Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:49 AM

Trending :

Vaibhavs Playground Retaliation & Celebration; Kyle Gets BCCI Demerit

पटना50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल के आईपीएल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को महंगा पड़ गया। BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। उनपर यह कार्रवाई आचार संहिता के तहत की गई, जिसमें खिलाड़ियों के अनुचित व्यवहार पर सख्ती बरती जाती है।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट करके एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया और उन्हें आंख भी दिखाई। काइल जैमीसन के इस आक्रामक व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कड़ी कार्रवाई की है।

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल।

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल।

खिलाड़ियों के लिए बनी है आचार संहिता

IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता बनी है। जिसके लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए काइल को डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और चेतावनी भी मिली है।

जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी को नीचा दिखाती हों या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों।

सोशल मीडिया पर फैला विवाद

यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। क्रिकेट प्रेमियों ने जैमीसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया।

जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक सेलिब्रेशन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन

वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया।

विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर तेज प्रतिक्रिया देते नजर आए। यह व्यवहार खेल की मर्यादा के खिलाफ माना गया, क्योंकि इससे दूसरे खिलाड़ी को उकसाने की आशंका थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिलीपींस के एक द्वीप पर ‘एआई' सरकार:कैबिनेट में गांधी और मंडेला जैसे 17 डिजिटल अवतार; 12 हजार लोग ई-नागरिक बनने को तैयार

May 20, 2026/
1:11 pm

कल्पना कीजिए… एक ऐसा देश, जहां फैसले इंसान नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ले। कैबिनेट में महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला,...

गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे:पत्नी के साथ जलाभिषेक किया; कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे

May 1, 2026/
10:35 am

गौतम अडाणी ने आज सुबह रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के दर्शन किए। अडाणी ने शादी की 40वीं सालगिरह पर पत्नी...

आईपीएल 2026: 'मैं हर तरह से टीम के लिए...', आरसीबी के प्रवक्ता रसिख सलाम ने दिया ये बयान

April 15, 2026/
8:22 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम दार टीम की जीत में योगदान काफी खुश हैं। रसिख...

6 TTK Prestige Innovative Products for 2026

August 10, 2026/
5:04 pm

20 मिनट पहले कॉपी लिंक मॉडर्न किचन की नई पहचान-किचनवेयर और अप्लायंसेज जो कुकिंग को बनाते हैं ज्यादा इनोवेटिव और...

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

June 23, 2026/
11:15 am

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की...

तमिल चुनाव में नाम का कन्फ्यूजन! एक सीट, तीन-तीन 'विजय', वोटर बोले-असली कौन है भाई?

April 8, 2026/
11:37 am

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुद्दा, वादे और वादे पीछे छोड़ दिए गए हैं।सियासत का खेल भी दिलचस्प...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhavs Playground Retaliation & Celebration; Kyle Gets BCCI Demerit

Vaibhavs Playground Retaliation & Celebration; Kyle Gets BCCI Demerit

पटना50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल के आईपीएल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को महंगा पड़ गया। BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। उनपर यह कार्रवाई आचार संहिता के तहत की गई, जिसमें खिलाड़ियों के अनुचित व्यवहार पर सख्ती बरती जाती है।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट करके एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया और उन्हें आंख भी दिखाई। काइल जैमीसन के इस आक्रामक व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कड़ी कार्रवाई की है।

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल।

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल।

खिलाड़ियों के लिए बनी है आचार संहिता

IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता बनी है। जिसके लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए काइल को डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और चेतावनी भी मिली है।

जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी को नीचा दिखाती हों या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों।

सोशल मीडिया पर फैला विवाद

यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। क्रिकेट प्रेमियों ने जैमीसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया।

जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक सेलिब्रेशन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन

वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया।

विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर तेज प्रतिक्रिया देते नजर आए। यह व्यवहार खेल की मर्यादा के खिलाफ माना गया, क्योंकि इससे दूसरे खिलाड़ी को उकसाने की आशंका थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket