Tuesday, 18 Aug 2026 | 08:14 AM

Trending :

ट्रंम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की:कहा- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो आईडी, अमेरिका में भी हो जरूरी हरियाणवी प्लेयर कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों संग KBC पहुंचीं, ₹12.5 लाख जीते:गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ; धनखड़ का बिना लाइफलाइन सटीक जवाब भास्‍कर नॉलेज क्विज 3:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के दीजिए जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ
EXCLUSIVE

गर्मियों में इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स का बढ़ जाता है खतरा, अभी से कर लें तैयारी, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक

authorimg

Essential Tips for Safer Summer: सर्दियां खत्म हो चुकी हैं और धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत हो रही है. हमारे शरीर को बदलते तापमान के साथ तालमेल बिठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं न केवल असुविधा पैदा करती हैं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं. गर्मियों में उमस और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी और बैक्टीरिया का पनपना आम बात है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है. अगर आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर लें.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मियों की सबसे गंभीर समस्या हीट स्ट्रोक यानी लू लगना है. जब शरीर का आंतरिक तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने में विफल रहता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसे तेज बुखार आ सकता है. इससे बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें और सूती कपड़े पहनें. घर से निकलते समय पानी या कोई ठंडा पेय पदार्थ पीकर ही निकलें, ताकि लू से बचाव हो सके.

डॉक्टर ने बताया कि तेज गर्मी में पसीने के माध्यम से शरीर का पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसके कारण चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं कॉमन हैं. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि प्यास लगने का इंतजार न करें और दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस के घोल को शामिल करें. ये चीजें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी के कारण हमारी पाचन शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे दस्त, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में बाहर के खुले खाने और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. हमेशा ताजा बना हुआ घर का खाना खाएं और अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे लौकी, तोरई, खीरा और तरबूज शामिल करें.

गर्मी में लगातार पसीना आने और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे घमौरियां, खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही सूरज की यूवी किरणें सनबर्न और टैनिंग का कारण बनती हैं. इनसे बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार नहाएं और ढीले, आरामदायक सूती कपड़े पहनें. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना न भूलें और कोशिश करें कि पसीने वाले कपड़े ज्यादा देर तक न पहने रखें. त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में तेज धूप और धूल के कारण आंखों में जलन, ड्राइनेस और कंजंक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ जाता है. ठंडे पानी और एसी से बार-बार धूप में आने-जाने से तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो मौसमी फ्लू और गले में खराश का कारण बनता है. आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी वाले धूप के चश्मे लगाएं और ठंडे पानी से आंखें धोते रहें. पसीने में लथपथ होने पर तुरंत ठंडा पानी पीने या एसी में बैठने की गलती न करें. गर्मियों का आनंद तभी लिया जा सकता है, जब आप अपनी सेहत के प्रति सजग रहें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
E85 Flex Fuel Launch Delhi

June 7, 2026/
8:13 am

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर तेल के पैकेट से जुड़ी रही। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स...

मॉनसून स्पेशल: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये विकल्प, तुरंत हो सकते हैं फूड पॉइजनिंग के शिकार

July 1, 2026/
1:34 pm

वर्षा ऋतु का मौसम सहज राहत देता है, विषम ही बीमारियाँ भी अपने साथ लाती है। आयुर्वेद और मेडिकल मेडिकल...

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

February 24, 2026/
8:37 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी हार के बाद...

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने बदला समय:3 टी-20 मैच एक घंटा पहले शुरू होंगे, एक जुलाई से 5 मैचों की सीरीज

June 8, 2026/
8:44 pm

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 3 टी-20 मैचों के लिए समय बदल दिया है। पहले रात...

authorimg

April 22, 2026/
5:30 pm

Last Updated:April 22, 2026, 17:30 IST Summer Health Tips: बदलता मौसम अपने साथ बीमारियों का खतरा लेकर आता है, जिसमें...

वैभव सूर्यवंशी एक छक्के लगाते ही तोड़ेंगे पोलार्ड का रिकॉर्ड:ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए चाहिए 91 रन, आज IPL में GT-RR का मैच

May 9, 2026/
10:57 am

IPL में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

April 4, 2026/
7:08 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 19:08 IST 2026 के चुनावों से पहले टीएमसी और बीजेपी के व्यापार आरोपों के कारण पश्चिम...

अंतरिक्ष स्टेशन को अपग्रेड करने नासा एस्ट्रोनॉट्स की स्पेस वॉक:पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट लगाई; 6.27 घंटे बाहर रहे

August 7, 2026/
7:20 am

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन और जेसिका मीर ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेस वॉक...

राजनीति

गर्मियों में इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स का बढ़ जाता है खतरा, अभी से कर लें तैयारी, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक

authorimg

Essential Tips for Safer Summer: सर्दियां खत्म हो चुकी हैं और धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत हो रही है. हमारे शरीर को बदलते तापमान के साथ तालमेल बिठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं न केवल असुविधा पैदा करती हैं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं. गर्मियों में उमस और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी और बैक्टीरिया का पनपना आम बात है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है. अगर आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर लें.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मियों की सबसे गंभीर समस्या हीट स्ट्रोक यानी लू लगना है. जब शरीर का आंतरिक तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने में विफल रहता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसे तेज बुखार आ सकता है. इससे बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें और सूती कपड़े पहनें. घर से निकलते समय पानी या कोई ठंडा पेय पदार्थ पीकर ही निकलें, ताकि लू से बचाव हो सके.

डॉक्टर ने बताया कि तेज गर्मी में पसीने के माध्यम से शरीर का पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसके कारण चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं कॉमन हैं. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि प्यास लगने का इंतजार न करें और दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस के घोल को शामिल करें. ये चीजें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी के कारण हमारी पाचन शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे दस्त, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में बाहर के खुले खाने और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. हमेशा ताजा बना हुआ घर का खाना खाएं और अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे लौकी, तोरई, खीरा और तरबूज शामिल करें.

गर्मी में लगातार पसीना आने और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे घमौरियां, खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही सूरज की यूवी किरणें सनबर्न और टैनिंग का कारण बनती हैं. इनसे बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार नहाएं और ढीले, आरामदायक सूती कपड़े पहनें. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना न भूलें और कोशिश करें कि पसीने वाले कपड़े ज्यादा देर तक न पहने रखें. त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में तेज धूप और धूल के कारण आंखों में जलन, ड्राइनेस और कंजंक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ जाता है. ठंडे पानी और एसी से बार-बार धूप में आने-जाने से तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो मौसमी फ्लू और गले में खराश का कारण बनता है. आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी वाले धूप के चश्मे लगाएं और ठंडे पानी से आंखें धोते रहें. पसीने में लथपथ होने पर तुरंत ठंडा पानी पीने या एसी में बैठने की गलती न करें. गर्मियों का आनंद तभी लिया जा सकता है, जब आप अपनी सेहत के प्रति सजग रहें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket