Monday, 26 Oct 2026 | 04:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत:‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन से भी कम कमाई; जानें फिल्मों का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुईं, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जहां ‘दो दीवाने शहर में’ 1.25 करोड़ रुपए कमा सकी, वहीं ‘अस्सी’ ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई 13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन के कलेक्शन 2.2 करोड़ रुपए से भी कम रही। ‘दो दीवाने शहर में’ की ऑक्यूपेंसी सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दो दीवाने शहर में’ के पहले दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55.77% रही, जो दोपहर में घटकर 8.48% और रात में 14.96% तक पहुंच गई। फिल्म को एक इम्परफेक्ट लव स्टोरी के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका असर सीमित रहा।
‘अस्सी’ की ऑक्यूपेंसी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें रेप केस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह 3.88%, दोपहर 7.24% और शाम 6.92% रही। दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां ऑक्यूपेंसी लगभग 20% तक पहुंची।
‘ओ रोमियो’ की कमाई में गिरावट आई वहीं, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में भी गिरावट हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 2.2 करोड़ रुपए कमाए, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। देशभर में इसका नेट कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस 58.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें 17 करोड़ रुपए विदेशी बाजार से शामिल हैं।
‘तू या मैं’ ने 20 लाख रुपए कमाए शनाया कपूर, आदर्श गौरव और पारुल गुलाटी की फिल्म ‘तू या मैं’ की हालत भी कमजोर रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपए कमाए थे। आठवें दिन इसकी कमाई 20 लाख रुपए रही। इसके साथ ही देशभर में इसका कुल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
87% पुरुष ज्यादा कमाने वाली से भी शादी को तैयार:शादी को लेकर बदल रही सोच, 27 के बजाय 29 की उम्र में पार्टनर चाहते हैं लोग

February 16, 2026/
5:40 pm

देश में शादी को लेकर सोच बदल रही है। जीवनसाथी की रिपोर्ट ‘द बिग शिफ्ट: हाउ इंडिया इज रीराइटिंग द...

Sugar Option | Doctor Recomanded: चीनी के बदले क्या खाएं? प्री-डायबेटिक हैं तो जरूर जानें डॉक्टरों की ये 5 लिस्ट

March 10, 2026/
7:43 pm

Last Updated:March 10, 2026, 19:43 IST Sugar Option: भारत में अधिकांश लोग प्री-डायबेटिक हैं. हालांकि इनमें से अधिकांश को पता...

Shubman Gill becomes 2nd Indian to score 700 runs in one edition of IPL as captain. (Picture Credit: Creimas)

May 30, 2026/
12:03 am

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 00:03 IST डीके शिवकुमार को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में...

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च इवेंट:रणबीर ने सनी देओल के पैर छुए; बाबा रामदेव ने ₹4000 करोड़ के बजट पर ली चुटकी, मंच पर किया योग

July 19, 2026/
9:35 am

फिल्म ‘रामायण: प्रथम संकल्प’ का ट्रेलर शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत:‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन से भी कम कमाई; जानें फिल्मों का कलेक्शन

‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत:‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन से भी कम कमाई; जानें फिल्मों का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुईं, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जहां ‘दो दीवाने शहर में’ 1.25 करोड़ रुपए कमा सकी, वहीं ‘अस्सी’ ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई 13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन के कलेक्शन 2.2 करोड़ रुपए से भी कम रही। ‘दो दीवाने शहर में’ की ऑक्यूपेंसी सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दो दीवाने शहर में’ के पहले दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55.77% रही, जो दोपहर में घटकर 8.48% और रात में 14.96% तक पहुंच गई। फिल्म को एक इम्परफेक्ट लव स्टोरी के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका असर सीमित रहा।
‘अस्सी’ की ऑक्यूपेंसी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें रेप केस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह 3.88%, दोपहर 7.24% और शाम 6.92% रही। दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां ऑक्यूपेंसी लगभग 20% तक पहुंची।
‘ओ रोमियो’ की कमाई में गिरावट आई वहीं, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में भी गिरावट हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 2.2 करोड़ रुपए कमाए, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। देशभर में इसका नेट कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस 58.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें 17 करोड़ रुपए विदेशी बाजार से शामिल हैं।
‘तू या मैं’ ने 20 लाख रुपए कमाए शनाया कपूर, आदर्श गौरव और पारुल गुलाटी की फिल्म ‘तू या मैं’ की हालत भी कमजोर रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपए कमाए थे। आठवें दिन इसकी कमाई 20 लाख रुपए रही। इसके साथ ही देशभर में इसका कुल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket