Monday, 07 Sep 2026 | 03:48 AM

Trending :

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा
EXCLUSIVE

Shilpa Shinde Admits Mistake; Upasna Singh Defends Actress in Fake Harassment Case

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे के हालिया खुलासे के बाद विवाद बढ़ गया है। शिल्पा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर 10 साल पहले फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, एक्ट्रेस उपासना सिंह शिल्पा के समर्थन में आई हैं। इंडियन एक्सप्रेस से उपासना ने कहा कि शिल्पा से गलती हुई और उन्होंने इसे मान लिया है, इसलिए उन्हें विलेन नहीं बनाना चाहिए।

एक्ट्रेस उपासना सिंह।

एक्ट्रेस उपासना सिंह।

सेट पर मददगार और साफ दिल इंसान हैं शिल्पा उपासना सिंह ने शिल्पा शिंदे के साथ ‘मायका’ और ‘बेटियां अपनी या पराया धन’ जैसे शोज में काम किया है। उपासना ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिल्पा का एक पहलू ऐसा भी है जिस पर कोई बात नहीं कर रहा है।

वे सेट पर स्पॉटबॉय, लाइटमैन और मेकअप मैन जैसे जूनियर स्टाफ के लिए हमेशा खड़ी रहती थीं। अगर कोई उनके पास आकर कहता था कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो शिल्पा उसकी मदद जरूर करती थीं। वे बहुत ही दयालु स्वभाव की हैं।

मजबूरी और गुस्से में उठाया था गलत कदम उपासना ने कहा कि वे शिल्पा की गलती को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन लोगों को उस समय के हालात को भी समझना चाहिए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार दो लोगों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि लोग गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में सीमा पार कर जाते हैं। उस वक्त शिल्पा के पास शायद पैसे नहीं थे, वे शो छोड़ना चाहती थीं और काफी परेशान थीं।

जब उन्हें लगा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तब उन्होंने यह कदम उठाया। उपासना ने कहा कि बाद में उसी प्रोड्यूसर ने शिल्पा के साथ दोबारा काम किया, जो दिखाता है कि वे भी समझ गए थे कि यह सब गुस्से में हुआ था।

शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था।

सच स्वीकार करने की हिम्मत की तारीफ होनी चाहिए इंटरव्यू में उपासना ने कहा कि शिल्पा को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने खुद पूरी दुनिया के सामने अपनी गलती स्वीकार की है। अगर वे चुप रहतीं, तो कोई कुछ नहीं कहता। उपासना के मुताबिक, गलती स्वीकार करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शायद उनमें भी ऐसा सच बोलने का साहस नहीं होता। लोग उनकी गलती पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से विलेन के रूप में पेश करना गलत है।

भारती और हर्ष के शो में किया था खुलासा यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के यूट्यूब चैनल पर शामिल हुईं। वहां उन्होंने स्वीकार किया कि 10 साल पहले उन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस दर्ज कराया था। शिल्पा ने कहा कि उस समय उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। प्रोड्यूसर्स उन पर एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद वे किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं कर पातीं।

2016 में मेकर्स पर लगाए थे संगीन आरोप

शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक साल बाद शिल्पा ने मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई और शो छोड़ दिया।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान कहा था, “यह बात कोई नहीं जानता। मैं अब सच बोलने से नहीं डरती। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। कांट्रैक्ट के विवाद को सुलझाने के लिए मैंने ऐसा किया और बाद में सेटलमेंट करके मैं उस स्थिति से बाहर आ गई।”

शिल्पा ने आगे दावा किया कि वे खुद लॉ बैकग्राउंड से आती हैं और पुलिस का कहना था कि अगर एफआईआर दर्ज करानी है, तो गंभीर आरोप लिखने ही होंगे।

ये खबर भी पढ़ें

शिल्पा शिंदे पर सीएम फडणवीस से कानूनी कार्रवाई की मांग:प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए; शिल्पा का पोस्ट- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक हालिया खुलासे पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिल्पा ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में माना था कि उन्होंने टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) के झूठे आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

March 26, 2026/
6:38 pm

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के...

रागी चीला रेसिपी: है फिट? खोज में रागी चीला, स्वाद और स्वास्थ्य दोनों बने रहेंगे; बनाना भी है आसान

March 1, 2026/
12:22 pm

घर पर स्वास्थ्यवर्धक रागी चीला: अगर आप आर्किटेक्चरल स्टाइल अपनाना चाहते हैं और वजन नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो...

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंचा:पटाया में छुट्टी मनाएंगे 5000 अमेरिकी सैनिक; पुलिस ने सेक्स ट्रेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

September 2, 2026/
12:16 pm

नौ महीने से ज्यादा समय समुद्र में बिताने के बाद अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन बुधवार को थाईलैंड के...

US F-18 Jets Crash Idaho Air Show

May 18, 2026/
1:30 am

2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर रविवार को एयर शो के...

स्पोर्ट्स अपडेट:वैभव के डेब्यू को लेकर यूरोप में क्रेज, टिकटों की भारी डिमांड

June 24, 2026/
12:59 pm

15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर यूरोप में जबरदस्त उत्साह...

राजनीति

Shilpa Shinde Admits Mistake; Upasna Singh Defends Actress in Fake Harassment Case

Shilpa Shinde Admits Mistake; Upasna Singh Defends Actress in Fake Harassment Case

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे के हालिया खुलासे के बाद विवाद बढ़ गया है। शिल्पा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर 10 साल पहले फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, एक्ट्रेस उपासना सिंह शिल्पा के समर्थन में आई हैं। इंडियन एक्सप्रेस से उपासना ने कहा कि शिल्पा से गलती हुई और उन्होंने इसे मान लिया है, इसलिए उन्हें विलेन नहीं बनाना चाहिए।

एक्ट्रेस उपासना सिंह।

एक्ट्रेस उपासना सिंह।

सेट पर मददगार और साफ दिल इंसान हैं शिल्पा उपासना सिंह ने शिल्पा शिंदे के साथ ‘मायका’ और ‘बेटियां अपनी या पराया धन’ जैसे शोज में काम किया है। उपासना ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिल्पा का एक पहलू ऐसा भी है जिस पर कोई बात नहीं कर रहा है।

वे सेट पर स्पॉटबॉय, लाइटमैन और मेकअप मैन जैसे जूनियर स्टाफ के लिए हमेशा खड़ी रहती थीं। अगर कोई उनके पास आकर कहता था कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो शिल्पा उसकी मदद जरूर करती थीं। वे बहुत ही दयालु स्वभाव की हैं।

मजबूरी और गुस्से में उठाया था गलत कदम उपासना ने कहा कि वे शिल्पा की गलती को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन लोगों को उस समय के हालात को भी समझना चाहिए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार दो लोगों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि लोग गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में सीमा पार कर जाते हैं। उस वक्त शिल्पा के पास शायद पैसे नहीं थे, वे शो छोड़ना चाहती थीं और काफी परेशान थीं।

जब उन्हें लगा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तब उन्होंने यह कदम उठाया। उपासना ने कहा कि बाद में उसी प्रोड्यूसर ने शिल्पा के साथ दोबारा काम किया, जो दिखाता है कि वे भी समझ गए थे कि यह सब गुस्से में हुआ था।

शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था।

शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था।

सच स्वीकार करने की हिम्मत की तारीफ होनी चाहिए इंटरव्यू में उपासना ने कहा कि शिल्पा को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने खुद पूरी दुनिया के सामने अपनी गलती स्वीकार की है। अगर वे चुप रहतीं, तो कोई कुछ नहीं कहता। उपासना के मुताबिक, गलती स्वीकार करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शायद उनमें भी ऐसा सच बोलने का साहस नहीं होता। लोग उनकी गलती पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से विलेन के रूप में पेश करना गलत है।

भारती और हर्ष के शो में किया था खुलासा यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के यूट्यूब चैनल पर शामिल हुईं। वहां उन्होंने स्वीकार किया कि 10 साल पहले उन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस दर्ज कराया था। शिल्पा ने कहा कि उस समय उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। प्रोड्यूसर्स उन पर एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद वे किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं कर पातीं।

2016 में मेकर्स पर लगाए थे संगीन आरोप

शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक साल बाद शिल्पा ने मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई और शो छोड़ दिया।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान कहा था, “यह बात कोई नहीं जानता। मैं अब सच बोलने से नहीं डरती। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। कांट्रैक्ट के विवाद को सुलझाने के लिए मैंने ऐसा किया और बाद में सेटलमेंट करके मैं उस स्थिति से बाहर आ गई।”

शिल्पा ने आगे दावा किया कि वे खुद लॉ बैकग्राउंड से आती हैं और पुलिस का कहना था कि अगर एफआईआर दर्ज करानी है, तो गंभीर आरोप लिखने ही होंगे।

ये खबर भी पढ़ें

शिल्पा शिंदे पर सीएम फडणवीस से कानूनी कार्रवाई की मांग:प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए; शिल्पा का पोस्ट- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक हालिया खुलासे पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिल्पा ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में माना था कि उन्होंने टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) के झूठे आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket