Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

जापान में क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल स्टार्स बिना पैसे लिए ​खेलेंगे:2 मई से तीन दिन की लीग में खेलेंगे दिमुथ करुणारत्ने, करण केसी और जोश ब्राउन

क्रिकेट का क्रेज अब सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड तक सीमित नहीं है। अब ‘उगते सूरज का देश’ यानी जापान भी इस खेल में तेजी से पहचान बना रहा है। जापान प्रीमियर लीग (जेपीएल) नाम का टी20 टूर्नामेंट धीरे-धीरे दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों का ध्यान खींच रहा है। इस साल लीग में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग स्टार जोश ब्राउन और नेपाल के ऑलराउंडर करण केसी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। आखिर जापान में क्रिकेट का क्या माहौल है और यह लीग कैसे काम करती है? जानते हैं… जापान प्रीमियर लीग के बारे में वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है 1. जापान प्रीमियर लीग क्या है और यह कब शुरू हुई? इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इसमें 4 टीमें (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट कांटो) थीं, जो घरेलू मैदानों पर खेलती थीं। लेकिन दर्शकों की कमी के कारण वह फ्लॉप हो गया। अब मैच सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर होंगे। इसमें पांचवीं टीम ‘कंसाई’ भी जुड़ गई है। टूर्नामेंट 2 से 4 मई तक चलेगा, जिसमें 12 मैच खेले जाएंगे। 2. क्या जापान में क्रिकेट का कोई पुराना इतिहास है? जापान में क्रिकेट 1863 से खेला जा रहा है। 80 के दशक में जापान क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना भी हो गई थी। हालांकि, लंबे इतिहास के बावजूद क्रिकेट वहां मुख्यधारा का खेल नहीं बन पाया है। जापान की अंडर-19 पुरुष टीम ने 2020 और 2026 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। 3. इस लीग में खेलने वाले स्थानीय खिलाड़ी कौन हैं? जापान में क्रिकेटर्स पेशेवर नहीं हैं। वे या तो छात्र हैं या फिर कहीं नौकरी करते हैं। ये खिलाड़ी मैच खेलने के लिए दफ्तरों से सालाना छुट्टियां लेते हैं। उनके लिए क्रिकेट पेशे से ज्यादा एक शौक है। साल की शुरुआत में ट्रायल्स और घरेलू प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को 14-सदस्यीय टीम में ड्रॉफ्ट के जरिए चुना जाता है। 4. जब पैसा नहीं मिलता, तो विदेशी क्यों खेलने जाते हैं? फैंस को हाई-क्वालिटी क्रिकेट दिखाने व स्थानीय खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने हर टीम में एक विदेशी खिलाड़ी रखा जाता है। इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की कोई सैलरी नहीं मिलती। ये खिलाड़ी क्रिकेट के विकास में मदद करने और सद्भावना के तहत यहां खेलने आते हैं। 5. आयोजक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए क्या कर रहे हैं? इसका भविष्य क्या है? जापान में सिर्फ क्रिकेट दर्शकों को मैदान तक लाने के लिए काफी नहीं है। इसलिए आयोजक डांस, म्यूजिक, फूड स्टॉल्स, जापानी भाषा में कमेंट्री का सहारा लेते हैं। एसोसिएशन के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर एलन का मानना है कि बिना सैलरी के खिलाड़ियों को बुलाना लंबे समय तक मुमकिन नहीं है। अच्छे स्पॉन्सर और तगड़ी फंडिंग की जरूरत है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

April 16, 2026/
7:17 pm

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और...

मुकेश कुमार ने 2 बेहतरीन कैच पकड़े:बुमराह के डायरेक्ट हिट से नीतीश रन आउट, निसांका के 2 कैच छूटे; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

April 4, 2026/
7:03 pm

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। DC के पेसर मुकेश कुमार...

ईरान जंग- 9 एशियाई देशों में तेल संकट:बांग्लादेश में यूनिवर्सिटीज बंद, थाइलैंड में लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक; पाकिस्तान में मंत्रियों की सैलरी-विदेश यात्रा रोकी

March 10, 2026/
5:07 pm

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 11 दिनों से जारी जंग का असर अब एशिया के कई देशों में दिखाई देने...

अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान:इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी, सीनियर्स वनडे ट्रॉफी जिता चुकीं; बोलीं- बेस्ट देने की कोशिश करूंगी

May 3, 2026/
10:37 pm

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की उभरती क्रिकेट प्रतिभा अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।...

अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है

August 8, 2026/
4:14 pm

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, इन दिनों एक्ट्रेस से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता कई मौकों पर उन पर...

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

June 5, 2026/
12:08 pm

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन गेंदबाज हावी रहे। यहां...

घर में नहीं है AC, तो गर्मी से कैसे मिलेगी राहत? हिट वेव से अंत में जुड़ेंगे ये देसी जुगाड़

July 1, 2026/
11:17 pm

गर्मी बहुत खतरनाक हो सकती है, विशेषकर जब आर्द्रता (आर्द्रता) अधिक हो। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इससे सबसे ज्यादा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जापान में क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल स्टार्स बिना पैसे लिए ​खेलेंगे:2 मई से तीन दिन की लीग में खेलेंगे दिमुथ करुणारत्ने, करण केसी और जोश ब्राउन

जापान में क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल स्टार्स बिना पैसे लिए ​खेलेंगे:2 मई से तीन दिन की लीग में खेलेंगे दिमुथ करुणारत्ने, करण केसी और जोश ब्राउन

क्रिकेट का क्रेज अब सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड तक सीमित नहीं है। अब ‘उगते सूरज का देश’ यानी जापान भी इस खेल में तेजी से पहचान बना रहा है। जापान प्रीमियर लीग (जेपीएल) नाम का टी20 टूर्नामेंट धीरे-धीरे दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों का ध्यान खींच रहा है। इस साल लीग में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग स्टार जोश ब्राउन और नेपाल के ऑलराउंडर करण केसी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। आखिर जापान में क्रिकेट का क्या माहौल है और यह लीग कैसे काम करती है? जानते हैं… जापान प्रीमियर लीग के बारे में वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है 1. जापान प्रीमियर लीग क्या है और यह कब शुरू हुई? इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इसमें 4 टीमें (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट कांटो) थीं, जो घरेलू मैदानों पर खेलती थीं। लेकिन दर्शकों की कमी के कारण वह फ्लॉप हो गया। अब मैच सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर होंगे। इसमें पांचवीं टीम ‘कंसाई’ भी जुड़ गई है। टूर्नामेंट 2 से 4 मई तक चलेगा, जिसमें 12 मैच खेले जाएंगे। 2. क्या जापान में क्रिकेट का कोई पुराना इतिहास है? जापान में क्रिकेट 1863 से खेला जा रहा है। 80 के दशक में जापान क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना भी हो गई थी। हालांकि, लंबे इतिहास के बावजूद क्रिकेट वहां मुख्यधारा का खेल नहीं बन पाया है। जापान की अंडर-19 पुरुष टीम ने 2020 और 2026 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। 3. इस लीग में खेलने वाले स्थानीय खिलाड़ी कौन हैं? जापान में क्रिकेटर्स पेशेवर नहीं हैं। वे या तो छात्र हैं या फिर कहीं नौकरी करते हैं। ये खिलाड़ी मैच खेलने के लिए दफ्तरों से सालाना छुट्टियां लेते हैं। उनके लिए क्रिकेट पेशे से ज्यादा एक शौक है। साल की शुरुआत में ट्रायल्स और घरेलू प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को 14-सदस्यीय टीम में ड्रॉफ्ट के जरिए चुना जाता है। 4. जब पैसा नहीं मिलता, तो विदेशी क्यों खेलने जाते हैं? फैंस को हाई-क्वालिटी क्रिकेट दिखाने व स्थानीय खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने हर टीम में एक विदेशी खिलाड़ी रखा जाता है। इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की कोई सैलरी नहीं मिलती। ये खिलाड़ी क्रिकेट के विकास में मदद करने और सद्भावना के तहत यहां खेलने आते हैं। 5. आयोजक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए क्या कर रहे हैं? इसका भविष्य क्या है? जापान में सिर्फ क्रिकेट दर्शकों को मैदान तक लाने के लिए काफी नहीं है। इसलिए आयोजक डांस, म्यूजिक, फूड स्टॉल्स, जापानी भाषा में कमेंट्री का सहारा लेते हैं। एसोसिएशन के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर एलन का मानना है कि बिना सैलरी के खिलाड़ियों को बुलाना लंबे समय तक मुमकिन नहीं है। अच्छे स्पॉन्सर और तगड़ी फंडिंग की जरूरत है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket