Friday, 10 Apr 2026 | 10:50 PM

Trending :

EXCLUSIVE

UP SIR Voter List Update; Election Commission

यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.05 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है।

.

SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.17 लाख नाम कटे

  • सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम लखनऊ में कटे। SIR से पहले राजधानी में 39,94,535 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 27,94,397 नाम रह गए। अंतिम सूची में 2,85,961 नाम बढ़े। इस हिसाब से यहां कुल 9,14,177 नाम कटे हैं। अब कुल 30,80,358 मतदाता रह गए हैं।
  • इसके बाद गाजियाबाद का नंबर है। यहां SIR से पहले 2837991 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 2019852 नाम रह गए थे। अंतिम सूची में 2,43,666 नाम बढ़े। यानी यहां कुल 574,473 नाम कटे हैं। अब कुल 22,63,518 मतदाता रह गए हैं।

अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159 और महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी।
  • उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 यानी 54.54% और महिला मतदाता 6,09,09,525 (45.46%) हैं। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है।

ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 8.15 लाख नाम कटे

नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से आज तक 8,15,996 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें 3,50,436 लॉजिकल एरर वाले नाम हैं। 3,28,350 मतदाता गैर-मौजूद रहे। 79,076 नाम 2 जगह थे। 55,865 लोग मृत पाए गए। 2269 की उम्र 18 साल से कम मिली।

अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आप फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।

यूपी से पहले 11 राज्यों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी

यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए।

यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए…

SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई।

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खरबूजे की चटनी: घर पर खास खरबूजे की चटनी, मुंह का स्वाद होगा चटपटा; नोट कर लें विधि

March 24, 2026/
9:15 am

खरबूजे की चटनी कैसे बनाएं: गर्मियों में खरबूजा खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर हम उसके छिलकों को...

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से ओपन हुआ:25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,742 रुपए निवेश करने होंगे

February 23, 2026/
9:17 am

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO आज यानी 23 फरवरी को ओपन हो गया है। निवेशक...

छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

March 28, 2026/
4:00 am

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक बाघ का छिंदवाड़ा जिले में जहरीला चारा खिलाकर शिकार किए जाने का...

Baraspara Stadium in Guwahati, Assam. (X)

April 7, 2026/
6:18 pm

आखरी अपडेट:07 अप्रैल, 2026, 18:18 IST चुनाव प्रचार के अंतिम 72 घंटों में, पश्चिम एशिया में संघर्ष की छाया केरल...

तमिलनाडु चुनाव 2026: 5,800 करोड़ की कमाई! एआईएडीएमके के इस उम्मीदवार के हलफनामे ने दर्शकों के सामने रखा 'शॉक फैक्टर'

April 8, 2026/
12:19 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का आदर्श बिसात बिछड़ा हुआ है, लेकिन विपक्ष की गिनती से पहले ही लोकतंत्र के आंकड़ों...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

UP SIR Voter List Update; Election Commission

UP SIR Voter List Update; Election Commission

यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.05 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है।

.

SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.17 लाख नाम कटे

  • सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम लखनऊ में कटे। SIR से पहले राजधानी में 39,94,535 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 27,94,397 नाम रह गए। अंतिम सूची में 2,85,961 नाम बढ़े। इस हिसाब से यहां कुल 9,14,177 नाम कटे हैं। अब कुल 30,80,358 मतदाता रह गए हैं।
  • इसके बाद गाजियाबाद का नंबर है। यहां SIR से पहले 2837991 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 2019852 नाम रह गए थे। अंतिम सूची में 2,43,666 नाम बढ़े। यानी यहां कुल 574,473 नाम कटे हैं। अब कुल 22,63,518 मतदाता रह गए हैं।

अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159 और महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी।
  • उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 यानी 54.54% और महिला मतदाता 6,09,09,525 (45.46%) हैं। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है।

ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 8.15 लाख नाम कटे

नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से आज तक 8,15,996 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें 3,50,436 लॉजिकल एरर वाले नाम हैं। 3,28,350 मतदाता गैर-मौजूद रहे। 79,076 नाम 2 जगह थे। 55,865 लोग मृत पाए गए। 2269 की उम्र 18 साल से कम मिली।

अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आप फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।

यूपी से पहले 11 राज्यों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी

यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए।

यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए…

SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई।

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket