Thursday, 06 Aug 2026 | 05:19 AM

Trending :

World News Updates; Trump Pakistan China

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन में 36 साल के एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से फेक डेटिंग प्रोफाइल बनाई। इसके बाद उसने लोगों को उसके घर भेजा, जिससे महिला और उसके परिवार की जान खतरे में पड़ गई। आरोपी की पहचान असद हुसैन के रूप मे हुई है, जिसे कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

आरोपी ने डेटिंग ऐप टिंडर पर कई नकली अकाउंट बनाकर खुद को महिला बताकर मैसेज भेजे। इन मैसेज में पुरुषों को महिला के घर आने के लिए उकसाया गया। पुलिस के मुताबिक, कम से कम 18 लोग अलग-अलग समय पर महिला के घर पहुंच गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने जुलाई 2024 में ब्रेकअप के तुरंत बाद यह साजिश शुरू की। कोर्ट में बताया गया कि एक ही रात में 4 लोग घर पहुंच गए थे। एक मामले में एक व्यक्ति ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जबकि दूसरी घटना में महिला की गैरमौजूदगी में एक शख्स घर में घुस गया जहां उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का मकसद महिला और उसके बच्चों को अधिकतम नुकसान पहुंचाना था। फिलहाल आरोपी को सजा जून में सुनाई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

स्पेन ने हंतावायरस से प्रभावित क्रूज शिप को एंट्री दी, अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी

स्पेन ने हंतावायरस (चूहों वाले वायरस) से जूझ रहे क्रूज शिप एमवी होंडियस को कैनरी आइलैंड्स में उतरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है, ताकि जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत इलाज मिल सके।

अप्रैल की शुरुआत में शुरू हुए इस संक्रमण में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। जहाज के दो क्रू मेंबर्स को भी तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत है।

शिप पहले पश्चिम अफ्रीका की ओर जा रहा था, लेकिन वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्पेन ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूरोपीय संघ (EU) के अनुरोध पर उठाया गया।

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहाज के पहुंचने पर सभी यात्रियों और स्टाफ की मेडिकल जांच की जाएगी। संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा और बाकी लोगों को उनके देशों में सुरक्षित वापस भेजा जाएगा।

साथ ही, WHO इस मामले की जांच कर रहा है कि क्या यह संक्रमण करीबी संपर्क से फैला है। अगर ऐसा साबित होता है, तो यह हंतावायरस के मामलों में एक नया और गंभीर संकेत माना जाएगा।

ये खबर भी देखें…

समुद्र में जहाज पर चूहों वाला वायरस फैला:हंतावायरस से 3 की मौत, अफ्रीका तट पर जहाज रोका गया, यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं

अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर चूहों वाले वायरल (हंतावायरस) संक्रमण का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग बीमार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MP High Court Nursing Recruitment Contradiction

April 12, 2026/
12:02 am

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों की भर्ती से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण...

5 साल के बच्चे का वजन सिर्फ 5.5 किलो:SAM रोग से जूझ रहा था; भोपाल एम्स में लाइफ-सेविंग ट्रीटमेंट से मिली नई जिंदगी

April 9, 2026/
6:44 pm

भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कुपोषण की गंभीरता को फिर उजागर कर दिया। 5 साल का बच्चा,...

US President Donald Trump said negotiations with Iran are progressing behind closed doors and insisted that only a small circle inside his administration knows the true status of the talks. (Reuters)

May 1, 2026/
2:44 pm

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 14:44 IST सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भबनीपुर में ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर बीजेपी और...

New Zealand Vs South Africa Live Cricket Score, 3rd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Auckland. (Picture Credit: AFP)

March 20, 2026/
12:17 pm

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 12:17 IST बोरदोलोई, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें दिसपुर विधानसभा...

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

May 22, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन में 36 साल के एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से फेक डेटिंग प्रोफाइल बनाई। इसके बाद उसने लोगों को उसके घर भेजा, जिससे महिला और उसके परिवार की जान खतरे में पड़ गई। आरोपी की पहचान असद हुसैन के रूप मे हुई है, जिसे कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

आरोपी ने डेटिंग ऐप टिंडर पर कई नकली अकाउंट बनाकर खुद को महिला बताकर मैसेज भेजे। इन मैसेज में पुरुषों को महिला के घर आने के लिए उकसाया गया। पुलिस के मुताबिक, कम से कम 18 लोग अलग-अलग समय पर महिला के घर पहुंच गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने जुलाई 2024 में ब्रेकअप के तुरंत बाद यह साजिश शुरू की। कोर्ट में बताया गया कि एक ही रात में 4 लोग घर पहुंच गए थे। एक मामले में एक व्यक्ति ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जबकि दूसरी घटना में महिला की गैरमौजूदगी में एक शख्स घर में घुस गया जहां उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का मकसद महिला और उसके बच्चों को अधिकतम नुकसान पहुंचाना था। फिलहाल आरोपी को सजा जून में सुनाई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

स्पेन ने हंतावायरस से प्रभावित क्रूज शिप को एंट्री दी, अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी

स्पेन ने हंतावायरस (चूहों वाले वायरस) से जूझ रहे क्रूज शिप एमवी होंडियस को कैनरी आइलैंड्स में उतरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है, ताकि जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत इलाज मिल सके।

अप्रैल की शुरुआत में शुरू हुए इस संक्रमण में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। जहाज के दो क्रू मेंबर्स को भी तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत है।

शिप पहले पश्चिम अफ्रीका की ओर जा रहा था, लेकिन वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्पेन ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूरोपीय संघ (EU) के अनुरोध पर उठाया गया।

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहाज के पहुंचने पर सभी यात्रियों और स्टाफ की मेडिकल जांच की जाएगी। संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा और बाकी लोगों को उनके देशों में सुरक्षित वापस भेजा जाएगा।

साथ ही, WHO इस मामले की जांच कर रहा है कि क्या यह संक्रमण करीबी संपर्क से फैला है। अगर ऐसा साबित होता है, तो यह हंतावायरस के मामलों में एक नया और गंभीर संकेत माना जाएगा।

ये खबर भी देखें…

समुद्र में जहाज पर चूहों वाला वायरस फैला:हंतावायरस से 3 की मौत, अफ्रीका तट पर जहाज रोका गया, यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं

अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर चूहों वाले वायरल (हंतावायरस) संक्रमण का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग बीमार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket