहल को लीसेस्टर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में आधिकारिक तौर पर ‘चेन ऑफ ऑफिस’ सौंपकर लॉर्ड मेयर की जिम्मेदारी दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके.. 10. चोरी करने से पहले हाथ जोड़कर मांगी माफी

लुधियाना के किचलू नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में एक चोर ने चोरी से पहले ऐसी हरकत की, जिसने सभी को हैरान कर दिया। रात करीब 2 बजे रोशनदान के रास्ते मंदिर में घुसे चोर ने पहले भगवान श्रीराम की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी, सिर झुकाया और फिर दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

मंदिर प्रधान प्रकाश चंद शर्मा के मुताबिक सुबह पंडित गोपाल कृष्ण ने चोरी की सूचना दी। जांच में पता चला कि मंदिर के मुख्य दरवाजों के ताले सही-सलामत थे। बाद में फुटेज खंगालने पर सामने आया कि मुंह कपड़े से ढके चोर ने रोशनदान से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वह करीब 43 मिनट तक मंदिर के अंदर रहा और फिर रकम लेकर फरार हो गया।

हैरानी की बात यह भी रही कि वारदात के समय मंदिर परिसर में दो लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें किसी तरह की आहट तक नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket