Tuesday, 26 May 2026 | 05:34 PM

Trending :

iSIF Active Asset Allocator Fund कॉकरोच जनता पार्टी के लिए आप, टीवीके प्लेबुक? हरियाणा के वकील ने CJP को पंजीकृत करने के लिए EC का रुख किया | भारत समाचार एक दिन में शूट हुआ अक्षय के साथ सॉन्ग:भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से फिल्म के इंट्रो सॉन्ग को लेकर खास बातचीत एक दिन में शूट हुआ अक्षय के साथ सॉन्ग:भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से फिल्म के इंट्रो सॉन्ग को लेकर खास बातचीत ईपीएस नेतृत्व में दरार के कारण पार्टी छोड़ने के बाद एआईएडीएमके का चौथा दलबदलू विजय की टीवीके में शामिल हो गया | भारत समाचार ग्रीन कार्ड आवेदन से पहले मूल देश लौटना होगा‎:अमेरिकी सरकार की नई नीतियों से मुश्किल में हजारों इमिग्रेंट्स
EXCLUSIVE

डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, खाने में रखें इन बातों का ध्यान, पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा शुगर

authorimg

Last Updated:

How To Control Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव बहुत जरूरी होते हैं. यदि आप मधुमेह के मरीज तो यहां जान लीजिए आपकी समर डाइट कैसी होने चाहिए, जिससे कि आपका शुगर हमेशा खतरे की सीमा से नीचे रहे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या भी ज्यादा परेशान करने लगती है. भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या पहले से ही काफी अधिक है, और गर्मी में लापरवाही करने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खान-पान और कैलोरी का सही संतुलन रखकर डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, अगर लोग अपने भोजन और कैलोरी पर ध्यान दें तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है. संतुलित आहार शरीर में शुगर लेवल को स्थिर रखता है और कई मामलों में दवाओं पर निर्भरता भी कम करने में मदद कर सकता है.

डायबिटीज को कंट्रोल रखना क्यों जरूरी?
डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों की समस्या, किडनी की बीमारी, नसों को नुकसान और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण यह जोखिम और बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी जरूरी है.

संतुलित खानपान जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों को अपनी थाली को संतुलित रखना चाहिए. भोजन का आधा हिस्सा सब्जियों से भरें. एक चौथाई हिस्सा दाल या अन्य प्रोटीन स्रोतों का रखें और बाकी एक चौथाई हिस्सा साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस का हो. ज्यादा चावल, आलू, मैदा और मीठे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए. इसके अलावा, फाइबर युक्त सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, भिंडी, लौकी और करेला का सेवन रोजाना करना फायदेमंद होता है. दालें भी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं.

इन चीजों से करें परहेज
चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूरी बनाना बेहतर होता है. फल सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. सेब, अमरूद, पपीता, जामुन और मौसमी फल अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मीठे फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें.

इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी
खाने का समय भी बहुत जरूरी है. नाश्ता सुबह 8 से 9 बजे, दोपहर का भोजन 1 से 2 बजे और रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच करना चाहिए. अगर बीच में भूख लगे तो हल्का स्नैक जैसे मखाना या दही लिया जा सकता है. नियमित 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम और तनाव को कम करना भी ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करता है. अगर ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, सेब के पेड़ टूटे:अगले 5 दिन भी राहत नहीं, 3-4 मई को फिर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

May 1, 2026/
6:06 am

हिमाचल प्रदेश के बागवानों पर ओलावृष्टि कहर बनकर बरस रही है। इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ...

Summer Body Workout Routine; Healthy Diet Plan

May 20, 2026/
4:30 am

4 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा...

भोपाल कोर्ट से रिहाई के बाद असलम की गिरफ्तारी:VIDEO:प्राइवेट कार में बैठा ले गए पुलिसकर्मी, एक घंटे तक कार में घुमाया, कार्रवाई की

March 19, 2026/
2:05 pm

नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकले मांस में गोमांस की पुष्टि के बाद गिरफ्तार असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को...

China Engineer Admits Pakistan Ops Sindoor Tech Aid

May 9, 2026/
12:11 pm

बीजिंग47 मिनट पहले कॉपी लिंक चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने...

New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 17, 2026/
2:04 pm

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 14:04 IST चार विपक्षी विधायक – तीन कांग्रेस से और एक राजद से – राज्यसभा चुनाव...

A fire broke out at a company in Noida’s Sector 63, with vehicles parked inside the premises also torched. (Screengrab)

April 13, 2026/
4:29 pm

आखरी अपडेट:13 अप्रैल, 2026, 16:29 IST आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा यदि उनके...

MP Board 10th 12th Result Declared

April 15, 2026/
11:52 am

उज्जैन7 मिनट पहले कॉपी लिंक उज्जैन में 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय में ज्योति यादव ने 97% अंक हासिल किए...

राजनीति

डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, खाने में रखें इन बातों का ध्यान, पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा शुगर

authorimg

Last Updated:

How To Control Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव बहुत जरूरी होते हैं. यदि आप मधुमेह के मरीज तो यहां जान लीजिए आपकी समर डाइट कैसी होने चाहिए, जिससे कि आपका शुगर हमेशा खतरे की सीमा से नीचे रहे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या भी ज्यादा परेशान करने लगती है. भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या पहले से ही काफी अधिक है, और गर्मी में लापरवाही करने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खान-पान और कैलोरी का सही संतुलन रखकर डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, अगर लोग अपने भोजन और कैलोरी पर ध्यान दें तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है. संतुलित आहार शरीर में शुगर लेवल को स्थिर रखता है और कई मामलों में दवाओं पर निर्भरता भी कम करने में मदद कर सकता है.

डायबिटीज को कंट्रोल रखना क्यों जरूरी?
डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों की समस्या, किडनी की बीमारी, नसों को नुकसान और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण यह जोखिम और बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी जरूरी है.

संतुलित खानपान जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों को अपनी थाली को संतुलित रखना चाहिए. भोजन का आधा हिस्सा सब्जियों से भरें. एक चौथाई हिस्सा दाल या अन्य प्रोटीन स्रोतों का रखें और बाकी एक चौथाई हिस्सा साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस का हो. ज्यादा चावल, आलू, मैदा और मीठे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए. इसके अलावा, फाइबर युक्त सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, भिंडी, लौकी और करेला का सेवन रोजाना करना फायदेमंद होता है. दालें भी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं.

इन चीजों से करें परहेज
चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूरी बनाना बेहतर होता है. फल सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. सेब, अमरूद, पपीता, जामुन और मौसमी फल अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मीठे फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें.

इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी
खाने का समय भी बहुत जरूरी है. नाश्ता सुबह 8 से 9 बजे, दोपहर का भोजन 1 से 2 बजे और रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच करना चाहिए. अगर बीच में भूख लगे तो हल्का स्नैक जैसे मखाना या दही लिया जा सकता है. नियमित 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम और तनाव को कम करना भी ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करता है. अगर ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket