Saturday, 01 Aug 2026 | 06:56 AM

Trending :

Summer Bike Riding Safety Tips; Heat Precautions, Essentials List

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Bike Riding Safety Tips; Heat Precautions, Essentials List | Tyre Burst Risk

11 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मी की तपती दोपहर, सिर पर चुभती धूप और सामने से आती लपट जैसी गर्म हवा। ऐसे में बाइक चलाना सिर्फ सफर नहीं, एक चुनौती बन जाता है। कुछ ही मिनटों में शरीर थकने लगता है, ध्यान भटकता है और हल्की-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

दरअसल, गर्मियों में बाइक राइडिंग सिर्फ रोड सेफ्टी ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत का भी इम्तिहान लेती है। डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसे खतरे हर पल साथ चलते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि रफ्तार के साथ समझदारी भी बरती जाए।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे समर बाइक सेफ्टी की। साथ ही जानेंगे-

  • गर्मी में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • अगर बाइक चलाते समय असहजता महसूस हो तो क्या करें?

एक्सपर्ट:

डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

अमित खरे, फाउंडर ‘ASK CARGURU’ (ऑटोमोबाइल नॉलेज प्लेटफॉर्म)

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय ज्यादा सावधानी क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ज्यादा सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि रिस्क ज्यादा होता है। बाइक चलाना हेल्थ और रोड सेफ्टी दोनों के लिहाज से थोड़ा चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर शरीर, दिमाग और बाइक तीनों को प्रभावित करता है। ग्राफिक में संभावित रिस्क देखिए-

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय कौन-से सामान साथ रखने चाहिए?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय सेफ्टी और हेल्थ के लिए कुछ सामान साथ रखना जरूरी है। इससे हीट के कारण अचानक होने वाली दिक्कतों से आसानी से निपट सकते हैं। ग्राफिक में सभी जरूरी सामानों की लिस्ट देखिए-

सवाल- बाइक चलाते समय खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखें?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान और फोकस में कमी हो सकती है। इससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें–

  • घर से निकलते हुए 1-2 गिलास पानी पिएं।
  • संभव हो तो पानी के साथ थोड़ा ORS या ग्लूकोज भी लें।
  • नारियल पानी या तरबूज का शरबत भी पीकर निकल सकते हैं।
  • धूप में निकलने से पहले आम पना पीना एक अच्छा ऑप्शन है।
  • निकलते हुए पानी साथ में रखें। पानी में थोड़ा नमक-चीनी घोल लें।
  • रास्ते में हर 20 मिनट पर थोड़ा पानी पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें।
  • चक्कर, कमजोरी हो या ज्यादा प्यास लगे तो तुरंत रुक जाएं।
  • बाइक चलाना कंटीन्यू न करें। कहीं छांव में बैठें और नॉर्मल फील होने तक वेट करें।

सवाल- तेज धूप में बाइक चलाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- बाइक चलाते समय तेज धूप और गर्म हवा सीधे शरीर पर लगती है। इससे डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सही प्रोटेक्शन और बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय किन लोगाें को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाना हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन कुछ लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि-

  • जो हार्ट पेशेंट हैं।
  • जिन्हें हाई BP/लो BP की समस्या है।
  • जो डायबिटिक हैं।
  • जिन्हें ज्यादा पसीना होता है।
  • जो रेगुलर दवाइयां लेते हैं।
  • जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
  • बुजुर्ग
  • गर्भवती महिलाएं

सवाल- अगर बाइक चलाते समय असहजता महसूस हो तो क्या करें?

जवाब- अगर चक्कर, कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह ओवरहीट या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत रुककर शरीर को आराम देना और खुद को कूल डाउन करना जरूरी है। इसके लिए कुछ काम करें-

  • तुरंत सुरक्षित जगह पर बाइक रोकें।
  • हेलमेट उतार दें, सिर पर हवा लगने दें।
  • छांव या ठंडी जगह पर बैठकर आराम करें।
  • कुछ देर बाद पानी या ORS धीरे-धीरे पिएं।
  • चेहरे और सिर पर पानी डालकर शरीर ठंडा करें।
  • जरूरत हो तो किसी व्यक्ति से मदद मांगें या मेडिकल हेल्प लें।
  • हालत ठीक होने तक दोबारा राइड शुरू न करें।

सवाल- गर्मियों में बाइक में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों होती हैं?

जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण बाइक के इंजन, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम ज्यादा गर्म हो जाते हैं। अगर फ्यूल लीकेज, खराब वायरिंग, ओवरहीटिंग या मेंटेनेंस की कमी हो, तो चिंगारी से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबी राइड में बीच-बीच में ब्रेक लें।

सवाल- गर्मी में टायर फटने का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

जवाब- गर्मी में सड़क और टायर दोनों का तापमान बढ़ जाता है। इससे टायर के अंदर का प्रेशर बढ़ता है और फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं-

  • तेज गर्मी से टायर का तापमान बढ़ना।
  • हवा ज्यादा भरने से प्रेशर बढ़ जाना।
  • गर्म सड़क पर लगातार लंबी राइड करना।
  • घिसे या पुराने टायर का इस्तेमाल करना।
  • टायर में पहले से कट या डैमेज होना।

सवाल- गर्मियों में बाइक के कौन से पार्ट्स चेक कराना जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ओवरहीटिंग, ब्रेक फेल या अचानक खराबी का खतरा बढ़ता है। इसलिए सर्विसिंग में इन पार्ट्स की जांच कराएं। ग्राफिक में देखिए-

आइए इन पार्ट्स के बारे में जानते हैं।

टायर और टायर प्रेशर

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में हवा का वॉल्यूम बढ़ने (फैलने) से प्रेशर बढ़ता है।
  • ओवरप्रेशर से टायर फटने का खतरा होता है।

क्या करें?

  • एयर प्रेशर मेंटेन रखें।
  • घिसे या पुराने टायर बदलें।

इंजन ऑयल

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में इंजन जल्दी ओवरहीट होता है।
  • खराब ऑयल से इंजन डैमेज हो सकता है।

क्या करें?

  • ऑयल लेवल और क्वालिटी चेक करें।
  • जरूरत हो तो ऑयल बदलें।

कूलिंग सिस्टम

क्यों जरूरी?

  • इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है।
  • कूलिंग खराब हो तो परफॉर्मेंस गिरती है।

क्या करें?

  • कूलेंट लेवल चेक करें।
  • रेडिएटर साफ रखें।

ब्रेक्स

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं।
  • ब्रेकिंग कमजोर हो सकती है।

क्या करें?

  • ब्रेक पैड और ऑयल चेक करें।
  • आवाज या ढीलापन नजरअंदाज न करें।

बैटरी

क्यों जरूरी?

  • हाई टेम्परेचर से बैटरी लाइफ घटती है।
  • सेल्फ-स्टार्ट में समस्या हो सकती है।

क्या करें?

  • टर्मिनल और चार्जिंग चेक करें।
  • जरूरत हो तो सर्विस कराएं।

चेन और स्प्रॉकेट

क्यों जरूरी?

  • गर्मी और धूल से चेन सूखती है।
  • राइडिंग स्मूदनेस प्रभावित होती है।

क्या करें?

  • चेन क्लीन और लुब्रिकेट करें।

एयर फिल्टर

क्यों जरूरी?

  • धूल से जल्दी गंदा हो जाता है।
  • इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है।

क्या करें?

  • समय-समय पर साफ करें।
  • जरूरत हो तो बदलें।

स्पार्क प्लग

क्यों जरूरी?

  • इंजन स्टार्ट और परफॉर्मेंस से जुड़ा होता है।
  • खराब प्लग से मिसफायरिंग होती है।

क्या करें?

  • प्लग की कंडीशन चेक करें।
  • जरूरत हो तो बदलें।

क्लच और एक्सिलरेटर केबल

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में केबल टाइट या जाम हो सकती है।
  • कंट्रोल प्रभावित होता है।

क्या करें?

  • स्मूद मूवमेंट चेक करें।
  • जरूरत हो तो ऑयलिंग करें।

सवाल- गर्मियों में किस समय बाइक चलाना सुरक्षित होता है?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाने के लिए सुबह और शाम का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस समय तापमान थोड़ा कम होता है और धूप का असर भी कम रहता है। दोपहर (12 से 3 बजे) के समय तेज गर्मी और लू के कारण बाइक चलाना रिस्की हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में न चलाएं।

…………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- कार एसी यूज की 9 कॉमन गलतियां: गर्मियों में ध्यान रखें ये 14 बातें, एसी करेगा ज्यादा कूलिंग, नहीं घटेगा माइलेज

गर्मियों में गलत तरीके से कार एसी चलाने से कूलिंग कम होती है, माइलेज गिरता है और इंजन पर दबाव पड़ता है। बहुत से लोग धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी ऑन कर देते हैं, जो गलत है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको इस साल 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी:खर्च घटाने और AI अपनाने के लिए कदम उठाया; ग्लोबल सिगरेट वॉल्यूम 2.5% घटने का अनुमान

June 29, 2026/
3:26 pm

लंदन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों में से एक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको इस साल अपने कुल 47,000 कर्मचारियों...

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

May 1, 2026/
7:42 am

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित...

India Women vs England Women Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with IND-W vs ENG-W Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Bristol. (Picture Credit: X/@BCCIWomen)

May 30, 2026/
6:26 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 18:26 IST सोनारपुर में उत्तेजित भीड़ ने अभिषेक बनर्जी पर हमला कर दिया, लोगों ने उन...

ग्वालियर में हिट एंड रन में किसान की मौत:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े, शादी से लौट रहे किसान की मौत

April 29, 2026/
12:03 am

ग्वालियर में रिश्तेदार की शादी से लौटकर घर जा रहा किसान हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना...

5 स्टार इलेक्ट्रोनिकी डेकोरेटरी में सीलिंग फैन क्यों नहीं होते? जानिए इसके पीछे का मॉडल वाला सच

June 8, 2026/
11:58 am

जब भी हम किसी 5-स्टार या विला होटल में स्टेस्ट का प्लान बनाते हैं, तो वहां मिलने वाली प्रॉपर्टी और...

सागर जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध:आग की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

February 25, 2026/
8:53 am

सागर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में फसल कटाई का दौर भी शुरू हो गया है। फसल...

नेपाल चुनाव- भारत विरोधी केपी ओली 6000 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को 55 सीटों पर बढ़त

March 6, 2026/
6:44 am

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 71 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Summer Bike Riding Safety Tips; Heat Precautions, Essentials List

Summer Bike Riding Safety Tips; Heat Precautions, Essentials List
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Bike Riding Safety Tips; Heat Precautions, Essentials List | Tyre Burst Risk

11 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मी की तपती दोपहर, सिर पर चुभती धूप और सामने से आती लपट जैसी गर्म हवा। ऐसे में बाइक चलाना सिर्फ सफर नहीं, एक चुनौती बन जाता है। कुछ ही मिनटों में शरीर थकने लगता है, ध्यान भटकता है और हल्की-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

दरअसल, गर्मियों में बाइक राइडिंग सिर्फ रोड सेफ्टी ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत का भी इम्तिहान लेती है। डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसे खतरे हर पल साथ चलते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि रफ्तार के साथ समझदारी भी बरती जाए।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे समर बाइक सेफ्टी की। साथ ही जानेंगे-

  • गर्मी में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • अगर बाइक चलाते समय असहजता महसूस हो तो क्या करें?

एक्सपर्ट:

डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

अमित खरे, फाउंडर ‘ASK CARGURU’ (ऑटोमोबाइल नॉलेज प्लेटफॉर्म)

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय ज्यादा सावधानी क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ज्यादा सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि रिस्क ज्यादा होता है। बाइक चलाना हेल्थ और रोड सेफ्टी दोनों के लिहाज से थोड़ा चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर शरीर, दिमाग और बाइक तीनों को प्रभावित करता है। ग्राफिक में संभावित रिस्क देखिए-

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय कौन-से सामान साथ रखने चाहिए?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय सेफ्टी और हेल्थ के लिए कुछ सामान साथ रखना जरूरी है। इससे हीट के कारण अचानक होने वाली दिक्कतों से आसानी से निपट सकते हैं। ग्राफिक में सभी जरूरी सामानों की लिस्ट देखिए-

सवाल- बाइक चलाते समय खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखें?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान और फोकस में कमी हो सकती है। इससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें–

  • घर से निकलते हुए 1-2 गिलास पानी पिएं।
  • संभव हो तो पानी के साथ थोड़ा ORS या ग्लूकोज भी लें।
  • नारियल पानी या तरबूज का शरबत भी पीकर निकल सकते हैं।
  • धूप में निकलने से पहले आम पना पीना एक अच्छा ऑप्शन है।
  • निकलते हुए पानी साथ में रखें। पानी में थोड़ा नमक-चीनी घोल लें।
  • रास्ते में हर 20 मिनट पर थोड़ा पानी पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें।
  • चक्कर, कमजोरी हो या ज्यादा प्यास लगे तो तुरंत रुक जाएं।
  • बाइक चलाना कंटीन्यू न करें। कहीं छांव में बैठें और नॉर्मल फील होने तक वेट करें।

सवाल- तेज धूप में बाइक चलाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- बाइक चलाते समय तेज धूप और गर्म हवा सीधे शरीर पर लगती है। इससे डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सही प्रोटेक्शन और बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय किन लोगाें को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाना हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन कुछ लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि-

  • जो हार्ट पेशेंट हैं।
  • जिन्हें हाई BP/लो BP की समस्या है।
  • जो डायबिटिक हैं।
  • जिन्हें ज्यादा पसीना होता है।
  • जो रेगुलर दवाइयां लेते हैं।
  • जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
  • बुजुर्ग
  • गर्भवती महिलाएं

सवाल- अगर बाइक चलाते समय असहजता महसूस हो तो क्या करें?

जवाब- अगर चक्कर, कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह ओवरहीट या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत रुककर शरीर को आराम देना और खुद को कूल डाउन करना जरूरी है। इसके लिए कुछ काम करें-

  • तुरंत सुरक्षित जगह पर बाइक रोकें।
  • हेलमेट उतार दें, सिर पर हवा लगने दें।
  • छांव या ठंडी जगह पर बैठकर आराम करें।
  • कुछ देर बाद पानी या ORS धीरे-धीरे पिएं।
  • चेहरे और सिर पर पानी डालकर शरीर ठंडा करें।
  • जरूरत हो तो किसी व्यक्ति से मदद मांगें या मेडिकल हेल्प लें।
  • हालत ठीक होने तक दोबारा राइड शुरू न करें।

सवाल- गर्मियों में बाइक में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों होती हैं?

जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण बाइक के इंजन, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम ज्यादा गर्म हो जाते हैं। अगर फ्यूल लीकेज, खराब वायरिंग, ओवरहीटिंग या मेंटेनेंस की कमी हो, तो चिंगारी से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबी राइड में बीच-बीच में ब्रेक लें।

सवाल- गर्मी में टायर फटने का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

जवाब- गर्मी में सड़क और टायर दोनों का तापमान बढ़ जाता है। इससे टायर के अंदर का प्रेशर बढ़ता है और फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं-

  • तेज गर्मी से टायर का तापमान बढ़ना।
  • हवा ज्यादा भरने से प्रेशर बढ़ जाना।
  • गर्म सड़क पर लगातार लंबी राइड करना।
  • घिसे या पुराने टायर का इस्तेमाल करना।
  • टायर में पहले से कट या डैमेज होना।

सवाल- गर्मियों में बाइक के कौन से पार्ट्स चेक कराना जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ओवरहीटिंग, ब्रेक फेल या अचानक खराबी का खतरा बढ़ता है। इसलिए सर्विसिंग में इन पार्ट्स की जांच कराएं। ग्राफिक में देखिए-

आइए इन पार्ट्स के बारे में जानते हैं।

टायर और टायर प्रेशर

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में हवा का वॉल्यूम बढ़ने (फैलने) से प्रेशर बढ़ता है।
  • ओवरप्रेशर से टायर फटने का खतरा होता है।

क्या करें?

  • एयर प्रेशर मेंटेन रखें।
  • घिसे या पुराने टायर बदलें।

इंजन ऑयल

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में इंजन जल्दी ओवरहीट होता है।
  • खराब ऑयल से इंजन डैमेज हो सकता है।

क्या करें?

  • ऑयल लेवल और क्वालिटी चेक करें।
  • जरूरत हो तो ऑयल बदलें।

कूलिंग सिस्टम

क्यों जरूरी?

  • इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है।
  • कूलिंग खराब हो तो परफॉर्मेंस गिरती है।

क्या करें?

  • कूलेंट लेवल चेक करें।
  • रेडिएटर साफ रखें।

ब्रेक्स

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं।
  • ब्रेकिंग कमजोर हो सकती है।

क्या करें?

  • ब्रेक पैड और ऑयल चेक करें।
  • आवाज या ढीलापन नजरअंदाज न करें।

बैटरी

क्यों जरूरी?

  • हाई टेम्परेचर से बैटरी लाइफ घटती है।
  • सेल्फ-स्टार्ट में समस्या हो सकती है।

क्या करें?

  • टर्मिनल और चार्जिंग चेक करें।
  • जरूरत हो तो सर्विस कराएं।

चेन और स्प्रॉकेट

क्यों जरूरी?

  • गर्मी और धूल से चेन सूखती है।
  • राइडिंग स्मूदनेस प्रभावित होती है।

क्या करें?

  • चेन क्लीन और लुब्रिकेट करें।

एयर फिल्टर

क्यों जरूरी?

  • धूल से जल्दी गंदा हो जाता है।
  • इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है।

क्या करें?

  • समय-समय पर साफ करें।
  • जरूरत हो तो बदलें।

स्पार्क प्लग

क्यों जरूरी?

  • इंजन स्टार्ट और परफॉर्मेंस से जुड़ा होता है।
  • खराब प्लग से मिसफायरिंग होती है।

क्या करें?

  • प्लग की कंडीशन चेक करें।
  • जरूरत हो तो बदलें।

क्लच और एक्सिलरेटर केबल

क्यों जरूरी?

  • गर्मी में केबल टाइट या जाम हो सकती है।
  • कंट्रोल प्रभावित होता है।

क्या करें?

  • स्मूद मूवमेंट चेक करें।
  • जरूरत हो तो ऑयलिंग करें।

सवाल- गर्मियों में किस समय बाइक चलाना सुरक्षित होता है?

जवाब- गर्मियों में बाइक चलाने के लिए सुबह और शाम का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस समय तापमान थोड़ा कम होता है और धूप का असर भी कम रहता है। दोपहर (12 से 3 बजे) के समय तेज गर्मी और लू के कारण बाइक चलाना रिस्की हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में न चलाएं।

…………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- कार एसी यूज की 9 कॉमन गलतियां: गर्मियों में ध्यान रखें ये 14 बातें, एसी करेगा ज्यादा कूलिंग, नहीं घटेगा माइलेज

गर्मियों में गलत तरीके से कार एसी चलाने से कूलिंग कम होती है, माइलेज गिरता है और इंजन पर दबाव पड़ता है। बहुत से लोग धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी ऑन कर देते हैं, जो गलत है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket