Monday, 06 Apr 2026 | 04:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates

  • Hindi News
  • National
  • Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates | Maharashtra Haryana Tamilnadu

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई।

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 BJD ने जीती।

हरियाणा की दो सीटों पर तय समय से करीब 6 घंटे बाद काउंटिंग शुरू हुई। यहां थोड़ी देर में रिजल्ट आएगा।

हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द कर दिया। वहीं, दूसरे वोट का वैलिड माना गया।

हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत तय बताई जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है।

राज्यवार राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट…

बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे।

हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी।

आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं।

ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई

ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई।

कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई।

राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

05:06 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रवनीत सिंह बिट्टू बोले- राहुल को समझ में आ गया होगा गद्दार किसे कहते हैं

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस-वोटिंग पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी को ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल करने का बहुत शौक है। अब उन्हें पता चल गया होगा कि हर राज्य में उनके ही लोग कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि गद्दार किसे कहते हैं। ये आपके ही गद्दार हैं, इनका ध्यान रखिए।”

05:04 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू

हरियाणा में साढ़े 5 घंटे बाद राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

04:30 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस की हालत साफ दिखाई दे गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस के 3–4 विधायकों ने ही राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है।

04:15 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को जीत की बधाई दी

04:11 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- सांसद बनने का मौका देने के लिए PM का आभार

बिहार में राज्यसभा चुनाव जीतने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार नितिन नवीन ने कहा- आज मैं बिहार की जनता और पूरी NDA टीम को शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे पहली बार संसदीय जीवन में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है। देश की संसद में सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

03:53 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल बोले- हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं

राज्यसभा चुनाव पर ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा- हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा और उसके समर्थित तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। यहां के विधायकों ने समझदारी से काम करते हुए भाजपा को मजबूत किया है। मैं ओडिशा के लोगों और यहां के विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं और हमारे विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है। सभी ने स्वेच्छा से मतदान किया है।

03:13 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा- यह NDA की अटूट एकता की जीत है

03:04 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी

02:51 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- NDA आगे भी इसी तरह जीतता रहेगा

02:40 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BJD MLA दिब्या शंकर मिश्रा ने कहा- क्रॉस वोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

02:23 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी का आरोप- बीजेपी जबरदस्ती रिकाउंटिंग करवा जीती

02:11 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा- चुनाव की निष्पक्षता और पवित्रता में हस्तक्षेप करने की स्पष्ट कोशिश की जा रही है और इसे चुनाव आयोग को तुरंत रोकना या ठीक करना चाहिए।

इसके अलावा, हमारे वैध मतदाताओं या डाले गए वोटों को अयोग्य ठहराने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह पूरी तरह से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और पटरी से उतारने का प्रयास है।

01:59 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले

जानकारी के अनुसार, चुनाव में बिहार के CM नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले हैं।

5वीं सीट के लिए पहली वरीयता में बीजेपी कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी वरीयता में शिवेश राम ने RJD के एडी सिंह को हरा दिया है।

एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं। हालांकि, RJD विधायक सर्वजीत ने दावा किया है कि उन्हें 38 वोट मिले हैं।

01:45 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा: पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मतदान अधिकारी पर उठाए सवाल

ओडिशा के विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा- ब्रह्मगिरि की विधायक ने मतदान करते समय गलती की थी। लेकिन मतदान कक्ष में बैठे अधिकारी ने अवैध रूप से उनके वोट को स्वीकार कर लिया और दूसरा वोट जारी कर दिया।

01:32 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में कांग्रेस MLA सोफिया फिरदौस ने BJD को समर्थन की आलोचना की

ओडिशा में कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया है। उन्होंने बीजेडी को दिए जा रहे समर्थन की आलोचना की। ओडिशा में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। बीजेडी और कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए हाथ मिला लिया है।

01:11 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस वोटों पर आपत्ति के चलते हरियाणा में मतगणना रुकी

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान दो कांग्रेस वोटों पर आपत्ति के बाद मतगणना की प्रक्रिया रोक दी गई। जानकारी के अनुसार बीजेपी के गौरव गौतम और किशन बेदी ने इन दोनों वोटों पर आपत्ति जताई।

गौरव गौतम बीजेपी के पोलिंग एजेंट, जबकि किशन बेदी पार्टी के इलेक्शन एजेंट हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मंत्री अनिल विज के वोट पर आपत्ति दर्ज कराई है। विवाद के कारण मतगणना एक घंटे से अधिक समय से रुकी हुई है।

12:12 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार. ओडिशा और हरियाणा: राज्यसभा चुनाव गणित को समझिए…

हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 कैंडिटेड मैदान में, विपक्ष को क्रॉस वोटिंग का डर

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 2 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। BJP के 48 विधायक हैं। BJP के एक प्रत्याशी संजय भाटिया का जीतना तय है। 17 वोट बचेंगे, जो निर्दलीय सतीश नांदल को जाएंगे। 3 निर्दलीय के अलावा इनेलो के 2 विधायक भी समर्थन दें तो संख्या 22 हो जाएगी।

ये जीत से 9 वोट कम है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। ये एकजुट रहे तो पार्टी प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को 31 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। लेकिन, क्रॉस वोटिंग हुई तो नतीजे पलट सकते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है, जब कांग्रेस के पास संख्याबल होने के बावजूद उसके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा 2016 और 2022 में हुआ था।

बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग- कांग्रेस के 3 विधायक गायब

बिहार विधानसभा की 243 सीटें हैं। यहां 5 सीटों पर 6 कैंडिडेट हैं। NDA के 202 विधायक है। वहीं, महागठबंधन के 35 विधायक हैं। मतलब NDA को 4 सीटें आसानी से मिल जाएंगी। उसके पास 202 विधायक हैं। 41 वोट के लिहाज से 4 सीटें जीत के लिए 164 विधायक लगेंगे। इसके बाद NDA के पास 38 विधायक बचेंगे और 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, महागठबंधन के पास अभी 35 विधायक हैं।

ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं।

संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं।

12:10 PM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वोटिंग के दौरान विपक्ष में अव्यवस्था साफ दिखाई दी: चिराग पासवान

11:47 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

LJP के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा- विपक्ष के MLA वोट डालने नहीं आए

11:45 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- पांचों सीटें जीतेंगे

10:25 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा- जनता की आवाज पर फैसला लिया

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा- जनता की आवाज पर फैसला लिया कि हमारे दोनों विधायक चुनाव से दूरी बनाएंगे। भाजपा का रवैया सही नहीं रहा। इन्होंने जात-पात, मजहब की राजनीति की। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मुझसे मिले थे।

मैंने साफ कह दिया था कि इस पर पार्टी का सामूहिक फैसला होगा। कांग्रेस में कोई क्रॉस वोट होता तो इसकी जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की होगी। कांग्रेस से 30 का आंकड़ा पार नहीं होगा। क्रॉस वोटिंग करना पाप है। इस पर कानून बनना चाहिए।

10:25 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में इनेलो के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाले

2 विधायकों वाली इनेलो ने राज्यसभा चुनाव से दूरी बना ली है। पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला ने पार्टी की बैठक की। जिसके बाद यह निर्णय सामने आया। इनेलो के इस फैसले के पीछे दो वजह मानी जा रही हैं। पहला- यदि निर्दलीय सतीश नांदल को वोट डालते तो खरीद-फरोख्त होने और भाजपा की बी टीम कहे जाने का अंदेशा था। दूसरा- कांग्रेस को वोट करने से नुकसान होता।

10:14 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD-BJP विधायकों में हाथापाई

09:51 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी ऑपरेशन लोटस करती हैं

कांग्रेस के तीन विधायकों के राज्यसभा चुनाव में मतदान से अनुपस्थित रहने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम लोग उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी भी एक घंटा समय बाकी है, ऐसे में कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अब तक उनका नहीं पहुंचना चिंता का विषय है। सरकार की ओर से दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘ऑपरेशन लोटस’ जैसी रणनीति अपनाती रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 13 मार्च को सभी विधायक पार्टी के संपर्क में थे और एकजुट थे। इससे पहले 12 मार्च को बैठक भी हुई थी, जिसमें सभी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की सहमति जताई थी।

09:04 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव ने कहा- नतीजों का इंतजार कीजिए

08:48 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में 5 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की चर्चा

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इनमें कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और बीजेडी के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर का नाम शामिल है।

08:33 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हर्ष सांघवी ने कहा- कांग्रेस विधायकों की हालत पर दुख होता है

हरियाणा राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की हालत देखकर लगता है कि उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है और मुझे उनके लिए दुख होता है। उनमें विश्वास की कमी है। भाजपा आगे बढ़कर जीतेगी।

08:23 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

संजय राउत ने कहा- हर कोई डरा हुआ है

राज्यसभा चुनाव पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा- पार्टियों ने अपने विधायकों को छिपा रखा है। हर कोई डरा हुआ है। यह लोकतंत्र की एक भयावह कहानी है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।

08:05 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में वोट डालने को लेकर इनेलो पार्टी की बैठक चल रही

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 70 वोट पोल होने की जानकारी बाहर आई।

राज्य में 2 विधायकों वाली इनेलो ने वोटिंग पर सस्पेंस बरकरार रखा है। वोट डालने या न डालने को लेकर पार्टी की बैठक चल रही है। शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। 5 बजे काउंटिंग शुरू होगी।

07:47 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

LJP सांसद शांभवी चौधरी ने कहा- NDA पांचों सीटें जीतेगा

07:38 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: विक्ट्री साइन दिखाते डिप्टी सीएम और NDA विधायक

07:23 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा-हम दोनों सीटें जीतेंगे

07:07 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- हम पांचों सीटें जीतेंगे

06:53 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: वोट डालने के बाद अनंत सिंह को जेल ले जाया गया

06:50 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता

10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं।

26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ।

वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है।

इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं।

06:49 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा की सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटें, सभी में निर्विरोध चुनाव

06:40 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- हमारे सभी 37 विधायक कांग्रेस के पक्ष में वोट देंगे

06:35 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: विपुल गोयल बोले-भाजपा समर्थन से निर्दलीय भी जीत रहे

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दूसरी सीट पर भी भाजपा समर्थक निर्दलीय का जीतना तय है। कांग्रेस के हालात सभी को पता है।

06:22 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: अनिल विज व्हीलचेयर पर वोट डालने निकले

06:17 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BJD विधायकों ने राज्यसभा चुनाव से पहले ग्रुप फोटो खिंचवाया

06:07 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

NDA के 176 और महागठबंधन से 37 विधायक वोटिंग कर चुके हैं

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अभी तक NDA की तरफ से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं।

राजद के 24 विधायकों ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार है। पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के तीन विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं, जिनमें से दो विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

06:04 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में NDA सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी

06:03 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, दो विधायकों ने नहीं किया वोट

बिहार कांग्रेस के दो विधायकों सुरेंद्र कुशवाहा, और मनोज विश्वास ने अभी तक वोट नहीं डाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का फोन भी बंद आ रहा है।

05:28 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक राज्यसभा चुनाव में वोट डालने विधानसभा पहुंचे।

05:25 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: JDU उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर बोले- NDA के सभी प्रत्याशी जीतेंगे

बिहार में JDU के राज्यसभा उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कोई अगर-मगर जैसी स्थिति नहीं है, NDA के सभी पांच उम्मीदवार जीतेंगे।

05:15 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: JDU विधायक अनंत कुमार सिंह एंबुलेंस से वोट डालने पहुंचे

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए JDU नेता अनंत कुमार सिंह एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सभी पांचों सीट पर जीत का दावा किया है। वहीं रिहाई पर कहा कि हाईकोर्ट में अपील की है।

05:09 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा- भूपेंद्र हुड्डा के घर से विधानसभा रवाना हुए कांग्रेस MLA

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के घर पर विधायक जुटे। इसके हुड्डा के घर से दो बसों में विधायक विधानसभा के लिए रवाना हुए। फ्रंट सीट पर बैठे शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने कहा-पक्का जीतेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी को 37 वोट मिलेंगे। चिंता करने की जरूरत नहीं। बस में गीता भुक्कल, राजबीर फर्रटिया, चौ. निर्मल सिंह बैठे।

हुड्डा के घर से दूसरी बस में बलवान दौलतपुरिया, इंदूराज नरवाल, मामन खान बैठकर निकले। वहीं, मोहम्मद इलियास अलग गाड़ी में हुड्डा आवास से निकले। पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई भी रवाना हुए।

04:49 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा- पोलिंग अधिकारी और उम्मीदवार पहुंचे

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान से पहले पोलिंग अधिकारी और उम्मीदवार पहुंचे।

04:37 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

JDU सांसद संजय झा बोले- बिहार में NDA सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी

JDU सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में NDA सभी पांचों सीटें जीतेगी। चार सीटें पहले से ही तय हैं और पांचवीं सीट भी हम बड़े अंतर से जीतेंगे। हमें अतिरिक्त समर्थन मिला है, इसलिए NDA पांचों सीटें भारी मतों से जीतेगा। आज शाम नतीजे आएंगे, तब आप खुद देख लेंगे।

04:26 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचे

कांग्रेस के सभी विधायक हिमाचल के कसौली से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक कोई कांग्रेस विधायक विधानसभा नहीं पहुंचा है।

04:23 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में NDA पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है

राज्यसभा चुनाव पर RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार की राजनीति में जब RJD खुद ही धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, तो उनके विधायकों के गायब होने पर क्या ही कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि NDA के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत 100 प्रतिशत से भी ज्यादा तय है।

04:19 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी ने पहला वोट कास्ट किया

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला।

04:13 AM16 मार्च 2026

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं।

04:05 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव बोले- AIMIM और BSP के विधायक RJD उम्मीदवार के साथ है

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। पहले महागठबंधन की संख्या 35 थी, जबकि जीत के लिए 41 वोट चाहिए थे। BJP-NDA को सिर्फ 3 वोटों की जरूरत थी।

लेकिन हमने यह चुनौती स्वीकार की और BJP के सामने झुकने के बजाय मुकाबला करने का फैसला किया। AIMIM और BSP के साथियों ने RJD उम्मीदवार का समर्थन किया है। इसलिए अब हमारी संख्या 41 हो गई है।

04:02 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में चार सीटों पर वोटिंग- कांग्रेस के 2 विधायक गायब

इधर, रविवार को प्रदेश की राजनीति गरमाई रही। NDA में बैठकों का दौर चला। महागठबंधन की होटल पनाश में बैठक हुई। महागठबंधन -AIMIM और बसपा के विधायक रात में होटल में ही रुके। ये विधायक भी अब वोटिंग के लिए होटल से निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 2 विधायक गायब हैं। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

04:00 AM16 मार्च 2026

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 2 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। BJP के 48 विधायक हैं। BJP के एक प्रत्याशी संजय भाटिया का जीतना तय है। 7 वोट बचेंगे, जो निर्दलीय सतीश नांदल को जाएंगे। 3 निर्दलीय के अलावा इनेलो के 2 विधायक भी समर्थन दें तो संख्या 22 हो जाएगी। ये जीत से 9 वोट कम है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। ये एकजुट रहे तो पार्टी प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को 31 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। लेकिन, क्रॉस वोटिंग हुई तो नतीजे पलट सकते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है, जब कांग्रेस के पास संख्याबल होने के बावजूद उसके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा 2016 और 2022 में हुआ था।

03:52 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव- कांग्रेस MLA हिमाचल से विधानसभा आएंगे, BJP ने 10 बजे विधायक बुलाए

हरियाणा में विधानसभा के कुल सीटें 90 हैं। 2 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में हैं।

हरियाणा में कांग्रेस विधायक हिमाचल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे इकट्‌ठे होने के लिए कहा है। इनेलो ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इनेलो के दोनों विधायक चुनाव से दूरी बना सकते हैं।

03:43 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों के लिए 14 कैंडिडेट मैदाम में हैं।

03:22 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा- हम पांचों सीटें जीतेंगे

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय साराओगी ने कहा, ‘बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी। जब वोटों की गिनती के बाद हम यहां से निकलेंगे, तो हमारे सभी पांच नेता राज्यसभा सदस्य के रूप में निकलेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, “उन्हें (राजद) अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। महागठबंधन के लोग ही बता सकते हैं कि उन्होंने अपने विधायकों को बांधकर क्यों रखा हुआ है।”

03:19 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में आरजेडी विधायक ने कहा- हम सब एकजुट हैं

आरजेडी विधायक रामानंद यादव ने कहा, ‘डरने का कोई सवाल ही नहीं है। हम सभी एकजुट हैं। जीत हमारी ही होगी।

03:17 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में भाजपा विधायक ने कहा- वोट डालने जा रहा हूं

बिहार में भाजपा विधायक विजय कुमार खेमका ने कहा,’मैं राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने जा रहा हूं। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे। इसमें कोई अगर-मगर नहीं है। पांचों उम्मीदवार जीतेंगे। पांचों उम्मीदवारों की जीत तय और पूरी तरह सुनिश्चित है।’

02:36 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में तेजस्वी की पार्टी आरजेडी को AIMIM का समर्थन

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान के घर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें तेजस्वी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, AIMIM से हमने समर्थन मांगा है।

हमें उम्मीद है कि समाजवादी लोगों का साथ वो लोग देंगे। वहीं, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कैंडिडेट एडी सिंह को समर्थन देने की बात कही।

महागठबंधन-AIMIM और बसपा के विधायकों को एकजुट रखने के लिए रात में होटल पनाश में ठहराया गया है। सुबह यहीं से सभी वोटिंग के लिए जाएंगे।

02:30 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में महागठबंधन की बैठक, होटल में रुके विधायक

महागठबंधन की होटल पनाश में रविवार को बैठक हुई। महागठबंधन -AIMIM और बसपा के विधायक रात में होटल में ही रुके।

02:21 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नॉलेज पॉइंट: ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं

राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं।

कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी।

02:20 AM16 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में पार्टीवार मौजूदा स्थिति जानिए…

राज्यसभा में खाली हुई 37 सीटों पर चुनाव के बाद भाजपा को 8 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। वहीं नॉमिनेटेड 7 लोगों को मिला लें और अन्य में शामिल 7 सीटों से एनडीए का आंकड़ा 129 सीटों तक पहुंच रहा है। यानी कि एनडीए राज्यसभा में भी बहुमत (122 सीटों) के पार हो गई। उधर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के पास 115 सीटें हैं।

राज्यसभा की फुल कैपेसिटी 245 में एक सीट अभी भी खाली है। यह सीट झारखंड की है जिस पर शिबू सोरेन थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर अभी चुनाव नहीं हुए हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत:शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार

April 1, 2026/
10:39 pm

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को पीछे से टक्कर...

आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने:तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके, दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

March 19, 2026/
2:59 pm

IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट...

बाघ के शिकारी अपने बयान से पलटे:बोले- यूरिया से नहीं, बिजली करंट से मारा, खेत में अफीम बचाने बिछाए थे तार

April 5, 2026/
8:45 am

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र स्थित छातीआम गांव में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के रेडियो कॉलर वाले बाघ के शिकार...

वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

March 1, 2026/
5:30 am

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन मौत मामले में परिवार ने बड़ा खुलासा...

मंदसौर में लहसुन वाहनों को टोकन के बावजूद रोका:पिपलियामंडी में किसानों के विरोध के बाद कांग्रेस नेता के हस्तक्षेप से मिला प्रवेश

March 12, 2026/
12:50 pm

एशिया की प्रसिद्ध लहसुन मंडियों में शुमार मन्दसौर जिले की पिपलिया कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते बुधवार-गुरुवार की...

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिड़े, दो की मौत:आगरा से भोपाल जा रहे थे, एक घंटे कार की बॉडी में फंसे रहे घायल

March 18, 2026/
2:08 pm

ग्वालियर के घाटीगांव में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक इको कार में सामने से तेज रफ्तार में रहे आयशर ट्रक...

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket