Tuesday, 13 Oct 2026 | 03:18 PM

Trending :

शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा? ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना दूसरे ब्रह्मांडों के राज खुलेंगे, बीमारियों की सटीक दवाएं बनेंगी:इस साल फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री और मेडिसिन के किन आविष्‍कारों को मिला नोबेल; आसानी से समझें
EXCLUSIVE

SpiceJet GST Registration Cancellation Notice

नई दिल्ली50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है।

इसके साथ ही विभाग ने स्पाइसजेट का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। GST डिपार्टमेंट ने रिटर्न फाइल करने में बार-बार हो रही देरी और नियमों का पालन न करने पर स्पाइसजेट को एक शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस भेजा है।

इस नोटिस में एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर रिटर्न दाखिल न करने के बाद CGST और SGST एक्ट, 2017 की धारा 62 के तहत एक प्रोविजनल असेसमेंट किया गया था, जिसके बाद यह टैक्स डिमांड निकाली गई है।

किस महीने का कितना टैक्स बकाया?

GST अथॉरिटीज के अनुसार, स्पाइसजेट ने रिटर्न फाइल करने में ‘लगातार अनियमितताएं’ की हैं और बार-बार देर से रिटर्न जमा किए हैं।

असेसमेंट के मुताबिक, विभाग ने अलग-अलग महीनों के लिए कुल ₹124.65 करोड़ का डिमांड नोटिस जारी किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है…

  • नवंबर: ₹44.44 करोड़
  • दिसंबर: ₹43.79 करोड़
  • जनवरी: ₹12.19 करोड़
  • फरवरी: ₹12.10 करोड़
  • मार्च: ₹12.12 करोड़

25 मई को जारी हुआ था नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने के संबंध में 25 मई, 2026 को ही शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक पेंडिंग कंप्लायंस (नियमों के पालन) की शर्तों को पूरा नहीं किया है।

एक अधिकारी ने कहा है कि अगर स्पाइसजेट जल्द ही अपने पेंडिंग रिटर्न फाइल नहीं करती है और GST कानून के तहत अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करती है, तो नियमों के मुताबिक आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या होती है धारा 62?

इसके तहत अगर कोई रजिस्टर्ड टैक्सपेयर समय पर अपना रिटर्न फाइल नहीं करता है, तो अधिकारियों के पास यह अधिकार होता है कि वे उपलब्ध डेटा के आधार पर खुद ही टैक्स का असेसमेंट (आकलन) कर लें और डिमांड नोटिस जारी कर दें।

रजिस्ट्रेशन रद्द होने का असर

यदि किसी कंपनी का GST रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाता है, तो वह कानूनी रूप से कॉमर्शियल एक्टिविटीज या टैक्स कलेक्शन का काम सुचारू रूप से नहीं कर पाती है, जिससे बिजनेस पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

June 25, 2026/
8:09 pm

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको 2 से 4 समुद्री नमक अनारदाना, 3 से 4 समुद्री नमक के पत्ते,...

टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

July 24, 2026/
11:15 am

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कोई अपना सा जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में नजर आ चुकीं...

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पनडुब्बी मशीन जलाकर नष्ट:शिवपुरी के नरवर में शिकायतों के बाद पहुंची थी टीम

April 20, 2026/
11:14 am

शिवपुरी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम...

जापान में 200kmph की रफ्तार से बढ़ रहा डॉल्फिन तूफान:2.6 लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश; टोयोटा ने 9 फैक्ट्रियों में काम रोका

August 7, 2026/
9:08 pm

जापान की ओर करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डॉल्फिन तूफान बढ़ रहा है। इसकी वजह से 2.6...

पहाड़ी छाछ कैसे बनाये

May 23, 2026/
10:33 am

23 मई 2026 को 10:33 IST पर अद्यतन किया गया पहाड़ी छाछ बनाने की विधि: गर्मियों के मौसम में कुछ...

राजनीति

SpiceJet GST Registration Cancellation Notice

SpiceJet GST Registration Cancellation Notice

नई दिल्ली50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है।

इसके साथ ही विभाग ने स्पाइसजेट का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। GST डिपार्टमेंट ने रिटर्न फाइल करने में बार-बार हो रही देरी और नियमों का पालन न करने पर स्पाइसजेट को एक शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस भेजा है।

इस नोटिस में एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर रिटर्न दाखिल न करने के बाद CGST और SGST एक्ट, 2017 की धारा 62 के तहत एक प्रोविजनल असेसमेंट किया गया था, जिसके बाद यह टैक्स डिमांड निकाली गई है।

किस महीने का कितना टैक्स बकाया?

GST अथॉरिटीज के अनुसार, स्पाइसजेट ने रिटर्न फाइल करने में ‘लगातार अनियमितताएं’ की हैं और बार-बार देर से रिटर्न जमा किए हैं।

असेसमेंट के मुताबिक, विभाग ने अलग-अलग महीनों के लिए कुल ₹124.65 करोड़ का डिमांड नोटिस जारी किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है…

  • नवंबर: ₹44.44 करोड़
  • दिसंबर: ₹43.79 करोड़
  • जनवरी: ₹12.19 करोड़
  • फरवरी: ₹12.10 करोड़
  • मार्च: ₹12.12 करोड़

25 मई को जारी हुआ था नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन का GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने के संबंध में 25 मई, 2026 को ही शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक पेंडिंग कंप्लायंस (नियमों के पालन) की शर्तों को पूरा नहीं किया है।

एक अधिकारी ने कहा है कि अगर स्पाइसजेट जल्द ही अपने पेंडिंग रिटर्न फाइल नहीं करती है और GST कानून के तहत अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करती है, तो नियमों के मुताबिक आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या होती है धारा 62?

इसके तहत अगर कोई रजिस्टर्ड टैक्सपेयर समय पर अपना रिटर्न फाइल नहीं करता है, तो अधिकारियों के पास यह अधिकार होता है कि वे उपलब्ध डेटा के आधार पर खुद ही टैक्स का असेसमेंट (आकलन) कर लें और डिमांड नोटिस जारी कर दें।

रजिस्ट्रेशन रद्द होने का असर

यदि किसी कंपनी का GST रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाता है, तो वह कानूनी रूप से कॉमर्शियल एक्टिविटीज या टैक्स कलेक्शन का काम सुचारू रूप से नहीं कर पाती है, जिससे बिजनेस पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket