Sunday, 08 Nov 2026 | 07:29 AM

Trending :

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से ओपन हुआ:25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,742 रुपए निवेश करने होंगे

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO आज यानी 23 फरवरी को ओपन हो गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तक
कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 14,742 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,91,646 रुपए लगा सकेंगे। 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व
कंपनी ने इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व रखा है। वहीं 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए तय किया गया है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन और एसबीआई कैप जैसे बड़े बैंक इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कर्ज चुकाने में होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी ने बताया कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से करीब 1,122.6 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के पुराने कर्जों को चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। आईपीओ से पहले कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 1,500 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसमें टेमासेक और बैन कैपिटल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 15 साल का अनुभव और 2.80 गीगावाट की क्षमता
CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीनमैक्स कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (CI) रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है। 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के पास 2.80 GW की ऑपरेशनल क्षमता थी। इसके अलावा 3.17 GW के प्रोजेक्ट्स पर अभी काम चल रहा है। कंपनी मुख्य रूप से नेट जीरो सॉल्यूशंस और कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में काम करती है। IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लखनऊ अग्निकांड को लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना | यूपी की राजनीति | न्यूज18

June 23, 2026/
5:07 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

पनागर-आड़ेगांवकला में आग से 90 एकड़ फसल जली:अधिकारियों ने खेत जाकर आकलन किया; 35 किसानों का सर्वे पूरा, क्षतिपूर्ति की तैयारी

March 30, 2026/
7:20 am

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका चौकी क्षेत्र के पनागर और आड़ेगांवकला गांवों में आगजनी से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे...

authorimg

May 4, 2026/
4:50 pm

Last Updated:May 04, 2026, 16:50 IST Agra News: भीषण गर्मी के प्रकोप से आगरा के लोगों का जीना मुश्किल हो...

सिवनी के घंसौर में युवक ने फांसी लगाई:छितापार गांव में की आत्महत्या, सुबह परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

May 1, 2026/
1:46 pm

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम छितापार में गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से ओपन हुआ:25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,742 रुपए निवेश करने होंगे

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से ओपन हुआ:25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,742 रुपए निवेश करने होंगे

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO आज यानी 23 फरवरी को ओपन हो गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तक
कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 14,742 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,91,646 रुपए लगा सकेंगे। 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व
कंपनी ने इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व रखा है। वहीं 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए तय किया गया है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन और एसबीआई कैप जैसे बड़े बैंक इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कर्ज चुकाने में होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी ने बताया कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से करीब 1,122.6 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के पुराने कर्जों को चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। आईपीओ से पहले कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 1,500 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसमें टेमासेक और बैन कैपिटल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 15 साल का अनुभव और 2.80 गीगावाट की क्षमता
CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीनमैक्स कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (CI) रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है। 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के पास 2.80 GW की ऑपरेशनल क्षमता थी। इसके अलावा 3.17 GW के प्रोजेक्ट्स पर अभी काम चल रहा है। कंपनी मुख्य रूप से नेट जीरो सॉल्यूशंस और कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में काम करती है। IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket