Saturday, 06 Jun 2026 | 04:57 AM

Trending :

भारत-अफगानिस्तान में एकमात्र टेस्ट आज से:अफगान स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्किल टेस्ट, अफ्रीका-न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था Neha Kakkar Birthday Interesting Facts; Struggle Story | Bhajan Jagrata प्रधानमंत्री नेहरू के आधुनिक गणतंत्र से प्रधानमंत्री मोदी के सभ्यतागत राज्य तक: भारत का राजनीतिक केंद्र कैसे बदल गया | भारत समाचार 10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि वायरल वीडियो है। हाल ही में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में सड़क पर भारी सूटकेस उठाकर चलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और पुराने दिनों को याद करने लगे।

वीडियो में राहुल रॉय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और खराब सड़क के बीच खुद भारी सूटकेस उठाकर चलते दिखते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिखते हैं। जैसे ही राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहते हैं।

बदला लुक देखकर लोग पहचान नहीं पाए

राहुल रॉय का बदला लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लंबे समय बाद पब्लिक में दिखे एक्टर का सादा अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर दुखी नजर आए।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही स्टार हैं जिन्होंने कभी पूरे देश को दीवाना बनाया था। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वालों में से किसी ने उनकी मदद क्यों नहीं की।

वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा

फैंस का गुस्सा उन लोगों पर दिखा जो सिर्फ वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी चाहिए थी।”

कभी नेशनल क्रेज थे राहुल रॉय

1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। उस दौर में उनका ऐसा क्रेज था कि उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली थीं। उनकी फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और टिकट ब्लैक में बिकते थे।

लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलना बंद हो गए। बाद में उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा।

बिग बॉस जीता, फिर भी नहीं बदली किस्मत

राहुल रॉय ने 2007 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर फिर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसका उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा।

बीमारी ने बदली जिंदगी, सलमान ने की मदद

कुछ साल पहले राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। उस मुश्किल समय में सलमान खान ने मदद की और इलाज का खर्च उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल को अपनी फिल्म में काम दिया था।

फैंस के दिल में अब भी जिंदा है ‘आशिकी’ का हीरो

आज भले ही राहुल रॉय फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी जगह बरकरार है। यही वजह है कि उनका यह साधारण वीडियो भी लोगों को भावुक कर गया और 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़:पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर हंगामा

May 16, 2026/
4:32 am

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया।...

दिल्ली में 50 हजार की इनामी महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले; 11 केस दर्ज; अपराध में बेटियां भी शामिल

April 11, 2026/
4:15 pm

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा से ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से मशहूर कुसुम को अरेस्ट किया। उस पर 50 हजार रुपए...

सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

April 26, 2026/
7:22 am

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त...

दो दुकानों से बेटे का कब्जा हटाया, पिता को सौंपी:बुजुर्ग पैसे की तंगी परेशान थे, जनसुनवाई में कलेक्टर से की थी शिकायत

April 29, 2026/
10:54 pm

निवाड़ी जिला प्रशासन ने एक बुजुर्ग पिता की शिकायत पर उनके बेटे के कब्जे से दो दुकानें खाली कराईं। कलेक्टर...

राजनीति

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि वायरल वीडियो है। हाल ही में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में सड़क पर भारी सूटकेस उठाकर चलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और पुराने दिनों को याद करने लगे।

वीडियो में राहुल रॉय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और खराब सड़क के बीच खुद भारी सूटकेस उठाकर चलते दिखते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिखते हैं। जैसे ही राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहते हैं।

बदला लुक देखकर लोग पहचान नहीं पाए

राहुल रॉय का बदला लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लंबे समय बाद पब्लिक में दिखे एक्टर का सादा अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर दुखी नजर आए।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही स्टार हैं जिन्होंने कभी पूरे देश को दीवाना बनाया था। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वालों में से किसी ने उनकी मदद क्यों नहीं की।

वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा

फैंस का गुस्सा उन लोगों पर दिखा जो सिर्फ वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी चाहिए थी।”

कभी नेशनल क्रेज थे राहुल रॉय

1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। उस दौर में उनका ऐसा क्रेज था कि उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली थीं। उनकी फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और टिकट ब्लैक में बिकते थे।

लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलना बंद हो गए। बाद में उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा।

बिग बॉस जीता, फिर भी नहीं बदली किस्मत

राहुल रॉय ने 2007 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर फिर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसका उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा।

बीमारी ने बदली जिंदगी, सलमान ने की मदद

कुछ साल पहले राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। उस मुश्किल समय में सलमान खान ने मदद की और इलाज का खर्च उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल को अपनी फिल्म में काम दिया था।

फैंस के दिल में अब भी जिंदा है ‘आशिकी’ का हीरो

आज भले ही राहुल रॉय फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी जगह बरकरार है। यही वजह है कि उनका यह साधारण वीडियो भी लोगों को भावुक कर गया और 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket