Tuesday, 08 Sep 2026 | 03:00 AM

Trending :

Sunil Pal Kidnapping Trauma | Meerut Court Identification

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन सुनील पाल सोमवार को मेरठ की एक अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 के किडनैपिंग मामले में पकड़े गए दो आरोपियों की शिनाख्त (पहचान) की।

इस दौरान 58 साल के सुनील पाल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि उस हादसे के 16 महीने बीत जाने के बाद भी वे गहरे सदमे में हैं और उनकी सामान्य जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

लूट के इरादे से हुआ था अपहरण यह पूरा मामला दिसंबर 2024 का है। सुनील पाल को हरिद्वार के एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। जब वे नेशनल हाईवे से जा रहे थे, तब उन्हें कथित तौर पर किडनैप कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था और बाद में छोड़ दिया था।

सुनील ने बताया कि वह इवेंट असल में उन्हें फंसाने के लिए एक झांसा था। अब इसी मामले में वे अपने वकील और दोस्त के साथ मेरठ कोर्ट में गवाही देने पहुंचे थे।

16 महीने में 10 किलो वजन कम हुआ अदालत से बाहर आने के बाद सुनील पाल ने मीडिया से अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने कहा, मैं पिछले 16 महीने से भारी तनाव में जी रहा हूं। इस डर और घबराहट की वजह से मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।

अब हालत यह है कि मुंबई में भी अगर मेरे पास कोई अनजान व्यक्ति खड़ा होता है, तो मैं उसे शक की नजरों से देखता हूं। उस एक दिन की घटना ने मुझे मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

बिना जानकारी दिए घर से नहीं निकलते सुनील पाल ने बताया कि वे अब कहीं भी अकेले जाने से कतराते हैं। उन्होंने कहा, मुझे अभी भी असुरक्षित महसूस होता है। जब भी घर से बाहर निकलना होता है, तो पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करता हूं। मैं उसे पूरी जानकारी देता हूं कि कहां जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। जिस गाड़ी से सफर करता हूं, सुरक्षा के लिहाज से उसका नंबर और फोटो भी दोस्त को भेज देता हूं। एक डर हमेशा दिमाग में बना रहता है।

केस का बैकग्राउंड दिसंबर 2024 में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। सुनील पाल ने मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया है। आरोपियों की पहचान होने के बाद अब इस केस में कानूनी कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है। सुनील का कहना है कि वे सिर्फ न्याय चाहते हैं ताकि भविष्य में किसी और कलाकार के साथ ऐसा न हो।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान के 4 में से 2 सूबों में बागी तेवर:सरकार की पकड़ कमजोर; बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ी चुनौती

August 6, 2026/
8:56 am

पाकिस्तान के चार सूबे हैं। इनमें से बलूचिस्तान सूबे में अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह का झंडा बुलंद...

ट्रम्प बोले-ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

March 27, 2026/
7:02 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे।...

थरूर बोले- महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाएं:बिल के साथ परिसीमन प्रक्रिया में जल्दबाजी करने से राज्यों का लोकतांत्रिक संतुलन बिगडे़गा

April 11, 2026/
2:57 pm

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि महिला आरक्षण कानून में होने वाले संशोधन को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल...

साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बैंग्लोर लौटकर टेस्ट करवाना था

May 13, 2026/
1:03 pm

साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का...

New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 18, 2026/
12:18 am

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 00:18 IST प्रद्युत बोरदोलोई असम के पूर्व मंत्री और नागांव निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद...

राजनीति

Sunil Pal Kidnapping Trauma | Meerut Court Identification

Sunil Pal Kidnapping Trauma | Meerut Court Identification

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन सुनील पाल सोमवार को मेरठ की एक अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 के किडनैपिंग मामले में पकड़े गए दो आरोपियों की शिनाख्त (पहचान) की।

इस दौरान 58 साल के सुनील पाल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि उस हादसे के 16 महीने बीत जाने के बाद भी वे गहरे सदमे में हैं और उनकी सामान्य जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

लूट के इरादे से हुआ था अपहरण यह पूरा मामला दिसंबर 2024 का है। सुनील पाल को हरिद्वार के एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। जब वे नेशनल हाईवे से जा रहे थे, तब उन्हें कथित तौर पर किडनैप कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था और बाद में छोड़ दिया था।

सुनील ने बताया कि वह इवेंट असल में उन्हें फंसाने के लिए एक झांसा था। अब इसी मामले में वे अपने वकील और दोस्त के साथ मेरठ कोर्ट में गवाही देने पहुंचे थे।

16 महीने में 10 किलो वजन कम हुआ अदालत से बाहर आने के बाद सुनील पाल ने मीडिया से अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने कहा, मैं पिछले 16 महीने से भारी तनाव में जी रहा हूं। इस डर और घबराहट की वजह से मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।

अब हालत यह है कि मुंबई में भी अगर मेरे पास कोई अनजान व्यक्ति खड़ा होता है, तो मैं उसे शक की नजरों से देखता हूं। उस एक दिन की घटना ने मुझे मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

बिना जानकारी दिए घर से नहीं निकलते सुनील पाल ने बताया कि वे अब कहीं भी अकेले जाने से कतराते हैं। उन्होंने कहा, मुझे अभी भी असुरक्षित महसूस होता है। जब भी घर से बाहर निकलना होता है, तो पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करता हूं। मैं उसे पूरी जानकारी देता हूं कि कहां जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। जिस गाड़ी से सफर करता हूं, सुरक्षा के लिहाज से उसका नंबर और फोटो भी दोस्त को भेज देता हूं। एक डर हमेशा दिमाग में बना रहता है।

केस का बैकग्राउंड दिसंबर 2024 में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। सुनील पाल ने मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया है। आरोपियों की पहचान होने के बाद अब इस केस में कानूनी कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है। सुनील का कहना है कि वे सिर्फ न्याय चाहते हैं ताकि भविष्य में किसी और कलाकार के साथ ऐसा न हो।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket