Wednesday, 09 Sep 2026 | 06:49 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Tech revolution in golf; 80% will be virtual by 2028

लंदन29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोल्फ के वर्चुअल रूप की शुरुआत लगभग 40 साल पहले जापान में छोटे-छोटे गेम्स से हुई।

गोल्फ की दुनिया में एक खामोश लेकिन बड़ा बदलाव आ रहा है। एक प्रमुख खेल टेक्नोलॉजी कंपनी के अनुसार, साल 2028 के अंत तक ब्रिटेन में आउटडोर (मैदान पर) गोल्फ से ज्यादा इंडोर (वर्चुअल) गोल्फ के राउंड खेले जाएंगे।

अगले दो वर्षों में दुनिया भर में खेले जाने वाले कुल गोल्फ राउंड्स का 80% हिस्सा वर्चुअल होगा। यह बदलाव अचानक नहीं आया है। गोल्फ के दीवाने देश दक्षिण कोरिया में यह टर्निंग पॉइंट एक दशक पहले ही आ चुका था, जहां ‘स्क्रीन गोल्फ’ ने ‘फील्ड गोल्फ’ को पछाड़ दिया है। वहां 87% गोल्फर वर्चुअल गोल्फ पसंद करते हैं।

दिग्गज पेशेवर खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं। टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय का टीजीएल वेंचर 64×53 फीट की विशाल स्क्रीन पर इंडोर गोल्फ को नए स्तर पर ले जा रहा है। वहीं, गेविन मैकफर्सन जैसे खिलाड़ी सिमुलेटर टूर्नामेंट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के असली ‘एनएसडब्ल्यू ओपन’ के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। इंडोर गोल्फ की शुरुआत 40 साल पहले जापान से हुई थी।

इंडोर गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा कारण मौसम भी है। ब्रिटेन और दुनिया के कई हिस्सों में खराब मौसम गोल्फरों को महीनों तक मैदान से दूर रखता है। ‘पिच गोल्फ’ के सह-संस्थापक क्रिस इंघम कहते हैं कि ब्रिटेन में साल के सिर्फ 5 महीने ही गोल्फ के लिए अच्छे होते हैं, बाकी समय सिमुलेटर ही काम आते हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब दुनिया में असली गोल्फ कोर्स की तुलना में ‘ऑफ-कोर्स’ (सिमुलेटर या रेंज पर) खेलने वालों की संख्या अधिक हो गई है। अमेरिका में 2023 में 3.29 करोड़ ऑफ-कोर्स खिलाड़ी थे, जबकि ऑन-कोर्स खिलाड़ी 2.66 करोड़ ही थे।

हालांकि, पारंपरिक गोल्फ खत्म नहीं हो रहा है। साल 2025 में ब्रिटेन में 9 करोड़ फुल ऑन-कोर्स राउंड खेले गए, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। दरसअल, 82% पारंपरिक गोल्फर सिमुलेटर का उपयोग अपनी स्विंग सुधारने या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए कर रहे हैं। सिमुलेटर नए खिलाड़ियों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। दुनिया भर में 10.8 करोड़ गोल्फरों (अमेरिका/मैक्सिको को छोड़कर) में से 60% गैर-पारंपरिक गोल्फ खेल रहे हैं और टीनएजर में यह आंकड़ा 80% है। इंग्लैंड में 36% खिलाड़ियों ने असली कोर्स पर जाने से पहले सिमुलेटर पर गोल्फ का अनुभव लिया।

इंडोर गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सोशल इवेंट बन गया है, जिसमें गोल्फ को बार, म्यूजिक, कॉर्पोरेट इवेंट्स के साथ जोड़ते हैं। जो लोग मुश्किल ऐतिहासिक कोर्स नहीं खेल पाते, उनके लिए आसान वर्चुअल कोर्स बनाए गए हैं। आउटडोर गोल्फ में 5 घंटे लगते हैं, लेकिन सिमुलेटर इसे 1 घंटे में समेट देता है। कुल मिलाकर, इंडोर गोल्फ पारंपरिक खेल का विकल्प नहीं बल्कि उसका विस्तार बनता जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कौन है अक्षरा जिसे फीमेल वैभव सूर्यवंशी कहा जा रहा:8 साल की उम्र में बल्ला उठाया, 15 में ट्रिपल सेंचुरी; मां बनीं पहली कोच

June 30, 2026/
4:30 am

पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में बिहार का नाम सबसे ज्यादा वैभव सूर्यवंशी की वजह से चर्चा में रहा।...

JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
2:27 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 14:27 IST सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नसीर अहमद को बर्खास्त करने और जब्बार को निलंबित करने...

KCET Result 2026 LIVE Updates: Where and how to check rank cards? (Representative/File Photo)

June 5, 2026/
9:54 am

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 09:54 IST बागी टीएमसी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया, लेकिन जोर देकर कहा कि...

कनाडा में खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगाए; बोले- हरियाणा-दिल्ली, बीकानेर हमारे

April 6, 2026/
5:25 am

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने त्रिवेणी मंदिर के बाहर भारत के खिलाफ नारे लगाए। खालिस्तानियों के जुटने से...

मंडला में सड़क के बीच से हटेगा बिजली पोल:नेहरू स्मारक-बिंझिया रोड निर्माण में लापरवाही के बाद बिजली विभाग ने की कार्रवाई

April 9, 2026/
4:45 pm

मंडला में नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल शिफ्ट करने का...

राजनीति

Tech revolution in golf; 80% will be virtual by 2028

Tech revolution in golf; 80% will be virtual by 2028

लंदन29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोल्फ के वर्चुअल रूप की शुरुआत लगभग 40 साल पहले जापान में छोटे-छोटे गेम्स से हुई।

गोल्फ की दुनिया में एक खामोश लेकिन बड़ा बदलाव आ रहा है। एक प्रमुख खेल टेक्नोलॉजी कंपनी के अनुसार, साल 2028 के अंत तक ब्रिटेन में आउटडोर (मैदान पर) गोल्फ से ज्यादा इंडोर (वर्चुअल) गोल्फ के राउंड खेले जाएंगे।

अगले दो वर्षों में दुनिया भर में खेले जाने वाले कुल गोल्फ राउंड्स का 80% हिस्सा वर्चुअल होगा। यह बदलाव अचानक नहीं आया है। गोल्फ के दीवाने देश दक्षिण कोरिया में यह टर्निंग पॉइंट एक दशक पहले ही आ चुका था, जहां ‘स्क्रीन गोल्फ’ ने ‘फील्ड गोल्फ’ को पछाड़ दिया है। वहां 87% गोल्फर वर्चुअल गोल्फ पसंद करते हैं।

दिग्गज पेशेवर खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं। टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय का टीजीएल वेंचर 64×53 फीट की विशाल स्क्रीन पर इंडोर गोल्फ को नए स्तर पर ले जा रहा है। वहीं, गेविन मैकफर्सन जैसे खिलाड़ी सिमुलेटर टूर्नामेंट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के असली ‘एनएसडब्ल्यू ओपन’ के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। इंडोर गोल्फ की शुरुआत 40 साल पहले जापान से हुई थी।

इंडोर गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा कारण मौसम भी है। ब्रिटेन और दुनिया के कई हिस्सों में खराब मौसम गोल्फरों को महीनों तक मैदान से दूर रखता है। ‘पिच गोल्फ’ के सह-संस्थापक क्रिस इंघम कहते हैं कि ब्रिटेन में साल के सिर्फ 5 महीने ही गोल्फ के लिए अच्छे होते हैं, बाकी समय सिमुलेटर ही काम आते हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब दुनिया में असली गोल्फ कोर्स की तुलना में ‘ऑफ-कोर्स’ (सिमुलेटर या रेंज पर) खेलने वालों की संख्या अधिक हो गई है। अमेरिका में 2023 में 3.29 करोड़ ऑफ-कोर्स खिलाड़ी थे, जबकि ऑन-कोर्स खिलाड़ी 2.66 करोड़ ही थे।

हालांकि, पारंपरिक गोल्फ खत्म नहीं हो रहा है। साल 2025 में ब्रिटेन में 9 करोड़ फुल ऑन-कोर्स राउंड खेले गए, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। दरसअल, 82% पारंपरिक गोल्फर सिमुलेटर का उपयोग अपनी स्विंग सुधारने या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए कर रहे हैं। सिमुलेटर नए खिलाड़ियों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। दुनिया भर में 10.8 करोड़ गोल्फरों (अमेरिका/मैक्सिको को छोड़कर) में से 60% गैर-पारंपरिक गोल्फ खेल रहे हैं और टीनएजर में यह आंकड़ा 80% है। इंग्लैंड में 36% खिलाड़ियों ने असली कोर्स पर जाने से पहले सिमुलेटर पर गोल्फ का अनुभव लिया।

इंडोर गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सोशल इवेंट बन गया है, जिसमें गोल्फ को बार, म्यूजिक, कॉर्पोरेट इवेंट्स के साथ जोड़ते हैं। जो लोग मुश्किल ऐतिहासिक कोर्स नहीं खेल पाते, उनके लिए आसान वर्चुअल कोर्स बनाए गए हैं। आउटडोर गोल्फ में 5 घंटे लगते हैं, लेकिन सिमुलेटर इसे 1 घंटे में समेट देता है। कुल मिलाकर, इंडोर गोल्फ पारंपरिक खेल का विकल्प नहीं बल्कि उसका विस्तार बनता जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket