Friday, 23 Oct 2026 | 04:14 PM

Trending :

Mumbai Mayor Threat Email | Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh Bomb Scare दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र
EXCLUSIVE

Shubman has scored 455 runs more than the entire Afghan team; Siraj has taken more than 10 times as many wickets alone.

  • Hindi News
  • Sports
  • Shubman Has Scored 455 Runs More Than The Entire Afghan Team; Siraj Has Taken More Than 10 Times As Many Wickets Alone.

किंग्सटन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के टेस्ट क्रिकेटरों ने मिलकर कुल 2,388 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल अकेले 2,843 रन बना चुके हैं। – फाइल फोटो

जब न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे तो यह सिर्फ एक टेस्ट मैच नहीं होगा। यह उन दो टीमों की कहानी होगी, जो टेस्ट क्रिकेट के सफर में बिल्कुल अलग पड़ाव पर खड़ी हैं। एक ओर भारत है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान है, जो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।

दोनों टीमों के बीच अनुभव का अंतर एक आंकड़ा ही बता देता है। अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के टेस्ट क्रिकेटरों ने मिलकर कुल 2,388 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल अकेले 2,843 रन बना चुके हैं। यानी गिल के बल्ले से पूरी अफगान टीम से 455 रन ज्यादा निकले हैं। गौरतलब है कि राशिद और नबी जैसे अनुभवी अफगान खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं आए हैं।

भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो अनुभव और गहराई दोनों नजर आते हैं। केएल राहुल 67 टेस्ट में 4053 रन बनाकर टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत ने 49 टेस्ट में 3476 रन बनाए हैं और वे मध्यक्रम की अहम कड़ी हैं। कप्तान गिल अब नई पीढ़ी के नेतृत्व का चेहरा हैं और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी मुख्य रूप से रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी पर निर्भर है। रहमत शाह के नाम 970 रन हैं, जबकि शाहिदी 771 रन बना चुके हैं। इनके बाद अनुभव का स्तर तेजी से गिरता है।

गेंदबाजी में भी दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर है। अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के खिलाड़ियों के नाम कुल 13 टेस्ट विकेट हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज कुल 281 विकेट ले चुके हैं। मोहम्मद सिराज 139 विकेट के साथ सबसे आगे हैं जो अफगानिस्तान के मौजूदा खिलाड़ियों के विकेट से करीब दस गुना ज्यादा है। वहीं, 76 विकेट के साथ कुलदीप यादव भारतीय टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ का यह मुकाबला अफगानिस्तान के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। गौरतलब है कि अफगान टीम ने पहला टेस्ट 2018 में भारत के खिलाफ ही खेला था। तब मेहमान टीम बेंगलुरु में सिर्फ दो ही दिन में पारी से हार गई थी।

नए फॉर्मेशन के साथ उतरेगी भारतीय टीम

भारत इस मुकाबले को सिर्फ जीत-हार के नजरिए से नहीं देख रहा। सहायक कोच रेयान टेन डोश्टे ने संकेत दिए हैं कि टीम दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और दो ऑलराउंडरों के संयोजन के साथ उतर सकती है। आगामी न्यूजीलैंड दौरे और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए टीम प्रबंधन नए विकल्पों को परखना चाहता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
6 TTK Prestige Innovative Products for 2026

August 10, 2026/
5:04 pm

20 मिनट पहले कॉपी लिंक मॉडर्न किचन की नई पहचान-किचनवेयर और अप्लायंसेज जो कुकिंग को बनाते हैं ज्यादा इनोवेटिव और...

इंदौर में साकेतधाम में होंगे प्रभू राम के दर्शन:पंचामृत से होगा अभिषेक, दोपहर 12 बजे होगी जन्मोत्सव आरती

March 27, 2026/
6:05 am

प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की...

ट्रम्प के जन्मजात नागरिकता से जुड़े आदेश पर रोक:जज बोलीं- सरकार जन्म से मिली नागरिकता नहीं छीन सकती

September 3, 2026/
8:51 am

अमेरिका में फेडरल जज ने बुधवार को ट्रम्प प्रशासन के नए आदेश पर रोक लगा दी। यह आदेश अमेरिका में...

समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

June 29, 2026/
9:27 am

कॉमेडियन समय रैना फिर एक बार विवादों से घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे...

रोडीज में अभिजीत दिपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

June 15, 2026/
11:40 am

टीवी शो रोडीज के पूर्व जज रघु राम ने वायरल हो रहे एक पुराने ऑडिशन वीडियो पर रिएक्शन दिया है।...

authorimg

February 23, 2026/
7:27 pm

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था,...

राजनीति

Shubman has scored 455 runs more than the entire Afghan team; Siraj has taken more than 10 times as many wickets alone.

Shubman has scored 455 runs more than the entire Afghan team; Siraj has taken more than 10 times as many wickets alone.
  • Hindi News
  • Sports
  • Shubman Has Scored 455 Runs More Than The Entire Afghan Team; Siraj Has Taken More Than 10 Times As Many Wickets Alone.

किंग्सटन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के टेस्ट क्रिकेटरों ने मिलकर कुल 2,388 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल अकेले 2,843 रन बना चुके हैं। – फाइल फोटो

जब न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे तो यह सिर्फ एक टेस्ट मैच नहीं होगा। यह उन दो टीमों की कहानी होगी, जो टेस्ट क्रिकेट के सफर में बिल्कुल अलग पड़ाव पर खड़ी हैं। एक ओर भारत है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान है, जो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।

दोनों टीमों के बीच अनुभव का अंतर एक आंकड़ा ही बता देता है। अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के टेस्ट क्रिकेटरों ने मिलकर कुल 2,388 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल अकेले 2,843 रन बना चुके हैं। यानी गिल के बल्ले से पूरी अफगान टीम से 455 रन ज्यादा निकले हैं। गौरतलब है कि राशिद और नबी जैसे अनुभवी अफगान खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं आए हैं।

भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो अनुभव और गहराई दोनों नजर आते हैं। केएल राहुल 67 टेस्ट में 4053 रन बनाकर टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत ने 49 टेस्ट में 3476 रन बनाए हैं और वे मध्यक्रम की अहम कड़ी हैं। कप्तान गिल अब नई पीढ़ी के नेतृत्व का चेहरा हैं और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी मुख्य रूप से रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी पर निर्भर है। रहमत शाह के नाम 970 रन हैं, जबकि शाहिदी 771 रन बना चुके हैं। इनके बाद अनुभव का स्तर तेजी से गिरता है।

गेंदबाजी में भी दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर है। अफगानिस्तान की मौजूदा टीम के खिलाड़ियों के नाम कुल 13 टेस्ट विकेट हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज कुल 281 विकेट ले चुके हैं। मोहम्मद सिराज 139 विकेट के साथ सबसे आगे हैं जो अफगानिस्तान के मौजूदा खिलाड़ियों के विकेट से करीब दस गुना ज्यादा है। वहीं, 76 विकेट के साथ कुलदीप यादव भारतीय टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ का यह मुकाबला अफगानिस्तान के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। गौरतलब है कि अफगान टीम ने पहला टेस्ट 2018 में भारत के खिलाफ ही खेला था। तब मेहमान टीम बेंगलुरु में सिर्फ दो ही दिन में पारी से हार गई थी।

नए फॉर्मेशन के साथ उतरेगी भारतीय टीम

भारत इस मुकाबले को सिर्फ जीत-हार के नजरिए से नहीं देख रहा। सहायक कोच रेयान टेन डोश्टे ने संकेत दिए हैं कि टीम दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और दो ऑलराउंडरों के संयोजन के साथ उतर सकती है। आगामी न्यूजीलैंड दौरे और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए टीम प्रबंधन नए विकल्पों को परखना चाहता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket