Saturday, 31 Oct 2026 | 12:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

sugar control tips| डायबिटीज में आलू या शकरकंद: ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए क्या बेहतर?

authorimg

Last Updated:

Diabetes Control Tips: डायबिटीज में आलू खाएं या शकरकंद यदि आप भी इस सवाल से उलझन में पड़ गए हैं, तो ये लेख आपके लिए है. आलू और शकरकंद दोनों की सेहतमंद गुणों से भरपूर है, लेकिन ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से खाने पर ये ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं.

Zoom

डायबिटीज में खानपान का ध्यान रखना इसे कंट्रोल करने की पहली शर्त होती है. डाइट में शुगर ट्रिगर करने वाली एक चीज भी डायबिटीज के लक्षणों को गंभीर बना सकती है. देश में करोड़ों लोग या तो डायबिटीज से जूझ रहे हैं या फिर उनका ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोज की थाली में क्या खाया जाए और क्या नहीं.

खासतौर पर आलू और शकरकंद जैसी आम सब्जियों को लेकर लोगों के मन में दुविधा बनी रहती है. कोई कहता है आलू जहर है, तो कोई शकरकंद को चमत्कारी मानता है. लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि डायबिटीज में खाने का मतलब किसी चीज को पूरी तरह छोड़ देना नहीं होता. ब्लड शुगर इस बात पर निर्भर करता है कि खाना कितनी जल्दी पचकर ग्लूकोज में बदलता है और खून में जाता है. इसी को ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहा जाता है. जितना ज्यादा जीआई, उतनी जल्दी शुगर बढ़ेगी. यही वजह है कि आलू और शकरकंद की तुलना जरूरी हो जाती है.

डायबिटीज में आलू खाना चाहिए?

आलू को अक्सर डायबिटीज का दुश्मन मान लिया जाता है, लेकिन हर आलू एक जैसा नहीं होता. भारत में आलू की कई किस्में उगाई जाती हैं और हर किस्म का शरीर पर असर अलग हो सकता है. कुछ किस्मों में ऐसा स्टार्च होता है जो धीरे-धीरे टूटता है, जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ती. रिसर्च बताती है कि सही किस्म और सही तरीके से पकाया गया आलू सीमित मात्रा में नुकसानदेह नहीं होता. समस्या तब होती है जब आलू को तलकर या ज्यादा मसाले के साथ खाया जाता है.

उबला आलू भी अगर जरुरत से ज्यादा खाया जाए तो शुगर बढ़ा सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है. हालांकि उबालकर ठंडा किया गया आलू थोड़ा बेहतर माना जाता है, क्योंकि उसमें मौजूद स्टार्च का लेवल बदल जाता है.

शकरकंद खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है?

अब बात करें शकरकंद की, जिसे लोग अक्सर डायबिटीज के लिए सुरक्षित मानते हैं. शकरकंद मीठा जरूर होता है, लेकिन उसकी मिठास का असर शरीर पर अलग तरह से पड़ता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर को धीरे-धीरे खून में जाने देता है. यही वजह है कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स आलू की तुलना में कम रहता है. इसके अलावा, शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और इंसुलिन के असर को बेहतर बना सकते हैं. आयुर्वेद में भी शकरकंद को ऊर्जा देने वाला और पाचन के लिए अपेक्षाकृत संतुलित माना गया है, बशर्ते मात्रा सही हो.

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना है, तो शकरकंद थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यह कार्बोहाइड्रेट शुगर बढ़ा सकता है. वहीं आलू को पूरी तरह छोड़ देना भी जरूरी नहीं है. अगर आलू उबला हुआ हो, तो उसे सब्जियों व दाल के साथ संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
United States' Folarin Balogun (20) and Antonee Robinson (5) celebrate after scoring during the World Cup Group D soccer match between the United States and Australia in Seattle, Friday, June 19, 2026. (AP Photo/Ted S. Warren)

June 20, 2026/
4:27 am

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 04:27 IST राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि जो लोग भारत को...

पुणे- अस्पताल के अंदर बम मिला:7 घंटे का टाइमर लगा था; बम स्कॉड ने बाहर लाकर डिफ्यूज किया; ATS की जांच

May 14, 2026/
3:51 am

पुणे के हडपसर इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के अंदर कम तीव्रता वाला विस्फोटक मिला। पुलिस के मुताबिक, यह बम...

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

March 10, 2026/
9:21 pm

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे...

नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

September 26, 2026/
4:30 am

साल 1943 की बात है। एक युवा लड़का अपने सपनों को पूरा करने के लिए लाहौर से मुंबई पहुंचा। जेब...

घर पर पेडीक्योर: पेडीक्योर के रूप में अब घर पर, फटी एड़ियों और वाॅलॅजी वाॅर्क्स से बाहर, बस कुछ आसान स्टेप्स में

March 30, 2026/
11:36 pm

घर पर पेडीक्योर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे का तो पूरा मकसद रखते हैं, लेकिन आदिवासियों...

नेशनल हाईवे पर हादसा:बिजासन घाट में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, चार किमी जाम

March 15, 2026/
5:13 am

बिजासन घाट नेशनल हाईवे-52 पर बिजासन घाट क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़...

CJI बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं, संतुलन जरूरी:टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती

April 18, 2026/
5:05 pm

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका में AI का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इससे डरने की...

अब असम में खेला जाएगा? कांग्रेस ने डिजिटल पोल को बताया गलत, डेके शिवकुमार ने बीजेपी पर लगाया बड़ा दावा

May 2, 2026/
6:16 pm

असम चुनाव 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सबसे पहले मोटरसाइकिल रैली को तेज किया गया है, जहां कांग्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

sugar control tips| डायबिटीज में आलू या शकरकंद: ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए क्या बेहतर?

authorimg

Last Updated:

Diabetes Control Tips: डायबिटीज में आलू खाएं या शकरकंद यदि आप भी इस सवाल से उलझन में पड़ गए हैं, तो ये लेख आपके लिए है. आलू और शकरकंद दोनों की सेहतमंद गुणों से भरपूर है, लेकिन ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से खाने पर ये ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं.

Zoom

डायबिटीज में खानपान का ध्यान रखना इसे कंट्रोल करने की पहली शर्त होती है. डाइट में शुगर ट्रिगर करने वाली एक चीज भी डायबिटीज के लक्षणों को गंभीर बना सकती है. देश में करोड़ों लोग या तो डायबिटीज से जूझ रहे हैं या फिर उनका ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोज की थाली में क्या खाया जाए और क्या नहीं.

खासतौर पर आलू और शकरकंद जैसी आम सब्जियों को लेकर लोगों के मन में दुविधा बनी रहती है. कोई कहता है आलू जहर है, तो कोई शकरकंद को चमत्कारी मानता है. लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि डायबिटीज में खाने का मतलब किसी चीज को पूरी तरह छोड़ देना नहीं होता. ब्लड शुगर इस बात पर निर्भर करता है कि खाना कितनी जल्दी पचकर ग्लूकोज में बदलता है और खून में जाता है. इसी को ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहा जाता है. जितना ज्यादा जीआई, उतनी जल्दी शुगर बढ़ेगी. यही वजह है कि आलू और शकरकंद की तुलना जरूरी हो जाती है.

डायबिटीज में आलू खाना चाहिए?

आलू को अक्सर डायबिटीज का दुश्मन मान लिया जाता है, लेकिन हर आलू एक जैसा नहीं होता. भारत में आलू की कई किस्में उगाई जाती हैं और हर किस्म का शरीर पर असर अलग हो सकता है. कुछ किस्मों में ऐसा स्टार्च होता है जो धीरे-धीरे टूटता है, जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ती. रिसर्च बताती है कि सही किस्म और सही तरीके से पकाया गया आलू सीमित मात्रा में नुकसानदेह नहीं होता. समस्या तब होती है जब आलू को तलकर या ज्यादा मसाले के साथ खाया जाता है.

उबला आलू भी अगर जरुरत से ज्यादा खाया जाए तो शुगर बढ़ा सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है. हालांकि उबालकर ठंडा किया गया आलू थोड़ा बेहतर माना जाता है, क्योंकि उसमें मौजूद स्टार्च का लेवल बदल जाता है.

शकरकंद खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है?

अब बात करें शकरकंद की, जिसे लोग अक्सर डायबिटीज के लिए सुरक्षित मानते हैं. शकरकंद मीठा जरूर होता है, लेकिन उसकी मिठास का असर शरीर पर अलग तरह से पड़ता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर को धीरे-धीरे खून में जाने देता है. यही वजह है कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स आलू की तुलना में कम रहता है. इसके अलावा, शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और इंसुलिन के असर को बेहतर बना सकते हैं. आयुर्वेद में भी शकरकंद को ऊर्जा देने वाला और पाचन के लिए अपेक्षाकृत संतुलित माना गया है, बशर्ते मात्रा सही हो.

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना है, तो शकरकंद थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यह कार्बोहाइड्रेट शुगर बढ़ा सकता है. वहीं आलू को पूरी तरह छोड़ देना भी जरूरी नहीं है. अगर आलू उबला हुआ हो, तो उसे सब्जियों व दाल के साथ संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket