Thursday, 16 Apr 2026 | 03:35 AM

Trending :

Dry Vs Soaked Raisins: भीगी हुई या सूखी? क्या है किशमिश खाने का सही तरीका, जानें फायदे भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, खाने में रखें इन बातों का ध्यान, पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा शुगर भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध हालात में मौत:पूल में नहाते समय साइलेंट अटैक का अंदेशा, स्विमिंग करते हुए बेसुध हो गए ग्वालियर में डॉक्टर को आया हार्ट अटैक:कॉर्डियोलॉजी में इको कराने आया था, डॉक्टरों ने बचाई जान; 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट याचिका-प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अपात्रों को दिए बोनस अंक:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- मेरिट लिस्ट होगी फैसले के अधीन; दो सप्ताह में जवाब पेश करो
EXCLUSIVE

जिले में अब 9 लाख 97 हजार वोटर:सीहोर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन; सबसे ज्यादा वोटर आष्टा में

सीहोर में शनिवार (21 फरवरी) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के. के निर्देश पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह सूची जारी की गई। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में अब कुल 9 लाख 97 हजार 846 मतदाता हो गए हैं, जिनके लिए मतदान सुविधाओं का विस्तार करते हुए जिले में 110 नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 27 अक्टूबर की तुलना में घटे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) से पहले, 27 अक्टूबर की स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 26 हजार 574 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 23 दिसंबर 2025 को जब प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट लिस्ट) हुआ, तब यह संख्या घटकर 9 लाख 83 हजार 143 रह गई थी। अब 21 फरवरी को हुए अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 9 लाख 97 हजार 846 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं। आष्टा में सबसे ज्यादा मतदाता जिले की चारों विधानसभा सीटों के अंतिम आंकड़ों के अनुसार आष्टा में सबसे ज्यादा और सीहोर में सबसे कम मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है: 43 हजार से ज्यादा वोटर मिले अनुपलब्ध पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 10 लाख 26 हजार 574 मतदाताओं में से 9 लाख 71 हजार 808 मतदाताओं की सफल मैपिंग की गई। जांच के दौरान 11 हजार 335 मतदाता नॉन-मैपिंग श्रेणी में पाए गए। वहीं, 43 हजार 431 मतदाता अनुपलब्ध या अप्राप्य रहे। इसी पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 9 लाख 83 हजार 143 मतदाता शामिल किए गए थे। जिले में अब कुल 1367 मतदान केंद्र मतदाताओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं देने के लिए मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण कर इनका विस्तार किया गया है। पहले जिले में 1257 मतदान केंद्र संचालित थे, जिनमें अब 110 नए केंद्र जोड़ दिए गए हैं। अब जिले में कुल 1367 मतदान केंद्र स्थापित हो गए हैं। विधानसभा वार मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है: सीहोर विधानसभा का जेंडर रेशो सबसे बेहतर जनसंख्या एवं मतदाता अनुपात के आधार पर, अंतिम सूची के अनुसार जिले का कुल ईपी (इलेक्टोरल पॉपुलेशन) रेशियो 61.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, जिले का कुल जेंडर रेशियो 927 रहा। कुल मतदाताओं में 5 लाख 17 हजार 850 पुरुष, 4 लाख 79 हजार 974 महिलाएं और 22 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार जेंडर रेशियो देखें तो सीहोर का सबसे ज्यादा 946, आष्टा का 927, बुधनी का 922 और इछावर का 914 दर्ज किया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

February 21, 2026/
6:12 pm

सीहोर में शनिवार (21 फरवरी) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया...

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

March 5, 2026/
4:30 am

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 2, 2026/
8:28 am

आखरी अपडेट:मार्च 02, 2026, 08:28 IST केरल, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव और बाद में गुजरात और उत्तर प्रदेश...

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में नदी में बस गिरने से 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

March 25, 2026/
11:40 am

बांग्लादेश में बुधवार को एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौतों...

रिजिजू के बयान पर प्रियंका मुस्कुराईं:विपक्ष के हंगामे पर शाह भड़के; प्रियंका बोलीं- केवल मेरा भाई सरकार के आगे नहीं झुका, मोमेंट्स

March 10, 2026/
7:13 pm

बजट सत्र के दूसरे सेशन का आज दूसरा दिन रहा। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव...

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत:शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस का दावा- बिना इजाजत हुई शूटिंग; ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

March 30, 2026/
12:25 pm

बंगाली सिनेमा के एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की कल हादसे में मौत हो गई। वह ओडिशा के तलसरी समुद्र तट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जिले में अब 9 लाख 97 हजार वोटर:सीहोर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन; सबसे ज्यादा वोटर आष्टा में

जिले में अब 9 लाख 97 हजार वोटर:सीहोर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन; सबसे ज्यादा वोटर आष्टा में

सीहोर में शनिवार (21 फरवरी) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के. के निर्देश पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह सूची जारी की गई। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में अब कुल 9 लाख 97 हजार 846 मतदाता हो गए हैं, जिनके लिए मतदान सुविधाओं का विस्तार करते हुए जिले में 110 नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 27 अक्टूबर की तुलना में घटे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) से पहले, 27 अक्टूबर की स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 26 हजार 574 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 23 दिसंबर 2025 को जब प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट लिस्ट) हुआ, तब यह संख्या घटकर 9 लाख 83 हजार 143 रह गई थी। अब 21 फरवरी को हुए अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 9 लाख 97 हजार 846 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं। आष्टा में सबसे ज्यादा मतदाता जिले की चारों विधानसभा सीटों के अंतिम आंकड़ों के अनुसार आष्टा में सबसे ज्यादा और सीहोर में सबसे कम मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है: 43 हजार से ज्यादा वोटर मिले अनुपलब्ध पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 10 लाख 26 हजार 574 मतदाताओं में से 9 लाख 71 हजार 808 मतदाताओं की सफल मैपिंग की गई। जांच के दौरान 11 हजार 335 मतदाता नॉन-मैपिंग श्रेणी में पाए गए। वहीं, 43 हजार 431 मतदाता अनुपलब्ध या अप्राप्य रहे। इसी पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 9 लाख 83 हजार 143 मतदाता शामिल किए गए थे। जिले में अब कुल 1367 मतदान केंद्र मतदाताओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं देने के लिए मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण कर इनका विस्तार किया गया है। पहले जिले में 1257 मतदान केंद्र संचालित थे, जिनमें अब 110 नए केंद्र जोड़ दिए गए हैं। अब जिले में कुल 1367 मतदान केंद्र स्थापित हो गए हैं। विधानसभा वार मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है: सीहोर विधानसभा का जेंडर रेशो सबसे बेहतर जनसंख्या एवं मतदाता अनुपात के आधार पर, अंतिम सूची के अनुसार जिले का कुल ईपी (इलेक्टोरल पॉपुलेशन) रेशियो 61.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, जिले का कुल जेंडर रेशियो 927 रहा। कुल मतदाताओं में 5 लाख 17 हजार 850 पुरुष, 4 लाख 79 हजार 974 महिलाएं और 22 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार जेंडर रेशियो देखें तो सीहोर का सबसे ज्यादा 946, आष्टा का 927, बुधनी का 922 और इछावर का 914 दर्ज किया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket