Saturday, 12 Sep 2026 | 05:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-जनता में जाओ पता चलेगा; सांसद ने कहा था-आज की लड़कियां कई आदमियों से यौन संबंध बनाना आजादी मानती

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को ‘गटर माउथ’ कहा। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में राखी ने कंगना के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सांसद ने नई जनरेशन की महिलाओं को ‘गटर छाप’ कहा था। इस बयान पर कंगना सोशल मीडिया में भी खूब ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस राखी सावंत ने वीडियो में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना पर हुए हमले का भी जिक्र किया। सावंत ने कहा- जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। देश की लड़कियों और महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। वीडियो में राखी ने कंगना के फिल्मी करियर और निजी जीवन पर भी व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। हालांकि, राखी के इस वीडियो पर कंगना रनोट की ओर से फिलहाल कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पढ़िए क्या है पूरा मामला… दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए और नई पीढ़ी की कुछ भारतीय महिलाओं पर निशाना साधा। कंगना ने लिखा कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं, लेकिन उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसलों की जिम्मेदारी उठाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल आजादी का दिखावा करते हैं। कंगना ने और क्या कहा था? कंगना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से लिखा- असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी जिम्मेदारी भी उठाती हैं। उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।’ऐसी महिलाएं- नशा और शराब को आजादी मानती हैं। कई पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने को आधुनिकता समझती हैं। ऐसी सोच रखने वाली कुछ महिलाएं “अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कहा था- कैसी परवरिश हो रही है भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोमवार को स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी विवादित राय दी और नई जनरेशन की परवरिश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लिखा, ‘अपनी पूरी जिंदगी में मैंने कभी इतनी बदसूरती एक साथ नहीं देखी। Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की ये रीलें देखकर घिन आती है। इन लोगों के बोलने का तरीका और जिस भाषा का ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हर फ्रेम इतना अजीब और परेशान करने वाला है कि देखकर घिन होती है। आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट के खिलाफ भी दिए कई बयान कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि किसी को पद से हटाने या रखने के लिए सरकार पर दबाव बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए संसद सही जगह है, न कि आंदोलन। कंगना ने कहा था की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्रों की मांगों के समर्थन में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद जब प्रोटेस्ट खत्म हुआ तो कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा की आलोचना की। सौरव दास ने कहा था- कंगना को BJP भी सिरियस नहीं लेती कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी कंगना के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है, तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। सौरव के बयान पर कंगना ने भी रिएक्ट करते हुए जवाब में उन्हें बेरोजगार और बेकार कहा था। पहले भी विवादों में रह चुकीं कंगना हिमाचल के मंडी के सांसद कंगना पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी है। इससे पहले कंगना राहुल को टपोरी कहने, भारत को 2014 में आजादी, किसान आदोलन के दौरान भी महिलाओं पर विवादित बयान की वजह से खूब घिर चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

July 2, 2026/
5:30 am

रहस्य, रोमांच, पौराणिक इतिहास और बड़े विजुअल्स से सजी पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ तीन जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में...

खरगोन में आंधी-अलर्ट के बीच 15 मिनट ओलावृष्टि:चना के बराबर ओले गिरे, फसलों को नुकसान की आशंका; 2 अप्रैल तक खराब मौसम का अलर्ट

March 30, 2026/
6:43 pm

खरगोन जिले में आंधी और अलर्ट के बीच झिरनिया क्षेत्र में सोमवार को 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस...

पन्ना में अंधे हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने ही की की चाकू मारकर हत्या, पैसों को लेकर था विवाद

April 30, 2026/
7:44 pm

पन्ना पुलिस ने ग्राम बम्हौरी में हुए एक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पुराने पैसों के लेनदेन...

परवीन बाबी को सिगरेट पीते देख डायरेक्टर ने फिल्म दी:शाही परिवार से थीं; 3 लिव-इन रिलेशनशिप रहे, अमिताभ बच्चन को मानती थीं हत्यारा

April 4, 2026/
4:30 am

करीब साढ़े 400 साल पहले पश्तून बाबी वंश मुगल शासक हुमायूं के साथ गुजरात पहुंचा। यह अफगानिस्तान का शाही परिवार...

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

August 3, 2026/
9:50 am

कनाडा के कैलगिरी में पंजाबी युवक की रैश ड्राइविंग का एक वीडियो सामने आया है। युवक ने 280 की स्पीड...

पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के नाम बदले गए:लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक

May 17, 2026/
1:19 pm

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है ‘जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं’ (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका...

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

July 5, 2026/
11:30 am

4 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आज गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। मुंबई के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-जनता में जाओ पता चलेगा; सांसद ने कहा था-आज की लड़कियां कई आदमियों से यौन संबंध बनाना आजादी मानती

राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-जनता में जाओ पता चलेगा; सांसद ने कहा था-आज की लड़कियां कई आदमियों से यौन संबंध बनाना आजादी मानती

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को ‘गटर माउथ’ कहा। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में राखी ने कंगना के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सांसद ने नई जनरेशन की महिलाओं को ‘गटर छाप’ कहा था। इस बयान पर कंगना सोशल मीडिया में भी खूब ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस राखी सावंत ने वीडियो में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना पर हुए हमले का भी जिक्र किया। सावंत ने कहा- जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। देश की लड़कियों और महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। वीडियो में राखी ने कंगना के फिल्मी करियर और निजी जीवन पर भी व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। हालांकि, राखी के इस वीडियो पर कंगना रनोट की ओर से फिलहाल कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पढ़िए क्या है पूरा मामला… दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए और नई पीढ़ी की कुछ भारतीय महिलाओं पर निशाना साधा। कंगना ने लिखा कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं, लेकिन उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसलों की जिम्मेदारी उठाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल आजादी का दिखावा करते हैं। कंगना ने और क्या कहा था? कंगना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से लिखा- असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी जिम्मेदारी भी उठाती हैं। उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।’ऐसी महिलाएं- नशा और शराब को आजादी मानती हैं। कई पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने को आधुनिकता समझती हैं। ऐसी सोच रखने वाली कुछ महिलाएं “अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कहा था- कैसी परवरिश हो रही है भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोमवार को स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी विवादित राय दी और नई जनरेशन की परवरिश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लिखा, ‘अपनी पूरी जिंदगी में मैंने कभी इतनी बदसूरती एक साथ नहीं देखी। Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की ये रीलें देखकर घिन आती है। इन लोगों के बोलने का तरीका और जिस भाषा का ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हर फ्रेम इतना अजीब और परेशान करने वाला है कि देखकर घिन होती है। आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट के खिलाफ भी दिए कई बयान कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि किसी को पद से हटाने या रखने के लिए सरकार पर दबाव बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए संसद सही जगह है, न कि आंदोलन। कंगना ने कहा था की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्रों की मांगों के समर्थन में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद जब प्रोटेस्ट खत्म हुआ तो कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा की आलोचना की। सौरव दास ने कहा था- कंगना को BJP भी सिरियस नहीं लेती कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी कंगना के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है, तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। सौरव के बयान पर कंगना ने भी रिएक्ट करते हुए जवाब में उन्हें बेरोजगार और बेकार कहा था। पहले भी विवादों में रह चुकीं कंगना हिमाचल के मंडी के सांसद कंगना पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी है। इससे पहले कंगना राहुल को टपोरी कहने, भारत को 2014 में आजादी, किसान आदोलन के दौरान भी महिलाओं पर विवादित बयान की वजह से खूब घिर चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket