Sunday, 01 Nov 2026 | 06:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rishabh Shetty Praises Dhurandhar 2 as Statement

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब ‘कांतारा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है।

ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म की कास्ट और क्रू की तारीफ की। ऋषभ ने धुरंधर 2 को सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बताया है।

ऋषभ बोले- फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट

ऋषभ शेट्टी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि ‘धुरंधर 2’ का पहला ही सीन दर्शकों को खुद से जोड़ लेता है और अंत तक बांधे रखता है। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह बजता है। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है। शानदार कहानी और डिटेलिंग देखकर बहुत खुशी हुई।” ऋषभ ने फिल्म की एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ की।

कांतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी।

आदित्य ने जताया आभार

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के कलाकारों- आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के अभिनय को जबरदस्त बताया। उन्होंने सिनेमैटोग्राफर विकास नवलखा और म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को भी बधाई दी।

इस पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, “आपके मुंह से तारीफ मिलना बहुत मायने रखता है। मैं खुद ‘कांतारा’ का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए आपके शब्द मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं।”

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अब तक 339.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। ऋषभ शेट्टी से पहले अल्लू अर्जुन, राम चरण, एसएस राजामौली और महेश बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। बॉलीवुड में अनुपम खेर, राकेश रोशन और शिल्पा शेट्टी ने भी इसे एक मास्टरपीस बताया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने इनकी सप्लाई पर रोक लगाई थी

September 16, 2026/
7:35 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹26 हजार करोड़ के हथियार देने की...

केरल विधानसभा चुनाव: चुनाव में मिली करारी हार कांग्रेस के लिए शशि थरूर का बड़ा संदेश, बीजेपी का दबदबा

May 5, 2026/
10:10 am

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rishabh Shetty Praises Dhurandhar 2 as Statement

Rishabh Shetty Praises Dhurandhar 2 as Statement

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब ‘कांतारा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है।

ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म की कास्ट और क्रू की तारीफ की। ऋषभ ने धुरंधर 2 को सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बताया है।

ऋषभ बोले- फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट

ऋषभ शेट्टी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि ‘धुरंधर 2’ का पहला ही सीन दर्शकों को खुद से जोड़ लेता है और अंत तक बांधे रखता है। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह बजता है। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है। शानदार कहानी और डिटेलिंग देखकर बहुत खुशी हुई।” ऋषभ ने फिल्म की एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ की।

कांतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी।

कांतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी।

आदित्य ने जताया आभार

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के कलाकारों- आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के अभिनय को जबरदस्त बताया। उन्होंने सिनेमैटोग्राफर विकास नवलखा और म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को भी बधाई दी।

इस पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, “आपके मुंह से तारीफ मिलना बहुत मायने रखता है। मैं खुद ‘कांतारा’ का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए आपके शब्द मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं।”

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अब तक 339.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। ऋषभ शेट्टी से पहले अल्लू अर्जुन, राम चरण, एसएस राजामौली और महेश बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। बॉलीवुड में अनुपम खेर, राकेश रोशन और शिल्पा शेट्टी ने भी इसे एक मास्टरपीस बताया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket