Wednesday, 13 May 2026 | 12:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कही। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो पहली कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करेगा। राजपाल और रितेश से भी संपर्क किया गया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलग किरदार और नया परिवेश होगा, लेकिन कहानी ग्रामीणों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए अजीबोगरीब कोशिशें करेंगे। परेश रावल ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है, जबकि राजपाल यादव और रितेश देशमुख को भी संपर्क किया गया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी बता दें कि मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफल रही। 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेकिंग नेड (1998) पर आधारित थी। इसकी कहानी को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया है, जिसमें तेलुगु में भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ (2006), कन्नड़ में डकोटा पिक्चर (2012), और मलयालम में आमायुम मुयालुम (2014) शामिल हैं।
फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी लाहोली गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लीलाराम का किरदार निभाने वाले परेश रावल को पता चलता है कि एक ग्रामीण ने 1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच जाती है क्योंकि हर कोई इनाम की रकम में हिस्सा चाहता है। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। साथ ही वे ‘भागम भाग 2’ का भी हिस्सा हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RR vs GT Live Score: Follow scorecard and match updates from Sawai Mansingh Stadium in Jaipur. (Picture Credit: Sportzpics)

May 9, 2026/
5:51 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 17:51 IST विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीन बार मुलाकात की, जिन्होंने अपर्याप्त...

महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में कार गिरी, 9 मौतें:सभी एक ही परिवार के, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

April 4, 2026/
10:25 am

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक परिवार के छह बच्चों समेत 9 लोगों...

NHAI की कंस्ट्रक्शन कंपनी में महिला मजदूर से रेप:खंडवा में पीड़िता बोली- नहाते वक्त बाथरूम में घुसा आरोपी; सीधी जिले की रहने वाली है

March 10, 2026/
7:02 pm

खंडवा जिले के मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही एक कंपनी के कैंप में महिला...

मैंगो कुल्फी रेसिपी: बाहर से नहीं अब गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं 'मैंगो कुल्फी', नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप रेसिपी

March 28, 2026/
10:17 am

28 मार्च 2026 को 10:17 IST पर अपडेट किया गया होममेड मैंगो कुल्फी रेसिपी: अब जब भी बच्चों को कुछ...

सरकारी गेहूं खरीदी में दिक्कत से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग और खाद वितरण में आ रही समस्या, कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी

April 21, 2026/
2:21 pm

बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर...

ईरान से 7 साल बाद कच्चा तेल खरीद रहा भारत:चीन जा रहा था, बीच रास्ते से लौटा; इसी हफ्ते पूर्वी तट पर पहुंचेगा

April 8, 2026/
7:31 pm

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत ने 7 साल बाद ईरान से तेल खरीदना फिर शुरू किया है।...

माराडोना की मौत मामले में फिर जांच शुरू हो रही:मेडिकल टीम पर इलाज में लापरवाही के आरोप; पहला ट्रायल रद्द हुआ था

April 14, 2026/
6:36 pm

फुटबॉल दिग्गज डिएगो माराडोना की मौत के मामले की जांच दोबारा मंगलवार से शुरू हो रहा है। उनकी मेडिकल टीम...

Supreme Court: Reforms on Public Demand, Not Forced

May 12, 2026/
7:49 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धार्मिक...

authorimg

April 5, 2026/
11:49 am

Last Updated:April 05, 2026, 11:49 IST महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कही। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो पहली कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करेगा। राजपाल और रितेश से भी संपर्क किया गया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलग किरदार और नया परिवेश होगा, लेकिन कहानी ग्रामीणों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए अजीबोगरीब कोशिशें करेंगे। परेश रावल ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है, जबकि राजपाल यादव और रितेश देशमुख को भी संपर्क किया गया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी बता दें कि मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफल रही। 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेकिंग नेड (1998) पर आधारित थी। इसकी कहानी को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया है, जिसमें तेलुगु में भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ (2006), कन्नड़ में डकोटा पिक्चर (2012), और मलयालम में आमायुम मुयालुम (2014) शामिल हैं।
फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी लाहोली गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लीलाराम का किरदार निभाने वाले परेश रावल को पता चलता है कि एक ग्रामीण ने 1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच जाती है क्योंकि हर कोई इनाम की रकम में हिस्सा चाहता है। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। साथ ही वे ‘भागम भाग 2’ का भी हिस्सा हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket