- Hindi News
- National
- Suvendu Adhikari PM Modi; West Bengal CM Oath Ceremony Photos | Amit Shah Dilip Ghosh Agnimitra Paul BJP MLA
कोलकाताकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में BJP की पहली सरकार बन गई। सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को CM पद की शपथ ली। शपथग्रहण से पहले PM नरेंद्र मोदी और सुवेंदु ने रोड शो किया। समारोह में मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ता के पैर छुए। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु को गेरुआ गमछा ओढ़ाया।
शपथग्रहण के टॉप 6 मोमेंट्स…
जनता को नमन

शपथग्रहण समारोह के आखिर में PM मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद किया। इस दौरान वे घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।
झुककर प्रणाम

सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और झुककर प्रणाम किया। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दीं।
गमछा ओढ़ाया

सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गेरुआ गमछा ओढ़ाया।
आदिवासी पोशाक में शपथ ली

पहली बार विधायक बने क्षुदीराम टुडू आदिवासी पोशाक में शपथ लेने पहुंचे। उन्होंने गले में BJP का गमछा और सिर पर पीला गमछा बांध रखा था। पेशे से शिक्षक क्षुदीराम रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने हैं।
कार्यकर्ता के पैर छुए

शपथ ग्रहण से पहले मंच पर PM मोदी ने पश्चिम बंगाल BJP के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार के पैर छुए। 98 साल के माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने गए थे, जहां आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
मंच तक रोड शो

पीएम मोदी परेड ग्राउंड में रोड शो किया। वे ग्राउंड की एंट्री से मंच तक एक खास रूप से बनाए गए रथ में गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। उस वक्त ग्राउंड पर करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।
———–
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाली पोशाक में PM, BJP ऑफिस में मछली भोज:हिमंता जश्न में झूमे, विजय की गाड़ी समर्थकों ने घेरी; 5 राज्यों में विधानसभा रिजल्ट, 29 मोमेंट्स

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मनाया गया। दिल्ली में PM मोदी बंगाली पोशाक में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…












































